वेडिंग सीजन चल रहा है। अगर इस वेडिंग सीजन में अपकी दोस्त की भी शादी है तो जाहिर आपने अभी से तैयारियां शुरू कर दी होंगी। वैसे अपनी दोस्त की शादी में सबसे अलग दिखने की चाहत तो हर लड़की होती है। क्या आप भी ऐसा ही कोई लुक अपने लिए तलाश रही हैं जो आपको बोल्ड, ब्यूटिफुल और स्टाइलिश अंदाज दे सके। अगर हां, तो आपको एक बार एकता कपूर के सुपर हिट टीवी सीरियल ‘कसौटी जिंदगी की-2’ की प्रेरणा के ये लुक जरूर देखने चाहिए।
मेहंदी लुक
मेहंदी लुक के लिए अधिकतर लड़कियां ग्रीन कलर के आउटफिट्स को ही तलाशती हैं। अगर आप कुछ नए अंदाज को खुद पर आजमाना चाहें तो एरिका की तरह आप भी अपनी दोस्त की शादी में ग्रीन लेहंगा(यदि आप सस्ता और अच्छा और अच्छा लेहंगा खरीदना चाहती हैं तो यहां से खरीदें।) सकती हैं। एरिका का लेहंगा रॉ सिल्क का है और इस पर महीन एम्ब्रॉयडरी की गई है।
इसे जरूर पढ़ें: 'कसौटी जिंदगी की' फेम एरिका फर्नांडिस की इन 5 साड़ियों से पाएं दिलकश लुक
यह लेहंगा Jiya By Veer Design ब्रांड का है। आप इसे किसी लोकल टेलर से भी तैयार करवा सकती हैं। एरिका के इस लेहंगे की चोली भी बेहद स्टाइलिश है।
इसे जरूर पढ़ें:एरिका फर्नांडिस की ये 5 इयरिंग्स एथनिक ड्रेसेस के साथ खूब जचेंगी
प्री-वेडिंग पार्टी
आजकल एक नया ट्रेंड चला है। शादी से पहले दोस्तों के साथ हर दुल्हन एक प्री-वेडिंग पार्टी जरूर करती है। इसे बैचरल पार्टी भी कहा जा सकता है। इस पार्टी में अगर आपको शामिल होना है तो आप एरिका के इस लुक को गौर से देखें। एरिका ने FUCIA ब्रांड की बेहद सुंदर साड़ी पहनी हुई है। उनकी साड़ी का ब्लाउज भी बहुत ही डिफ्रेंट लुक का है। फ्रिलदार पोल्का डॉट ब्लाउज और ब्लैक एंड व्हाइट प्रिंट की साड़ी में एरिका कमाल की नजर आ रही हैं। आप भी उनकी तरह इस रेट्रो लुक में फ्रेंड की प्री-वेडिंग पार्टी में जा सकती हैं।
इंगेजमेंट लुक
फ्रेंड की इंगेजमेंट में आप सब से अलग नजर आए उसके लिए आप एरिका की तरह फ्लोर लेंथ फ्रंट ओपन इंडो वेस्टर्न ड्रेस पहन सकती हैं।
एरिका की यह ड्रेस 𝐍𝐞𝐞𝐫𝐮'𝐬 ब्रांड की है। इस ड्रेस में एरिका बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। आप भी इस तरह की ड्रेस में अपनी फ्रेंड की इंगेजमेंट में शामिल हो सकती हैं।
वेडिंग ड्रेस
अपनी दोस्त की शादी में आप रेड कलर का लेहंगा पहनना चाहती हैं तो एक बार एरिका की यह तस्वीर जरूर देखें। एरिका ने इस तस्वीर में फेमस फैशन डिजाइनर सब्यासाची द्वारा डिजाइन किया हुआ रेड लेहंगा पहना है। इस लेहंगे के साथ जो दुपट्टा एरिका ने पहना है उसे सब्यासाची की सिग्नेचर बेल्ट से बांधा है।
इस लुक में वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। अगर आप चाहें तो एरिका के इस लेहंगे को किसी लोकल डिजाइनर से री-डिजाइन करवा सकती हैं।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों