herzindagi
gown looks of aamna sharif Main

गाउन में दिखना है ब्यूटीफुल, आमना के इन लुक्स से लें इंस्पिरेशन

अगर आप पार्टी में गाउन पहनने का मन बना रही हैं आमना शरीफ के इन लुक्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2020-02-11, 19:27 IST

इन दिनों कसौटी जिन्दगी की 2 में कोमोलिका का किरदार निभाने वाली आमना शरीफ छोटे परदे का एक जाना पहचाना नाम है। वैसे आमना सिर्फ छोटे परदे पर ही नहीं, बल्कि बड़े परदे पर भी अपनी उपस्थिति कई बार दर्ज करा चुकी हैं। आमना आलू चाट, आओ विश करें और एक विलेन जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी है। इतना ही नहीं, इस साल रिलीज होने वाली फिल्म रूही अफजा में भी आमना नजर आएंगी। वैसे आमना की एक्टिंग ही नहीं, स्टाइलिंग सेंस भी काफी अच्छा है। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपने लेटेस्ट लुक फैन्स के साथ शेयर करती रहती हैं। अगर आप आमना की फैन हैं और उनकी तरह दिखने की चाहत रखती हैं तो आप उनके एक नहीं बल्कि कई लुक्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

अगर आप पार्टी में गाउन पहनने का मन बना रही हैं और उसे एक एलीगेंट तरीके से पहनना चाहती हैं तो आपको आमना शरीफ के लुक्स जरूर पसंद आएंगे। तो चलिए आज हम आपको आमना शरीफ के कुछ गाउन लुक्स दिखा रहे हैं, जिन्हें आप पार्टी में आसानी से कैरी कर सकती हैं-

इसे जरूर पढ़ें: Kasautii Zindagii Kay 2: अब ये होंगी नई Komolika, देखें तस्वीरें

पिंक गाउन

aamna sharif pink gown inside

आमना का यह पिंक गाउन किसी भी पार्टी की जान बन सकता है। इस लुक में आमना ने jovanifashions ब्रांड का पिंक कलर ट्यूब स्टाइल गाउन पहना है। इसके साथ आमना ने anmoljewellers ब्रांड के ईयररिंग और िंरंग्स कैरी किए है। वहीं मेकअप को आमना ने लाइट रखा है और हेयर्स को ओपन कर्ल लुक दिया है। आमना के इस लुक को tanghavri ने स्टाइल किया है।

रेड गाउन

aamna sharif red gown inside

इस रेड गाउन में यकीनन आमना बेहद ब्यूटीफुल नजर आ रही हैं। इस लुक में आमना ने saiidkobeisy ब्रांड का रेड कलर गाउन पहना है, जिस पर बेहद ही खूबसूरती से एंब्रायडरी की गई है। आमना ने गाउन के साथ ब्लैक बेल्ट भी कैरी की है। वहीं एसेसरीज को आमना ने बेहद मिनिमम रखा है। उन्होंने ज्वैलरी में anmoljewellers ब्रांड की रिंग्स पहनी है। बेहद लाइट मेकअप और पोनीटेल लुक के साथ अपने स्टाइल को कंप्लीट किया है। आमना के इस लुक को meherahmed ने स्टाइल किया है।

 

ब्लू शिमरी गाउन

aamna sharif blue gown inside

अगर आप किसी नाइट पार्टी में जा रही हैं और गाउन में एक स्टाइलिश लुक कैरी करना चाहती हैं तो आमना के इस लुक से इंस्पिरेशन लें। इस लुक में आमना ने speranzacouture @leepakshiellawadi ब्रांड का ब्लू शिमरी गाउन पहना है, जिसमें सीक्वेंस लुक दिया गया है। आमना का यह ऑफ शोल्डर गाउन किसी भी पार्टी के लिए एकदम परफेक्ट है। अपने इस लुक में आमना ने curiocottagejewelry ईयररिंग और diosajewels  के रिंग्स पहने हैं। साथ ही मेकअप में आमना ने लाइट पिंक लिप्स और हेयर्स को साइड पार्टिंग के साथ ओपन लुक दिया है।

इसे जरूर पढ़ें: कोमोलिका का किरदार निभा रही आमना शरीफ का टीवी की दुनिया में कैसा रहा सफर, जानिए

 

ब्लैक गाउन

aamna sharif black gown inside

अमूमन लड़कियां मानती हैं कि ब्लैक कलर गाउन में अच्छा नहीं लगता। अगर आप भी ऐसा ही सोचती हैं तो आपको आमना के इस लुक्स से इंस्पिरेशन लेना चाहिए। इस  लुक में आमना ने joao_rolo_couture @leepakshiellawadi ब्रांड का ब्लैक कलर गाउन पहना है। इस फुल स्लीव्स गाउन को हाईनेक लुक दिया गया है। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए आमना ने jet_gems की एसेसरीज कैरी की है। वहीं मेकअप को आमना ने काफी सटल रखा है और हेयर्स में ओपन कर्ल लुक दिया है। पार्टी में अगर आप गाउन को एक एलीगेंस और बोल्ड तरीके से पहनना चाहती हैं तो आमना का यह लुक एकदम परफेक्ट है।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।