herzindagi
choose right bindi according your face cut Main

इस तरह चुनें अपने लिए सही बिंदी, उभर कर दिखेंगे आपके फीचर्स

मैरिड और नॉनमैरिड हर तरह की लड़कियां बिंदी कैरी कर सकती हैं। लेकिन जरूरी है कि कपड़ों और मेकअप की तरह आप बिंदी भी अपने फेस और पर्सनेलिटी के हिसाब से चुनें।
Editorial
Updated:- 2019-10-02, 10:10 IST

इंडियन कपड़ों के साथ बिंदी पहनने का कॉम्बिनेशन की मजेदार है। साड़ी के अलावा भी बिंदी सूट और अन्य इंडियन ड्रेस पर खूब जचती है। यह न सिर्फ आपके माथे की शोभा बढ़ाती है बल्कि आपके फीचर्स को भी शॉर्प दिखाती है। सबसे अच्छी बात यह है कि मैरिड और नॉनमैरिड हर तरह की लड़कियां बिंदी कैरी कर सकती हैं। ये तो थी बिंदी की तारीफें। लेकिन यहां आपको यह भी बता देते हैं कि बिंदी साइज में छोटी जरूर होती है लेकिन अगर इसका गलत चुनाव किया जाए तो ये आपको बने बनाए लुक को पूरी तरह से बिगाड़ सकती है। इसलिए जरूरी है कि कपड़ों और मेकअप की तरह आप बिंदी भी अपने फेस और पर्सनेलिटी के हिसाब से चुनें। आज इस आर्टिकल में हम आपको फेसकट के हिसाब से सही बिंदी चुनने का तरीका बता रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: अब अपने चेहरे के हिसाब से पसंद करें बिंदी, जो देगी आपको एक ब्यूटीफुल लुक

हार्ट शेप फेसकट

choose right bindi according your face cut inside

हार्ट शेप फेसकट बहुत क्यूट और क्लासी होता है। उभरे हुए गाल, चौड़ा माथा और नुकीली ठ्योड़ी, इस फेसकट की खूबी होती है। इस फेसकट वाली लड़कियों को बड़ी साइज की बिंदी अवाइड करनी चाहिए और छोटी या बहुत बारीक डिजाईन वाली बिंदी लगानी चाहिए। छोटी बिंदी से माथा भी छोटा लगता है।

 

ओवल फेसकट

choose right bindi according your face cut inside

इस फेसकट वाली लड़कियों का माथा और ठ्योड़ी एक अनुपात में होते हैं, जबकि गालों की हड्डियां थोड़ी उभरी हुई होती हैं। अगर आप इसी फेसकट की लड़की हैं तो आपके लिए यहां खुशखबरी है। इस फेसकट की लड़कियां किसी भी तरह की बिंदी लगा सकती हैं। अगर आप अपना फेस लंबा दिखाना चाहती हैं तो गोल की जगह लंबी बिंदी लगाएं।

राउंड फेसकट

choose right bindi according your face cut inside

जिन लड़कियों का फेसकट पूरी तरह से गोल होता है उन्हें लंबी की जगह गोल बिंदी पहननी चाहिए। ये आपके फेस को परफेक्ट लुक देने के साथ ही फीचर्स को भी उभारती है। अगर आप बड़ी और गोल बिंदी लगाती है तो ये आपके लुक को बिगाड़ सकती है।

 

ट्रिएंगल फेसकट

choose right bindi according your face cut inside

इस तरह के फेसकट वाली लड़कियों की ठ्योड़ी पैनी होती है, जबड़े मज़बूत होते हैं और माथा छोटा होता है। ट्रिएंगल फेसकट वाली लड़कियां भी किसी भी तरह की बिंदी लगा सकती हैं। इस तरह के फेसकट पर सभी आकार की बिंदियां अच्छी लगेंगी। हालांकि बिंदी का कलर अपनी ड्रेस के अनुसार ही चुनें।

इसे भी पढ़ें: बॉलीवुड हिरोइन्स से जानें डिज़ाइन के हिसाब से माथे पर कहां लगाएं बिंदी

स्क्वायर फेसकट

choose right bindi according your face cut inside

स्क्वायर यानि कि चकोर फेसकट वाली लड़कियों को हमेशा गोल बिंदी लगानी चाहिए। किसी दूसरी तरह की बिंदी के साथ एक्सपेरिंट करना आपको भारी पड़ सकता है। आपको बता दें कि इस फेसकट वाली लड़कियों का माथा, गाल की हड्डियां और जबड़े सब एक ही तरह के होते हैं, इसलिए इसे स्क्वायर फेसकट कहते हैं।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।