ज्वेलरी हमेशा से ही महिलाओं को बेहद पसंद आती है। कुछ महिलाओं को ज्वेलरी का बेहद शौक होता है। इसलिए वह अपने कलेक्शन में हर प्रकार की ज्वेलरी रखना पसंद करती हैं। टेंपल से लेकर पर्ल ज्वेलरी, देखने में बेहद क्लासी लगती है। कहा जा सकता है कि बिना ज्वेलरी के लुक कंप्लीट नहीं होता है।
किसी भी आउटफिट के लुक को इन्हांस करने के लिए ज्वेलरी कैरी की जाती है। सालों से ही ज्वेलरी महिलाओं की खूबसूरती बढ़ाने का काम करती है। ज्वेलरी में भी हजारों डिजाइंस मिलते हैं। ज्वेलरी का फैशन ट्रेंड बदलता रहता है। साल 2024 आने वाला है। इस साल भी ज्वेलरी ट्रेंड में कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे। आज इस आर्टिकल में हम आपको ये ज्वेलरी डिजाइंस रहेंगे ट्रेंड का हिस्सा।
चोकर लेंथ नेकलेस
चोकर ज्वेलरी का फैशन बेहद पुराना है। इस साल भी ज्वेलरी में चोकर को बेहद पसंद किया गया। चोकर को आप सूट से लेकर लहंगे तक के साथ वियर कर सकती हैं। चोकर लेंथ नेकलेस साल 2024 में दोबारा से ट्रेंड करेंगे।
चोकर नेकलेस सेलिब्रिटिज की भी पसंद है। इसलिए अक्सर पार्टी से लेकर शादी तक में सेलिब्रिटीज चोकर पहनें नजर आ चुकी हैं। चोकर ज्वेलरी की खासियत यह है कि इसमें लाइट और हैवी, दोनों डिजाइन मिल जाते हैं।
स्टेटमेंट इयररिंग्स
स्टेटमेंट और अल्ट्रा लॉन्ग इयररिंग्स इस साल ज्वेलरी ट्रेंड का हिस्सा होंगे। इयररिंग्स से पूरा लुक बदल जाता है। इसलिए महिलाओं के ज्वेलरी कलेक्शन में इयररिंग्स की अलग-अलग वैरायटी देखने को मिल जाती है। हर आउटफिट के साथ इयररिंग्स कैरी किए जाते हैं। इसके अलावा, ओवरसाइज्ड हुप्स भी इस साल ज्वेलरी में पसंद किए जा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:स्टाइल करेंगी इस तरह की स्टाइलिश ज्वेलरी तो शादी के हर फंक्शन में दिखेंगी लाजवाब
पर्ल ज्वेलरी
पर्ल्स देखने में बेहद सुंदर लगते हैं। इसलिए पर्ल का इस्तेमाल कपड़ों से लेकर ज्वेलरी तक में किया जाता है। खासतौर पर पर्ल ज्वेलरी बेहद पसंद की जाती है। पर्ल ज्वेलरी का फैशन दोबारा से ट्रेंड कर रहा है। सोनम कपूर से लेकर संमथा तक ज्यादातर एक्ट्रेस पर्ल ज्वेलरी पहनें नजर आ चुकी हैं।
पर्ल इयररिंग्स और नेकलेस बेहद एलिगेंट लगते हैं। यह सिंपल आउटफिट के लुक को आसानी से इन्हांस करने का काम करते हैं।
इसे भी पढ़ें:Year Beginner: अपने कलेक्शन में इस वर्ष जरूर शामिल करें ये ज्वेलरी आइटम्स
मल्टी-स्ट्रैंड डायमंड अनकट नेकलेस
View this post on Instagram
इस साल ज्यादातर सेलेब्स ने अपनी शादी में मल्टी-स्ट्रैंड डायमंड अनकट नेकलेस पहना है। इसमें कियारा से लेकर परिणीती चोपड़ा का नाम शामिल हैं। लेयर्ड नेकलेस देखने में बेहद प्यारे लगते हैं। इन्हें पहन रानी लुक मिलता है। लेयर्ड नेकलेस पहन लुक कंप्लीट लगता है।
जेमस्टोन बीड्स नेकलेस
इस साल जेमस्टोन बीड्स नेकलेस ट्रेंड का हिस्सा होंगी। इसमें भी आपको अलग-अलग डिजाइंस मिल जाएंगे। बीड्स नेकलेस की खासियत यह होती है कि आप इसे साड़ी से लेकर जींस-टॉप तक के साथ पहन सकती हैं।
आपको बाजार में जेमस्टोन बीड्स नेकलेस का पूरा सेट भी मिल जाएगा। बीड्स नेकलेस सिंपल के साथ-साथ हैवी भी होते हैं। इसलिए आप अपनी पसंद अनुसार यह ज्वेलरी कैरी कर सकती हैं।
साल 2024 में इन ज्वेलरी डिजाइंस का रहेगा बोलबाला। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit: freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों