herzindagi
tips to get rid of underarms blackness

काले अंडरआर्म्स को इस एक चीज से करें साफ, पसीने की बदबू भी जाएगी भाग

Black Underarms Treatment: घरेलू चीजों में नेचुरल तत्व मौजूद होते हों, जो त्वचा के लिए बाहरी प्रोडक्ट्स से ज्यादा असरदार और फायदेमंद होते हैं।
Editorial
Updated:- 2024-06-14, 17:48 IST

How to Lighten Your Underarms: साफ-सुथरी त्वचा पाने के लिए ब्यूटी रूटीन को फॉलो करना बेहद जरूरी होता है। इसके लिए केवल चेहरे की त्वचा को ही साफ करना जरूरी नहीं होता है, बल्कि आपको शरीर के बाकी जगहों की भी सही तरीके से साफ करना बेहद जरूरी होता है।

वहीं अगर अंडरआर्म्स की करें तो अक्सर हमारे आर्मपिट काले पड़ जाते हैं। साथ ही, इनमें से पसीने के कारण बदबू आने लगती है। इसके लिए आप घरेलू चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं। तो चलिए जानते हैं वो घरेलू नुस्खा जिसकी मदद से आप आसानी से काले पड़े अंडरआर्म्स को साफ कर सकती हैं-

डार्क अंडरआर्म्स को साफ करने के लिए किन चीजों का करें इस्तेमाल?

dahi for underarms

  • दही 
  • एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल को अंडरआर्म्स में लगाने के फायदे क्या हैं?

  • एलोवेरा जेल में विटामिन-ए, विटामिन-सी और विटामिन-बी होता है जो कि स्किन को भरपूर मात्रा में पोषण देता है।
  • इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण स्किन को हाइड्रेट करने में मदद करता है।
  • एलोवेरा जेल के अंदर एंटी-बैक्टीरियल गुण होता है जो त्वचा को हर तरह के स्किन इन्फेक्शन से बचाता है।

दही को त्वचा पर लगाने के फायदे 

  • त्वचा पर निखार लाने के लिए भी दही बेहद फायदेमंद होता है।
  • दही स्किन में दिखने वाले एजिंग साइंस को कम करने में मदद करती है।
  • इसका का इस्तेमाल करने से चेहरे की त्वचा लंबे समय तक जवां और खूबसूरत नजर आती है।

इसे भी पढ़ें: अंडरआर्म्स के कालेपन को हटाने में कारगार है यह घरेलू नुस्खा

डार्क अंडरआर्म्स को साफ करने के लिए घरेलू उपाय 

black underarms treatment at home

  • सबसे पहले एक बाउल में 2 चम्मचदही की डालें।
  • इसमें एलोवेरा के पौधे की पत्तियों में से जेल को निकालकर डालें।
  • इन दोनों को अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद में ब्रश की मदद से आर्मपिट में लगा लें।
  • 20 मिनट तक इस पैक को लगा रहने दें।
  • इसे साफ पानी और कॉटन की मदद से साफ कर लें।
  • यह पैक आप हफ्ते में 3 बार तक आजमा सकती हैं।
  • इस पैक का इस्तेमाल करने से आपके अंडरआर्म्स से आने वाली बदबू कम हो जाएगी और त्वचा भी साफ-सुथरी नजर आएगी।

 

नोट - किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले आप एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। साथ ही एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।

 

अगर आपको अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर करने के आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।