herzindagi
what to wear with black palazzo pants in hindi

ब्लैक प्लाजो को इन चीजों के साथ पहनें, मिलेगा स्टाइलिश लुक

आज हम आपके लिए कुछ ऐसे टॉप के आइडियाज लेकर आए हैं, जिसे आप ब्लैक प्लाजो के साथ वियर कर सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2022-03-15, 19:49 IST

गर्मियों का मौसम आने के साथ-साथ महिलाओं के फैशन में भी बदलाव आता है क्योंकि ज्यादातर महिलाएं गर्मियों में ऐसे आउटफिट वियर करती हैं, जिसमें वे स्टाइलिश भी लगे और आउटफिट आरामदायक भी हों। ऐसे में जींस से ज्यादा प्लाजो महिलाओं का ऑल टाइम फेवरेट आउटफिट होता है। क्योंकि प्लाजो का ट्रेंड हमेशा बना रहता है और इसे मैरिड वुमेन से लेकर अनमैरिड वुमेन आसानी से वियर कर सकती हैं। इसलिए महिलाएं डेली वियर में प्लाजो को डिफरेंट तरीके से स्टाइल करती हैं।

अगर आप भी प्लाजो पहनने की शौकीन हैं, तो आप ब्लैक प्लाजो को स्टाइलिश तरीके से अपने आउटफिट्स में शामिल कर सकती हैं। हालांकि, कई महिलाएं कंफ्यूज रहती हैं कि प्लाजो के साथ रोज-रोज क्या नया पेयर किया जाए। अगर आप भी कंफ्यूज रहती हैं, तो आप अब परेशान न हों क्योंकि आज हम आपके लिए कुछ ऐसे टॉप और कुर्तियों के आइडियाज लेकर आए हैं, जिन्हें आप प्लाजो के साथ वियर कर सकते हैं।

लॉन्ग कुर्ती विद प्लाजो

Palazzo pants with kurti

अगर आप ट्रेडिशनल आउटफिट्स पहनने की शौकीन हैं, तो आप ब्लैक प्लाजो के साथ लॉन्ग कुर्ती को वियर कर सकती हैं। प्लाजो के साथ कुर्ती वियर करने से न सिर्फ आप स्टाइलिश लगेंगी बल्कि आपको गर्मी भी नहीं लगेगी। लॉन्ग कुर्ती को प्लाजो के साथ आप कई तरह से स्टाइल कर सकती हैं जैसे- आप प्लाजो के साथ शॉर्ट कुर्ती, डिजाइनर कु्र्तीआदि सेलेक्ट कर सकती हैं। इसके अलावा, अगर आप प्लाजो किसी फंक्शन में पहन रही हैं, तो आप स्टाइलिश नेक वाली कुर्ती के डिजाइन ट्राई कर सकती हैं।

इसे ज़रूर पढ़ें-प्लाजो सूट के साथ बेस्ट लगेंगे ये 5 फुटवियर, लुक को बनाएं स्टाइलिश

शर्ट विद प्लाजो

Black palazzo with shirt

आप प्लाजो के साथ शर्ट भी वियर कर सकती हैं क्योंकि आजकल प्लाजो के साथ शर्ट पहनने का काफी ट्रेंड है। ज्यादातर महिलाएं स्टाइलिश लुक पाने के लिए प्लाजो के साथ शर्ट ही पहनना पसंद करती हैं। क्योंकि इसमें महिलाएं न सिर्फ स्टाइलिश लगती हैं बल्कि यह कंफर्टेबल भी होते हैं। आप ब्लैक प्लाजो के साथ हर कलर की शर्ट को आसानी से वियर कर सकती हैं। इसके अलावा, आप एक क्लासी लुक पाने के लिए ओवरसाइज शर्ट भी पहन सकती हैं।

टॉप विद प्लाजो

Black palazzo with top

अगर आप थोड़ी मॉडर्न टाइप की हैं, तो आप प्लाजो को टॉप के साथ पहन सकती हैं। बाजार में आपको कई तरह के स्टाइलिश टॉप आसानी से मिल जाएंगे। आप इसे अपनी पसंद के हिसाब से खरीद सकती हैं। आप इसके साथ बन हेयरस्टाइल या फिर पोनीटेल भी बना सकती हैं। अगर आप अपने लुक को और भी स्टाइलिश बनाना चाहती हैं, तो आप इसके साथ फैशन एक्‍सेसरीजभी कैरी कर सकती हैं।

इसे ज़रूर पढ़ें-माधुरी दीक्षित के इन लुक्‍स को देखें और सीखें प्‍लाजो को स्‍टाइल करना

श्रग विद प्लाजो

Black palazzo pants with shrug

इन टॉप के अलावा, आपके पास प्लाजो के साथ श्रग को भी वियर करने का ऑप्शन है। आप इसे कहीं भी आसानी से पहनकर जा सकती हैं। इसके अलावा, आप इसे डिफरेंट तरीके से स्टाइल भी कर सकती हैं जैसे- आप श्रग के साथ शर्ट टॉप या फिर कोई कलरफुल टॉप भी वियर कर सकती हैं। आप इसके नीचे प्लेन टॉप भी वियर कर सकती हैं और इसके ऊपर कलरफुल श्रग या प्रिंटेड श्रग भी बना सकती हैं। यकीनन यह ड्रेस आपके एक डिफरेंट लुक देगी।

इसके अलावा, आप अपने प्लाजो के साथ कोट या फिर कोटी भी वियर कर सकती हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर करना ना भूलें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- (@Instagram and Google)

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।