herzindagi
bollywood indo western saree article

दीपिका पादुकोण जैसी बीटाउन की हर बड़ी हिरोइन ने इंडो वेस्टर्न साड़ी का फैशन किया पॉपुलर

दीपिका पादुकोण हों या फिर कल्कि कोचलिन या फिर करीना कपूर और शिल्पा शेट्टी जैसी बॉलीवुड की मोस्ट स्टाइलिश हिरोइन्स इन्होंने इंडो साड़ी के फैशन को बेहद पॉपुलर कर दिया है। इंडो वेस्टर्न साड़ी के कौन से डिज़ाइन हैं बेस्ट आइए देखते हैं
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2018-06-22, 20:45 IST

दीपिका पादुकोण हों या फिर कल्कि कोचलिन या फिर करीना कपूर और शिल्पा शेट्टी जैसी बॉलीवुड की मोस्ट स्टाइलिश हिरोइन्स इन्होंने इंडो साड़ी के फैशन को बेहद पॉपुलर कर दिया है। इंडो वेस्टर्न साड़ी में कई तरह से डिफ्रेंट डिज़ाइन आते हैं। कोई हिरोइन इंडियन साड़ी को पैंट के साथ पहनती है तो किसी को गाउन स्टाइल की साड़ी बेस्ट लगती हैं। मार्केट में इंडो वेस्टर्न साड़ियों को इतने डिज़ाइन हैं कि आप कन्फ्यूज़ हो जाएंगी कि क्या पहनें और क्या ना पहनें। अगर आप किसी पार्टी में इंडो वेस्टर्न साड़ी में जाएंगी तो लोग आपको मॉर्डन भी समझेंगें और आपकी तारीफें भी होंगी। 

kalki indo western saree

कल्कि को इस साड़ी में देखकर आप लोग यही समझेंगे कि उन्होंने बिना पेटीकोट के साड़ी पहनी है लेकिन ऐसा नहीं है ये डिज़ाइनर इंडो वेस्टर्न साड़ी है। कल्कि कोचलिन की ये साड़ी फैशन डिज़ाइनर निखिल थम्पी ने डिज़ाइन की है। फैशन शो के रैम्प वॉक पर उनकी मॉडल्स इस साड़ी का सारा कलेक्शन पहले ही शोकेज़ कर चुकी हैं। साड़ी का ये लुक हर लड़की पर जचता है। 

shilpa shetty pant saree

शिल्पा शेट्टी भी पजामी के साथ साड़ी पहने नज़र आ चुकी हैं। शिल्पा शेट्टी की ये साड़ी फैशन डिज़ाइनर शांतनु एंड निखिल ने डिज़ाइन की है। ऑफ शोल्डर ब्लाउज़ के साथ ये साड़ी जितना मॉर्डन लुक दे रही है उतना ही ट्रेडिशनल लुक भी दे रह ीहै। इस तरह की साड़ी हर उस लड़की को पसंद आएगी जिसे ज्यादा मॉर्डन दिखना पसंद है और फैशन के साथ एक्सपेरिमेंट करने में उसे कोई दिक्कत नहीं है। 

kareena kapoor readymade indo western saree

 करीना कपूर खान की ये साड़ी बेहद ग्लैमरस है। ऊपर से साड़ी दिखने वाली ये डि़जाइनर आउटफिट नीचे से स्लिट गाउन की तरह ग्लैमरस लग रही है। करीना कपूर खान की ये साड़ी कुछ साल पहले फैशन डिज़ाइनर आनन्द काबरा ने डिज़ाइन की थी। डिज़ाइनर ब्लाउज़ के साथ गोल्डन बॉर्डर वाली व्हाइट इंडो वेस्टर्न साड़ी हर यंग लड़की की पहली पसंद जरुर होगी। अगर आप भी बेबो की तरह हॉट दिखना चाहती हैं तो आप अगली बार पार्टी में इसी तरह का साड़ी पहनकर जा सकती हैं। 

deepika padokone anamika khanna saree

 फैशन डिज़ाइनर अनामिका खन्ना की डिज़ाइनर इंडो वेस्टर्न साड़ी में दीपिका पॉदुकोण का ये एलीगेंट लुक हर उम्र की महिला के लिए परफेक्ट है। जिन महिलाओं को रॉयल और मॉर्डन लुक चाहिए वो दीपिका पादुकोण की तरह नेट जैकेट के साथ इंडो वेस्टर्न साड़ी का स्टाइल जरुर कैरी करें।  

sonam indo western saree

सोनम कपूर तो इंडो वेस्टर्न साड़ी  का स्टाइल एक दो बार नहीं बल्कि कई बार कैरी कर चुकी हैं। सोनम की ये ब्लैक एंड व्हाइट साड़ी फैशन डिज़ाइनर तरुण तहलानी ने डिज़ाइन की है तो उनकी रेड कार्पेट वाली दूसरी साड़ी फैशन डिज़ाइनर अनामिका खन्ना ने डिज़ाइन की है। सोनम कपूर बॉलीवुड की फैशनिस्टा है। स्टाइल के मामले में वो इंटरनेशल स्टार्स को भी टक्कर देती हैं। इंडियन लुक हो या फिर वेस्टर्न अवतार सोनम कपूर का लुक हमेशा ही ग्लैमरस लगता है। हर लुक को कैरी करना सोनम कपूर को बाखूबी आता है। 

 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।