अंडरआर्म्स के कालेपन को हटाने में कारगार है यह घरेलू नुस्खा

त्वचा की देखभाल करने के लिए घरेलू चीजें बाहरी प्रोडक्ट्स से ज्यादा असरदार होती हैं। इसके लिए एक्सपर्ट की सलाह लें।

 
tips to get rid of underarms blackness using besan

How to Lighten Your Underarms: परफ्यूम और बॉडी स्प्रे का इस्तेमाल आजकल हम सभी करते हैं, लेकिन इसके इस्तेमाल से त्वचा काली पड़ जाती है। यह तो आप सभी ने सुना ही होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि इन सभी प्रोडक्ट्स में केमिकल मौजूद होता है, जो आपकी त्वचा के लिए हानिकारक होता है।

खासकर इनके इस्तेमाल से अंडरआर्म्स की त्वचा काली नजर आती है। इसके लिए आप घरेलू चीजों को इस्तेमाल कर सकते हैं। तो आइये जानते हैं वो घरेलू नुस्खा जो आपकी आर्मपिट के कालेपन को दूर करने में मदद करेगा-

काले अंडरआर्म्स को साफ करने के लिए किन चीजों का करें इस्तेमाल?

curd for underarms

  • बेसन
  • दही

दही को त्वचा पर लगाने के फायदे क्या हैं?

  • त्वचा पर निखार लाने के लिए भी दही बेहद फायदेमंद होता है।
  • दही स्किन में दिखने वाले एजिंग साइंस को कम करने में मदद करती है।
  • यह चेहरे की त्वचा लंबे समय तक जवां और खूबसूरत रखने में मदद करता है।
besan for underarms skin

बेसन को त्वचा पर लगाने से क्या होता है?

  • बेसन में मौजूद प्रॉपर्टी त्वचा के ऊपर जमी टैनिंग को कम करने में मदद करता है।
  • त्वचा में होने वाले किसी भी तरह के स्किन इन्फेक्शन को रोकने के लिए बेसन बेहद मददगार होता है।
  • चेहरे पर मौजूद पोर्स को डीप क्लीन करने के लिए बेसन बेहद फायदेमंद होता है।

इसे भी पढ़ें:काले अंडरआर्म्स हो जाएंगे साफ, करें ये काम

काले अंडरआर्म्स को साफ करने के लिए घरेलू उपाय

black underarms treatment

  • सबसे पहले एक बाउल में 2 चम्मच दही और 3 चम्मच बेसन की डालें।
  • इन दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
  • इस पैक को ब्रश की सहायता से अंडरआर्म्स में लगा सकती हैं।
  • 20 मिनट तक इसे चेहरे पर लगा रहने दें।
  • इसके बाद पानी और कॉटन की मदद से चेहरे को साफ कर लें।
  • इसे आप हफ्ते में 4 बार तक इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • कुछ ही दिनों में अंडरआर्म्स साफ नजर आने लगेंगे।

नोट - किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले आप एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। साथ ही एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।

अगर आपको अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर करने के आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी।यहां क्लिक करें

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP