herzindagi
madhuri dixit inspired saree style tips

3 Madhuri Dixit Saree Looks: रॉयल लुक क्रिएट करने के लिए माधुरी दीक्षित के ये साड़ी लुक करें ट्राई, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड की धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित साड़ी लुक में बेहद खूबसूरत लगती हैं। यह हमेशा अलग-अलग डिजाइन की साड़ी को स्टाइल करती हैं। आप भी इनके जैसी साड़ी को पहने और लुक को रॉयल तरीके से क्रिएट करें।
Editorial
Updated:- 2024-07-31, 16:21 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित जिन्हें लोग धकधक गर्ल के नाम से सबसे ज्यादा जानते हैं। आजकल यह अपनी साड़ी लुक्स को लेकर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव और ट्रेंड कर रही हैं। इसी वजह से हर कोई इनको फॉलो करके लुक्स को रीक्रिएट करने की कोशिश करता नजर आ रहा है। आप भी चाहें तो आर्टिकल में बताए गए ये 3 साड़ी लुक को ट्राई कर सकती हैं। इसमें आपका लुक रॉयल लगेगा। साथ ही, आप सुंदर दिखाई देंगी। 

माधुरी दीक्षित का टिश्यू साड़ी लुक (Madhuri Dixit Tissue Saree Look)

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Madhuri Dixit (@madhuridixitnene)

आप माधुरी दीक्षित की तरह खूबसूरत लुक के लिए इनकी जैसी टिश्यू सिल्क साड़ी को स्टाइल कर सकती हैं। इस तस्वीर में उन्होंने गोल्ड जरी कांची टिश्यू सिल्क साड़ी जिसमें जरी और पर्ल का काम हुआ है। इस डिजाइन कि साड़ी को वियर किया है। यह वर्क इसके बॉर्डर पर किया गया है। वहीं इस साड़ी में छोटे-छोटे हिस्से में जाल के डिजाइन को भी बनाया गया है। इस साड़ी के साथ उन्होंने एक मरुन कलर के वेस्टकोट को स्टाइल किया है। इसमें भी सेम साड़ी वाली एम्ब्राइडरी वर्क को किया गया है। इससे साड़ी हैवी और रॉयल लग रही है। साड़ी को मृणालिनी राव (MRUNALINI RAO) ने डिजाइन किया है। आप भी इस तरह की मिलती-जुलती साड़ी को मार्केट से खरीदकर रॉयल ज्वेलरी के साथ वियर कर सकती हैं। 

माधुरी दीक्षित का गोल्डन साड़ी लुक (Madhuri Dixit Golden Saree Look)

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Madhuri Dixit (@madhuridixitnene)

माधुरी दीक्षित का साड़ी कलेक्शन हमेशा अलग और यूनिक होता है। यही वजह है कि हम सभी इसे ट्राई करने के बारे में सोचते हैं। इस तस्वीर में उन्होंने गोल्डन कलर की साड़ी को स्टाइल किया हुआ है। इसे फाल्गुनी शेन पीकॉक इंडिया ने डिजाइन किया है। इस साड़ी में स्वारोवस्की स्टोन और सीक्वेंस वर्क को किया गया है। इससे साड़ी हैवी लुक क्रिएट कर रही है।

इसके साथ जो उन्होंने ब्लाउज कोस्टाइल किया है उसमें भी सीक्वेंस और टेस्ल को लगाया गया है। इसे और अट्रैक्टिव बनाने के लिए साथ में बीड्स का इस्तेमाल भी किया गया है। इस तरह की साड़ी आपको सीक्वेंस वर्क में आसानी से मार्केट में मिल जाएगी। आप उसे ही इस तरह के ब्लाउज को खुद डिजाइन कराकर स्टाइल कर सकती हैं। इससे भी आपका लुक माधुरी दीक्षित की तरह सुंदर नजर आएगा।

इसे भी पढ़ें: Best Saree: नहीं हटेंगी निगाहें आप पर से जब पार्टी में पहनेंगी ये फैंसी साड़ियां

माधुरी दीक्षित का आरी वर्क साड़ी डिजाइन

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Madhuri Dixit (@madhuridixitnene)

ऐसा जरूरी नहीं है कि रॉयल लुक के लिए हमेशा सीक्वेंस या स्टोन वर्क साड़ी डिजाइन को ही स्टाइल किया जाए। आप चाहें तो माधुरी दीक्षित के इस साड़ी लुक को भी ट्राई कर सकती हैं। इसमें उन्होंने आरी वर्क वाली साड़ी को एंब्रॉयडरी वर्क ब्लाउज के साथ स्टाइल किया है। इस साड़ी में फ्लोरल डिजाइन को क्रिएट किया गया है। इसकी वजह से यह साड़ी और भी स्टाइलिश नजर आ रही है। माधुरी दीक्षित की इस साड़ी को तरुण ताहिलियानी (Tarun Tahiliani) ने डिजाइन किया है। आप भी ऐसे ही मिलती-जुलती वर्क वाली साड़ी को वियर कर सकती हैं। इसके साथ अगर आप स्टोन वर्क ज्वेलरी को वियर करेंगी, तो इससे यह लुक और भी रॉयल और सुंदर लगेगा। 

आप रॉयल लुक के लिए माधुरी दीक्षित की इन साड़ी डिजाइन को स्टाइल कर सकती हैं। इससे आपका लुक अच्छा लगेगा। साथ ही, आपको कुछ नया ट्राई करने को मिलेगा। माधुरी दीक्षित की इस तस्वीर को देखकर आप ऐसी ही मिलती-जुलती साड़ी को खरीदकर अपनी कलेक्शन में शामिल कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: सिंपल टिश्यू सिल्क साड़ी में लगाएं ये बॉर्डर, देखें डिजाइन

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit-Instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।