ऑफिस में बैल बॉटम जींस के साथ वियर करें ये कुर्ती

 जींस के साथ इस बार टॉप नहीं कुर्ती को स्टाइल करें। इसमें आप खूबसूरत भी नजर आएगी।

kurti style bell bottom jeans

जींस पहनना आप पसंद करती हैं तो इसके साथ इस बार टॉप की जगह कुर्ती को वियर करें। कुर्ती में काफी सारे ऑप्शन आपको मिल जाएंगे। जिसे आप ऑफिस या किसी खास दिन में वियर कर सकती हैं। इसमें आपका लुक भी अच्छा आएगा। साथ ही आप कम्फर्टेबल नजर आएगी। बस आपको डिजाइन और पैटर्न का ध्यान रखना पड़ेगा ताकि जब आप इसे वियर करें तो किसी तरह की कोई परेशानी न हो। चलिए आपको बताते हैं किस तरह की कुर्ती को आप वियर कर सकती हैं।

फ्रंट कट स्टाइल कुर्ती

Front cut kurti

अगर आपको स्टाइलिश लुक क्रिएट करना है तो इसके लिए आप बेल बॉटम पैंट के साथ फ्रंट कट कुर्ती को स्टाइल कर सकती हैं। इसे आप कॉलेज, ऑफिस या रेगुलर दिनों में भी स्टाइल कर सकती हैं। इसके लिए आप प्रिंटेड कुर्ती वियर करेंगी तो ज्यादा अच्छी लगेंगी। साथ ही अगर आपके जींस का कलर लाइट है तो आप डार्क कलर कुर्ती को वियर कर सकती हैं। इससे आपका लुक अच्छा लगेगा। मार्केट में इस तरह की कुर्ती आपको 500 रुपये में मिल जाएगी।

पेप्लम स्टाइल कुर्ती

Peplum style kurti

कुर्ती में काफी सारे नए-नए ऑप्शन मिल जाएंगे। आप इस बार बैल बॉटम जींस के साथ पेप्लम स्टाइल कुर्ती को वियर करें। इसके लिए आप चिकनकारी वर्क वाली कुर्ती को स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह का पैटर्न ट्रेंड में भी है और पहनने के बाद अच्छी लगती है। इसे आप किसी भी कलर में खरीदकर ब्लू कलर बैल बॉटम जींस के साथ स्टाइल कर सकती हैं। मार्केट में इस तरह की कुर्ती आपको 250 से 500 रुपये में मिल जाती है। (लहंगा डिजाइन)

इसे भी पढ़ें: सिंपल लुक पाने के लिए कृति सेनन की इन नेट साड़ियों से लें इंस्पिरेशन

प्रिंटेड स्ट्रेट कुर्ती

Printed straight kurti

आप बैल बॉटम जींस के साथ आप प्रिंटेड स्ट्रेट कुर्ती को स्टाइल कर सकती हैं। इसमें बड़े प्रिंट भी मिलते हैं। साथ ही इसमें छोटे प्रिंट में भी कुर्ती मिलती है। जिसे आप वियर कर सकती हैं। इसमें लुक एकदम कैजुअल लगता है। साथ ही जब आप इस तरह की कुर्ती को वियर करते हैं तो सुंदर नजर आती हैं। इसे आप किसी भी मार्केट से 200 से 250 रुपये में खरीद सकती हैं। (समर फैशन)

बैल बॉटम के साथ आप लॉन्ग कुर्ती के साथ-साथ शॉर्ट कुर्ती को भी वियर कर सकती हैं। इसमें भी लुक काफी अच्छा और क्लासी लगता है। इन्हें आप ऑफिस के साथ-साथ डेली भी वियर कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: साड़ी के इन खास डिजाइंस में आप दिखेंगी लंबी

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-


अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit-Myntra

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP