साड़ी हर कोई पहनता है। लेकिन जब बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर साड़ी को वियर करती हैं, तो इसमें लुक अलग और खूबसूरत लगता है। इसकी वजह से हर कोई इनके लुक्स की तारीफ करता नजर आता है। कई सारी लड़कियां होती हैं, जो उन्हें लुक्स की वजह से ही फॉलो करती हैं। आजकल यह एक्ट्रेस साड़ी में सबसे ज्यादा नजर आ रही है। आप भी अगर इनकी तरह खूबसूरत दिखना पसंद करती हैं, तो साड़ी के स्टाइलिश या साड़ी चूज करने के तरीके को बदले। इससे लुक अच्छा लगेगा।
जाहन्वी कपूर का साड़ी लुक
View this post on Instagram
इस तस्वीर में जाहन्वी कपूर ने गोल्डन साड़ी को स्टाइल किया है। इस साड़ी में वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। साड़ी में बॉर्डर वर्क के साथ जरी और स्टोन वर्क को बहुत बारीकी से किया गया है। इसकी वजह से साड़ी सुंदर नजर आ रही है। इसके साथ उन्होंने मैचिंग एम्ब्राइडरी वर्क का ब्लाउज स्टाइल किया है। इससे यह लुक और भी अच्छा लग रहा है। आप इस साड़ी को मार्केट से खरीद सकती हैं। ऐसे पैटर्न में साड़ी आपको आसानी से मिल जाएगी। जिसे वियर करके आपका लुक परफेक्ट लगेगा।
जाहन्वी कपूर का पिंक साड़ी लुक
View this post on Instagram
इस तस्वीर में जाहन्वी कपूर ने सिंपल पिंक साड़ी को स्टाइल किया हुआ है। इस साड़ी में पर्ल और स्टोन के साथ फ्लोरल डिजाइन को क्रिएट किया गया है। साड़ी बेहद हल्की और सुंदर है। आप भी इस साड़ी को मार्केट से लेकर हैवी वर्क वाले ब्लाउज के साथ स्टाइल कर सकती हैं। इससे आपका लुक बेहद खूबसूरत लगेगा। मार्केट में यह साड़ी आपको 500 से 1,000 रुपये में मिल जाएगी। ज्वेलरी को आप लाइट रखें, ताकि लुक सिंपल और एलीगेंट लगे।
इसे भी पढ़ें: Isha Ambani Saree Fashion: ईशा अंबानी के साड़ी लुक्स को कॉपी कर लग सकती हैं खूबसूरत, देखें इनकी कलेक्शन
जाह्नवी कपूर का ब्लू साड़ी लुक
View this post on Instagram
लुक में एक ग्रेस ऐड करने के लिए आप जाह्नवी कपूर के इस साड़ी लुक को क्रिएट कर सकती हैं। इसमें उन्होंने शिमर फैब्रिक से डिजाइन हुई साड़ी को ड्रेप किया है। इसे उन्होंने लहंगा स्टाइल में पहना है। साथ में सेम डिजाइन का ब्लाउज वियर किया है। लुक को अच्छा बनाने के लिए साड़ी के पल्लू को पतली प्लीट्स के साथ पिन किया है। इस तरह के लुक में वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। आप भी इस तरह से मिलती-जुलती साड़ी को खरीदकर स्टाइल कर सकती हैं। यह बेहद खूबसूरत लगेगी।
इसे भी पढ़ें: Lace Work Saree Designs: साड़ी में पाना है एलिगेंट लुक तो पहनें लेस वर्क साड़ी, देखें डिजाइंस
जाह्नवी कपूर के इस लुक को और भी खूबसूरत बनाने के लिए आप मेकअप लुक भी इनकी तरह से क्रिएट कर सकती हैं। इससे आपका लुक बेहद खूबसूरत लगेगा।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों