बिंदी माथे पर लगते ही हर लड़की का लुक पूरा बदल जाता है। आपने इंडियन कपड़े पहनें हों या फिर वेस्टर्न, लेकिन आपने अगर उसके साथ अपने माथे पर परफेक्ट बिंदी लगायी है तो आप सबसे खुबसूरत दिखेंगी।
लेकिन बिंदी लगाते समय अकसर लड़कियों को ये पता नहीं होता कि वो कैसी बिंदी लगाएं हर तरह की बिंदी हर लड़की पर अच्छी नहीं लगती। इतना ही नहीं बिंदी आपको अपनी माथे की शेप की हिसाब से कितनी ऊंची या कितनी नीची लगानी चाहिए ये भी ज्यादातर लड़कियों को पता नहीं होता। यही वजह होती है कि वो बिंदी में उतनी सुंदर नहीं लगती जितनी उनकी सहेली या रिश्तेदार बिंदी लगाकर सुंदर दिखती है।
बॉलीवुड हिरोइन से ज्यादा फैशन और स्टाइल की परफेक्ट नॉलेज किसी को नहीं होती। इसलिए कोई भी लड़की अगर फैशन या स्टाइल के मामले मे कुछ टिप्स लेना चाहती है तो उसे अपनी फेवरेट हिरोइन को फोलो करना चाहिए।
दीपिका पादुकोण को बिंदी लगाना बहुत पसंद है। लेकिन दीपिका माथे पर बिंदी लगाते समय कई एक्सपेरिमेंट करती हैं। अगर आप इस तस्वीर को देखेंगी तो दीपिका का एक लुक वो है जिसमें उन्होंने माथे की बीचोंबीच बिंदी लगा रखी है तो दूसरी तस्वीर में उन्होंने आईब्रो के बीच में बिंदी लगायी है। बिंदी आप माथे पर कहां लगा रही हैं बस ये छोटा सा बदलाव ही आपका पुरा लुक बदल देता है।
सोनाक्षी सिन्हा का माथा गोल और बहुत ही बड़ा है। अगर आपका माथा भी ऐसा है तो आपको बिंदी बहुत ध्यान से लगानी चाहिए। क्योंकि बिंदी की वजह से आपका पूरा लुक बदल जाता है। सोनाक्षी सिन्हा ने बिंदी ना तो आईब्रो के बीच में लगायी है और ना ही माथे के बीच में उन्होने आईब्रो से बस थोड़ा सा ऊंचा इस बिंदी को लगाकर अपना लुक स्टाइलिश बनाया है।
अनुष्का शर्मा का माथा फ्लेट है यानि चपटा ऐसे माथे पर बिंदी का लुक अलग से नज़र आता है। अगर आपका माथा अनुष्का जैसा है तो आप छोटी बिंदी को आईब्रो के बीच में सेंटर करके लगाएं और अगर बिंदी का साइज़ थोड़ा बड़ा है तो उसे आईब्रो के ऊपर माथे के बीचोंबीच लगाएं।
लाल बिंदी ज्यादातक सुहागन महिलाएं ही लगाती हैं। क्योंकि इस बिंदी को लगाते ही लड़की उम्र में थोड़ी ज्यादा और ट्रेडिशनल दिखने लगती है। अगर लाल बिंदी का साइज़ ज्यादा बड़ा या ज्यादा छोटा ना हो तो आपको बिंदी आईब्रो के बीच में लगानी चाहिए।
करीना कपूर खान का लुक जितना ग्लैमरस है उतना ही देसी भी है। जब बेबो अपने माथे पर बिंदी लगाती है तो उनका लुक देसी हो जाता है। करीना कपूर खान को बिंदी लगाना पसंद है लेकिन उन्हें बिंदी लगाने के मौके बहुत ही कम मिलते हैं लेकिन वो बिंदी लगाकर जब दिखती हैं तो वो छा जाती हैं। साड़ी के साथ करीना कपूर बिंदी लगाना पसंद करती हैं। लाल रंग की बिंदी अगर आप भी करीना की तरह लगाना चाहती हैं तो आप बिंदी को आईब्रो के हल्का सा ऊपर लगाएं इसमें बिंदी लगाकर आपका लुक काफी ट्रेडिशनल ही लगेगा।
बॉलीवुड की हर हिरोइन फिल्मों में और इवेंट्स पर अकसर बिंदी में नज़र आती है। बिंदी ऐसा श्रृंगार है जो इंडिया की मॉर्डन और ट्रेडिशनल लुक वाली हर लड़की को पसंद है। ऐश्वर्या राय बच्चन से लेकर दीपिका पादुकोण हों या फिर फैशन गर्ल कंगना रनाउत और प्रियंका चोपड़ा ही क्यों ना हो बॉलीवुड की हिरोइन्स को जब भी मौका मिलता है वो बिंदी लगाकर अपना देसी अवतार जरुर दिखाती हैं।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।