herzindagi
nita ambani wear pink saree looks

Nita Ambani Pink Saree Looks: नीता अंबानी ने इन डिजाइन में पहनी पिंक साड़ी, देखें तस्वीरें

साड़ी को स्टाइल करने के लिए आपको अपनी बॉडी टाइप और स्किन टोन का ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही, साड़ी के डिजाइन को सही चुनना भी उतना ही जरूरी है।
Editorial
Updated:- 2024-06-26, 15:12 IST

साड़ी का फैशन कभी आउट नहीं होता। बड़े सेलेब्रिटीज से लेकर आम महिलाएं तक घर के फंक्शन या अन्य जगहों पर इन्हें पहनना पसंद करती हैं। यही वजह है कि जब भी महिलाएं बाजार से जाकर साड़ी खरीदती हैं, तो हमेशा कोई नया डिजाइन ही सर्च करती हैं, ताक उन्हें स्टाइल करके लुक को परफेक्ट बना सके। आजकल लोगों को नीता अंबानी जैसी साड़ी पहनना काफी पसंद आ रहा है। हर कोई उनकी जैसी साड़ी पहनना चाहता है। नीता अंबानी की साड़ी होती ही इतनी खास हैं। लेकिन अक्सर वो पिंक साड़ी ही पहनें नजर आती हैं। चलिए आपको भी बताते हैं नीता अंबानी के पास कौन सी पिंक साड़ी हैं, जो पहनने के बाद अच्छी लगती हैं। 

नीता अंबानी की ब्रोकेड साड़ी डिजाइन

Nita ambani brocet saree look

चौड़े बॉर्डर वाली साड़ी आजकल काफी ट्रेंड में है। ऐसे डिजाइन में कोई प्लेन साड़ी के साथ बॉर्डर लेना पसंद करता है, तो किसी को पसंद होती है छोटी बूटी के साथ बॉर्डर डिजाइन। नीता अंबानी ने इस फोटो में काफी कलरफुल साड़ी को वियर किया है। इस साड़ी का बेस कलर पिंक है। लेकिन बॉर्डर पर रेड और ब्लू से डिजाइन क्रिएट किए गए हैं। साड़ी सिल्क फैब्रिक में तैयार की गई है। आप भी ऐसी ही मिलती जुलती साड़ी को मार्केट से 2,000 से 2,500 रुपये में खरीद सकती हैं। 

नीता अंबानी का पिंक बनारसी सिल्क साड़ी लुक 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Pallav Paliwal (@pallav_paliwal)

हाल ही में नीता अंबानी अपने बेटे की शादी का कार्ड देने के लिए काशी पहुंची। वहां वो गंगा आरती में शामिल हुईं। इस आरती में शामिल होने के लिए उन्होंने पिंक कलर बनारसी सिल्क साड़ी को वियर किया। इस साड़ी में चौड़ा बॉर्डर और बूटी के डिजाइन को क्रिएट किया गया। साड़ी में गोल्डन वर्क इसे और सुंदर बना रहा है। इस तरह की साड़ी को आप भी किसी शादी या फंक्शन में पहन सकती हैं। इससे आपका लुक अच्छा लगेगा। इस तरह की साड़ी आपको मार्केट में 3,000 से 5,000 रुपये में मिल जाएगी। 

इसे भी पढ़ें: बोहो बैग्स के ये डिजाइंस आपके लुक को करेंगे कम्प्लीट

नीता अंबानी की पिंक सिल्क साड़ी

Nita ambani silk saree look

नीता अंबानी ने इस तस्वीर में पिंक कलर की बूटी वर्क वाली सिल्क साड़ी को वियर किया है। इस साड़ी में पिंक और गोल्डन वर्क को सबसे ज्यादा हाइलाइट किया गया है। डिजाइन को सिंपल रखा है। इसलिए यह साड़ी और भी सुंदर लग रही है। इसके साथ सेम कलर का ब्लाउज दिया गया है। जिसे प्लेन रखा गया है। आप चाहें, तो इनकी तरह से मिलती-जुलती साड़ी को मार्केट से 1,000 से 3,000 रुपये में खरीद सकती हैं और इसे अच्छी एक्सेसरीज के साथ वियर कर सकती हैं।

नीता अंबानी के हर साड़ी लुक्स हमेशा से ही खास रहे हैं। इसलिए लोगों ने इनके इस लुक को काफी पसंद किया है। आप भी चाहें, तो इनकी जैसी साड़ी को पहनकर खूबसूरत दिख सकती हैं। इससे आप सबसे अलग और सुंदर नजर आएंगी।

इसे भी पढ़ें: Nita Ambani Silk Saree: बहुत ही कम दामों में मिल जाएगी आपको नीता अंबानी की पहनी हुई यह बनारसी सिल्क साड़ी

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit-Instagram- Pallav palliwal/ Herzindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।