रेड कलर के लहंगों के अलावा ब्राइड्स के लिए ये कलर ऑप्शन हो सकते हैं बेस्ट

शादी की शॉपिंग करना बेहद जिम्मेदारी का काम होता है। ऐसे में वेडिंग लुक का रोल अहम माना गया है। 

designer bridal lehenga idea

हर लड़की का सपना होता है कि वह अपनी शादी के दिन बेस्ट दिखाई दे। ऐसे में होने वाली दुल्हनें हर छोटी से छोटी चीज का खास ख्याल रखती हैं। जिन सब में से शादी का जोड़ा बेहद अहम हिस्सा होता है। कई दुल्हनें अपनी वेडिंग ड्रेस के लिए रेड कलर को पसंद नहीं करती हैं। लेकिन अब उनके लिए भी बहुत सारे ऑप्शन मार्केट में आसानी से मिल जाते हैं।

हर साल शादियों के सीजन में अलग-अलग तरह के बदलते फैशन ट्रेंड को फॉलो करना सबके बस की बात नहीं होती हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने वेडिंग ड्रेस के कलर को लेकर कंफ्यूज हैं, तो जानें रेड के अलावा कौन से कलर है लेटेस्ट।

ऑफव्हाइट कलर

offwhite color

ऑफव्हाइट कलर देखने में बेहद सॉफ्ट लगता है। डिजाइनर तरुण तहिलियानी का डिजाइनकिया गया ये लहंगा आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगा। साथ ही इस लहंगे में डबल दुपट्टे को स्टाइल किया गया है। आपको इस तरह का मिलता-जुलता लहंगा मार्केट में कम दामों में आसानी से मिल जाएगा।

इसे भी पढ़ें :ब्राइडल दुपट्टे जिन्हें आप भी अपने वेडिंग लुक में स्टाइल कर सकती हैं

न्यूड कलर लहंगा

nude color

न्यूड कलर आजकल बेहद पसंद किया जाने लगा है। खासकर बॉलीवुड से इंस्पायर होकर दुल्हनें न्यूड कलर को अपनी वार्डरॉब में शामिल करती दिखाई दे रही हैं। डिजाइनर फाल्गुनी शेन पीकॉक का डिजाइन किए गए इस तरह के लहंगे को अगर आप चुनती हैं, तो ध्यान रहे कि आप ज्वैलरी को मिनिमल ही रखें। ऐसा करने से आपका पूरा लुक बेहद खूबसूरत दिखाई देगा।साथ ही आप चाहे तो इस तरह का लहंगा अपने हिसाब से कस्टमाइज भी करवा सकती हैं।

इसे भी पढ़ें :त्यौहारों के लिए वाइट कलर रहेगा बेस्ट, देखें तस्वीरें

बेबी पिंक कलर

baby pink color

अक्सर जिन लड़कियों की शादी का फंक्शन दिन में होता है, वे लाइट कलर के लहंगे पहनना पसंद करती हैं। डिजाइनर फाल्गुनी शेन पीकॉक का डिजाइनकिया गयायह लहंगा आपको बेहद सॉफ्ट लुक देगा। साथ ही हो सकें तो आप अपना मेकअप पीच या सॉफ्ट पिंक में करें और इसके साथ डायमंड ज्वैलरी स्टाइल करें। ऐसा करने से अपका लुक बेहद एलिगेंट दिखाई देगा।

Recommended Video

हमारे बताए गए ये ब्राइडल ड्रेस कलर ऑप्शन अगर आपको पसंद आए हो तो इस आर्टिकल को शेयर करना बिल्कुल न भूलें। साथ ही ऐसे और भी कई आर्टिकल्स को पढ़ने के लिए फॉलो करें हरजिंदगी को।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP