herzindagi
Nita Ambani saree fashion

Nita Ambani Silk Saree: बहुत ही कम दामों में मिल जाएगी आपको नीता अंबानी की पहनी हुई यह बनारसी सिल्क साड़ी

साड़ी लुक को खास बनाने के लिए आपको इसकी स्टाइलिंग करते समय अपनी बॉडी टाइप का खास ख्याल रखें। ऐसा करने से आपका लुक आकर्षक नजर आएगा।
Editorial
Updated:- 2023-08-30, 13:43 IST

Nita Ambani Saree Collection: साड़ी का चलन हमेशा फैशन ट्रेंड का हिस्सा रहता है, लेकिन इसे ड्रेप करने के कई स्टाइल आपको ऑनलाइन वीडियो में आसानी से मिल जाएंगे। इन सब में सिल्क साड़ी को बेहद पसंद किया जाता है। हालांकि सिल्क साड़ी लुक देखने में बेहद खास नजर आता है और इसमें आपको कम से कम बजट से लेकर महंगे से महंगे दामों में आपको सिल्क साड़ी के कई डिजाइन आसानी से मिल जाएंगे। 

हाल ही में Reliance AGM 2023 के मौके पर नीता अंबानी ने बेहद खूबसूरत बनारसी सिल्क ब्रोकेड साड़ी को पहना हुआ था। वहीं अगर आप भी नीता अंबानी के इस खूबसूरत लुक से प्रभावित हो रही हैं तो बता दें कि इस लुक को आप मात्र 2000 रुपये के अंदर रीक्रिएट कर सकती हैं और किसी भी शादी व फंक्शन के लिए स्टाइल कर सकती हैं।

नीता अंबानी की सिल्क साड़ी की क्या हैं खासियत? (Nita Ambani Saree Fashion)

Nita Ambani saree looks

  • इस खूबसूरत साड़ी का दाम लाखों में हो सकता है। वहीं इस सिल्क साड़ी का रंग लाइट ब्लश पिंक कलर है। देखने में ये लुक काफी सटल और क्लासी नजर आ रहा है।
  • वहीं इस खूबसूरत साड़ी को मास्टर आर्टिस्ट श्री इकबाल अहमद ने अपने हाथों से बनाया है। 
  • इसे बनाने में किसी भी मशीन का इस्तेमाल नहीं किया गया है, बल्कि इस खूबसूरत सिल्क साड़ी को हाथों की कारीगरी से बनाया गया है। 
  • इस खूबसूरत ब्रोकेड सिल्क साड़ी को वाराणसी की शान के रूप में दर्शाया गया है।
  • वहीं इस साड़ी में बर्फी बूटी, कोनिया पैस्ले मोती और जरी का काम किया गया है।

इसे भी पढ़ें : अमेरिकी स्टेट डिनर के दौरान नीता अंबानी ने पहनी थी यह खूबसूरत साड़ी, जानें इसकी खासियत

सिल्क साड़ी को स्टाइल कैसे करें? (How To Style Silk Saree)

nita ambani look alike saree

  • इस तरह की मिलती-जुलती साड़ी आपको ऑनलाइन स्टोर्स पर 1000 रुपये से लेकर 2000 रुपये में मिल जाएगी।
  • सिल्क साड़ी के साथ आप बालों के लिए सिंपल स्लीक हेयर बन बना सकती हैं। 
  • बालों को आकर्षक बनाने के लिए आप गजरे को हेयर बन पर लगा सकती हैं। 
  • आप चाहे तो गजरे के अलावा लाल रंग के गुलाब को भी बालों पर लगा सकती हैं।
  • इस तरह के लुक के साथ आप हैवी चोकर और झुमकी इयररिंग्स को स्टाइल कर सकती हैं।
  • इसके अलावा आप चाहे तो टेम्पल ज्वेलरी को स्टाइल कर सकती हैं।

 

 

अगर आपको नीता अंबानी से जुड़ी ये चीजें पसंद आई हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें। 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।