ब्लैक अंडर आर्म की वजह से नहीं पहन पा रही स्लीव लेस कपड़े, तो एक हफ्ते तक करें ये काम

अगर आप भी अपने चेहरे के अलावा ब्लैक अंडरआर्म्स की समस्या से परेशान हैं और इसकी वजह से आप स्लीवलेस कपड़े भी नहीं पहन पा रही हैं, तो ये खबर आपके लिए हैं। आप घर पर रह कर ये उपाय कर सकती हैं।
image

चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए महिलाएं कई प्रयास करती हैं। इनमे से कुछ महिलाएं तो ऐसी हैं, जो अपने पूरे शरीर को खूबसूरत और स्वच्छ रखना चाहती हैं। इसी चाह में कुछ महिलाएं बाजार के महंगे प्रोडक्ट का भी इस्तेमाल करती हैं, ताकि उनकी स्किन साफ और सुन्दर दिखें। अगर आप भी अपने चेहरे के अलावा ब्लैक अंडरआर्म्स की समस्या से परेशान हैं और इसकी वजह से आप स्लीवलेस कपड़े भी नहीं पहन पा रही हैं, तो ये खबर आपके लिए हैं। आज हम आपको आप ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से बताएंगे कि आप घर पर रहकर कैसे ब्लैक अंडरआर्म्स को ठीक कर सकती हैं।

ब्यूटी एक्सपर्ट की मानें राय

2 - 2025-03-31T151517.054

ब्यूटी एक्सपर्ट वर्षा ने बताया की काले अंडरआर्म्स की वजह से अधिकतर महिलाएं परेशान रहती हैं। ब्लैक अंडरआर्म्स होना एक आम समस्या है, जिसे कम करने के लिए कुछ महिलाएं महंगे प्रोडक्ट का भी इस्तेमाल करती हैं। ब्लैक अंडरआर्म्स की वजह से कुछ महिलाएं अपने पसंदीदा कपड़े पहनने में भी असहज महसूस करती हैं। लेकिन अब आप कुछ उपाय कर इनसे छुटकारा पा सकती हैं।

काले अंडरआर्म्स को कम करने के लिए आप सबसे पहले घर पर एक खास पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को बनाने के लिए सबसे पहले आप कुछ सामग्री इकठ्ठा कर लें। जैसे-

सामग्री

बेसन

नींबू

बेकिंग सोडा

नमक

दही

यह भी पढ़ें:Dark Underarms: काले पड़े अंडरआर्म्स को साफ कर सकता है घरेलू चीजों से बना यह ट्रीटमेंट, पसीने की बदबू की हो जाएगी छुट्टी

पेस्ट बनाने का तरीका

काले अंडरआर्म्स को कम करने के लिए अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। आप घर पर ये खास पैक तैयार कर सकती हैं। इस पैक को बनाने के लिए आप सबसे पहले एखक कटोरी में बेसन लें उसके बाद आप इसमें बेकिंग सोडा, नींबू, नमक और दही मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर सकती हैं। इसे बनाना का तरीका भी बेहद आसान है। आप इसे बनाने के बाद ढककर रख दें। अब आपका पेस्ट तैयार हो गया है।

घर पर तैयार करें ये स्क्रब

black under arms

ध्यान रहे आपको इस पेस्ट को नहाने से पहले अंडरआर्म्स पर लगा कर रखना है, थोड़ी देर के बाद आप हलके हाथों से मसाज कर सकती हैं। इससे आपको असर देखने को मिल सकता है। आप इस पेस्ट का हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल जरूर करें। आप चाहें तो इस पेस्ट को रोजाना नहाने से पहले इस्तेमाल कर सकती हैं। हालांकि एक हफ्ते में कालापन पूरी तरह से दूर नहीं हो सकता है लेकिन आप इसे कुछ समय में कम कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें:अंडरआर्म्स का कालापन हो सकता है आसानी से साफ, अगर ट्राई करेंगी ये घरेलू नुस्खे

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit: freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP