Wed Apr 1, 2026 | Updated 10:07 PM IST HZ Awards 2026
suit neck designs

Suit Neck Designs: सिंपल सूट को भी बना देंगे डिजाइनर पीस, ट्राई करें ये लेटेस्ट नेक डिजाइंस

अगर आप स‍िंपल सूट को डिजाइनर पीस बनवाना चाहती हैं तो जरूरी है क‍ि आप उसके नेक ड‍िजाइन पर खास ध्‍यान दें। अक्सर हम बाजार से सुंदर कपड़ा तो ले आते हैं, लेकिन उसे सिलवाते समय वही पुराना गोल या वी नेक बनवा लेते हैं। ऐसे में हम आपको लेटेस्‍ट नेक ड‍िजाइंस द‍िखा रहे हैं।
Editorial
Updated:- 2026-04-01, 20:00 IST

खूबसूरत दिखने के लिए सिर्फ मेकअप ही नहीं, आउटफिट्स भी बहुत मायने रखती है। कई लोग वेस्टर्न वियर ट्राई करते हैं तो कुछ लोगों को ट्रेडिशनल ड्रेसेज बहुत पसंद आती हैं। ट्रेडिशनल आउटफिट्स की बात करें तो लोग सूट या साड़ी ही पहनते हैं। ऐसे में अगर आपको सूट ज्यादा पसंद आते हैं तो उसका नेक डिजाइन अगर अच्छा रहेगा, तो आपका पूरा लुक बदल जाएगा।

अक्सर हम बाजार से सुंदर कपड़ा तो ले आते हैं, लेकिन उसे सिलवाते समय वही पुराना गोल या वी नेक बनवा लेते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे लेटेस्ट नेक डिजाइंस दिखा रहे हैं जो आपके सिंपल सूट को भी किसी बुटीक वाले डिजाइनर पीस जैसा बना देंगे। आइए देखते हैं वो लेटेस्ट डिजाइंस-

पर्ल और लेस वाला कट-आउट नेक डिजाइन

latest suit neck designs

अगर आप अपने सिंपल सूट को रॉयल लुक देना चाहती हैं, तो इस तरह का कट-आउट नेक डिजाइन बहुत ही प्यारा लगेगा। नेक पर बने छोटे-छोटे कट्स और उन पर लगी मोतियां नेक डिजाइन को बहुत ही खूबसूरत बना रही है। जैसा कि आप देख रही हैं फोटो में कि इसकी स्लीव्स पर भी मोतियों का काम दिया गया है, जो किसी भी पार्टी या फंक्शन के लिए आपके सूट को एकदम डिजाइनर बना देगा।

यह भी पढ़ें- Latest Blouse Designs: साड़ी के साथ ट्राई करें ये लेटेस्ट ब्लाउज डिजाइन, गर्मी में मिलेगा कूल और स्टाइलिश लुक

Image Credit- Pinterest/ᖇ ᗩ 乙 乙

V-नेक स‍ितारा वर्क डिजाइन

latest suit neck designs (1)

सिंपल सूट को डिजाइनर लुक देने के लिए इस तरह का V-नेक डिजाइन भी आप पर बहुत अच्छा लगेगा। नेक पर किया गया स‍ितारे का काम इसे ग्रेसफुल देगा। इस तरह का नेक डिजाइन किसी भी प्लेन कुर्ती को पार्टी वियर बना देगा। जब आप इसे पहनेंगी तो आपको एलिगेंट लुक मिलेगा।

यह भी पढ़ें- Readymade Blouse Designs for Women: सिंपल साड़ी को भी खूबसूरत बना देंगे ये रेडीमेड ब्लाउज के डिजाइंस, देंगे रॉयल लुक

Image Credit- Pinterest/Paarul Manchanda

सिंपल और सोबर डीप नेक डिजाइन

latest suit neck designs (2)

कई लोगों को डीप नेक डिजाइन बहुत ही ज्यादा पसंद आता है। ऐसे में आप सिंपल सूट पर इस तरह का डीप नेक डिजाइन भी बनवा सकती हैं। नेक और बटन की पट्टी पर की गई कढ़ाई सूट की खूबसूरती बढ़ा रही है। अगर आप सादगी पसंद है, तो ये डिजाइन आपके लिए बेस्ट है।

Image Credit- Pinterest/Www Mubinaskvfathima

जरी वर्क वाला ब्रॉड स्क्वेयर नेक डिजाइन

latest suit neck designs (3)

अगर आप किसी फंक्शन के लिए रॉयल और पार्टी वियर लुक चाहती हैं, तो इस तरह का ब्रॉड स्क्वेयर नेक डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। चौकोर कट और उस पर किए गए खूबसूरत जरी के काम से बहुत ही ग्रेसफुल लुक मिलेगा।

यह भी पढ़ें- Oxidised Earring Designs: सूट के साथ पहनने के लिए आप भी ट्राई कर सकती हैं ये ऑक्सीडाइज्ड इयररिंग्स, देखें डिजाइंस

Image Credit- Pinterest/sayma ejaj

ऑफ-शोल्डर नेक डिजाइन

latest suit neck designs (4)

अगर आप किसी शादी या पार्टी में सबसे अलग और मॉडर्न दिखना चाहती हैं, तो शरारा सूट पर इस तरह का ऑफ-शोल्डर नेक डिजाइन बनवा सकती हैं। इससे आपको बहुत ही ग्लैमरस और फैशनेबल लुक मिलेगा।

यह भी पढ़ें- Summer Office Wear Cotton Suit Designs: गर्मियों में ऑफिस के लिए बेस्ट हैं ये कॉटन सूट डिजाइंस, आप भी जरूर करें ट्राई

Image Credit- Pinterest/banudesigns

तो अगर आप भी सिंपल सूट के लिए कुछ यूनिक नेक डिजाइन देख रही हैं तो हमने आपको ऊपर बेस्ट ऑप्शंस दिए हैं। इससे आपका सिंपल सूट भी डिजाइनर पीस बन जाएगा। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Cover Image Credit- Pinterest/Tikli.in/sheetalbatra/Sukhvir Neelon

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।