Isha Ambani Saree Looks: अंबानी फैमिली में चल रहा सेलिब्रेशन सिर्फ दुल्हा-दुल्हन के लिए ही खास नहीं है, बल्कि रिश्तेदारों के लिए भी बेहद खास होते हैं। उन्हें तैयार होने का मौका मिलता है। अनंत अंबानी की बहन ईशा अंबानी भी अपने भाई की शादी को अच्छे से एन्जॉय करती नजर आ रही है। हर दिन उनका एक अलग लुक सोशल मीडिया पर वायरल होता है, जिसमें वो बेहद खूबसूरत दिखाई देती हैं। लेकिन इनके साड़ी लुक लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आते हैं। चलिए आपको भी दिखाते हैं इनके साड़ी लुक्स जिसमें वो खूबसूरत नजर आ रही हैं।
4 जुलाई से अंबानी परिवार में सेलिब्रेशन जारी है। शादी से पहले मामेरु की रस्म निभाई गई। इसमें ईशा अंबानी ऑरेंज कलर की गुजराती बांधनी वर्क साड़ी में रॉयल लुक में नजर आईं। ईशा अंबानी की पहनी हुई इस साड़ी को डिजाइनर अर्पिता मेहता ने तैयार किया था। जिसमें थ्रेड और कट दाना वर्क किया गया। इस साड़ी में फ्रिल वर्क को भी अच्छे से हाइलाइट किया गया है, जिसकी वजह से ईशा अंबानी स्लिम और स्टाइलिश नजर आ रही थी। इसके साथ उन्होंने हैवी चोकर सेट और मांग टीका को वियर किया था।
View this post on Instagram
ईशा अंबानी लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए अलग-अलग तरह के एक्सपेरिमेंट करती नजर आती हैं। इस बार भी उन्होंने कुछ नए तरीके से साड़ी स्टाइल करने के बारे में सोचा। इस तस्वीर में उन्होंने रॉयल ब्लू साड़ी को स्टाइल किया हुआ है। इसमें उनका लुक काफी स्टाइलिश नजर आ रहा है। इस साड़ी को मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है। इस साड़ी को ड्रेप और इसके ब्लाउज को अलग डिजाइन के साथ तैयार किया गया है। इसकी वजह से यह और भी ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही हैं। इस साड़ी के साथ उन्होंने डायमंड वर्क नेकलेस सेट और मांग टीका वियर किया है।
इसे भी पढ़ें: Isha Ambani looks: बेहद स्टाइलिश हैं ईशा अंबानी के ये लुक्स, देखें तस्वीरें
ईशा अंबानी के साड़ी लुक सेलिब्रिटी से कम नहीं होते हैं। जब भी वो कोई साड़ी वियर करती हैं, तो उसमें खूबसूरत दिखाई देती हैं। इस तस्वीर में उन्होंने डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की साड़ी को वियर किया है। साड़ी में सीक्वेंस वर्क और कलर को डार्क और लाइट कॉम्बिनेशन के साथ तैयार किया है। ऐसे ही कॉन्ट्रास्ट में इसके ब्लाउज को डिजाइन किया गया है। इसकी वजह से यह साड़ी लुक अच्छा लग रहा है। इसके साथ उन्होंने डायमंड ज्वेलरी को स्टाइल किया है।
मॉडर्न और ट्रेडिशनल कॉम्बिनेशन वाली साड़ी डिजाइन को वियर करने के लिए आप ईशा अंबानी के इन साड़ी लुक्स पर नजर डाल सकते हैं। यह साड़ी दिखने के साथ-साथ पहनने के बाद अच्छी लगेगी। इसे खूबसूरत बनाने के लिए आप ब्लाउज डिजाइन में कुछ नई चीज ऐड कर सकती हैं।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Instargam
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।