herzindagi
tips to treat smelly underarms in summer

गर्मियों में अंडरआर्म्स से आती है पसीने की बदबू? आजमाएं ये हैक्स, पाएं साफ आर्मपिट

किसी भी नेचुरल इंग्रेडिएंट का इस्तेमाल करने के पहले आपको पैच टेस्ट जरूर करना चाहिए ताकि आप पता लगा सके कि यह घरेलू नुस्खा आपके लिए कितना फायदेमंद है।
Editorial
Updated:- 2024-06-05, 14:40 IST

हम सभी जानते हैं कि त्वचा की देखभाल करना कितना जरूरी होता है और इसके लिए हम आए दिन नए से नए स्किन केयर प्रोडक्ट्स को भी खरीदना पसंद करते हैं। वहीं स्किन केयर के लिए केवल चेहरे की त्वचा का ख्याल रखना ही जरूरी नहीं होता है बल्कि शरीर के बाकी अंगों का ख्याल रखना जरूरी होता है। 

खासकर अंडरआर्म्स की बात करें तो गर्मियों के मौसम में अक्सर आर्मपिट में बदबू आने लगती है। इस कारण कई बार हम अंडर कॉंफिडेंट भी महसूस करने लगते हैं। बता दें कि अंडरआर्म्स में बदबू रहने के कारण आपको कई तरह की और स्किन इन्फेक्शन भी हो सकते हैं। 

हालांकि अंडरआर्म्स से बदबू आना बेहद आम बात है, लेकिन इसका समय रहते समाधान निकालना बेहद जरूरी होता है। क्या आप जानती हैं कि आप घर में मौजूद नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करके आप अंडरआर्म्स में मौजूद बदबू को कम कर सकती हैं। तो आइये जानते हैं कि कैसे कर सकती हैं आप अंडरआर्म्स से आने वाली बदबू को कम और पा सकती हैं साफ-सुथरे अंडरआर्म्स।

आवश्यक सामग्री 

lemon for underarms

  • नींबू 
  • मुल्तानी मिट्टी

 इसे भी पढ़ें :   अंडरआर्म्स से आने वाली बदबू को दूर करेगा कॉर्नस्टार्च, बस ऐसे करें इस्तेमाल

नींबू के फायदे 

  • नींबू में मौजूद विटामिन-सी त्वचा को पोषण देने में मदद करता है।
  • इसमें मौजूद सिट्रिक एसिड स्किन में मौजूद किसी भी तरह के स्किन इन्फेक्शन को खत्म करने में बेहद असरदार होता है।
  • साथ ही नींबू में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट तत्व पाया जाता है जो स्किन को स्मूथ और हेल्दी बनाने में बेहद लाभदायक साबित होता है।

underarms treatment

मुल्तानी मिट्टी के फायदे

  • मुल्तानी मिट्टी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट तत्व त्वचा के ऊपर मौजूद टैनिंग को हटाने में मदद करते हैं।
  • स्किन ब्राइटनिंग के लिए मुल्तानी मिट्टी बेहद असरदार होती है।
  • त्वचा को डीप क्लीन करने के लिए मुल्तानी मिट्टी बेहद असरदार साबित होता है।

  इसे भी पढ़ें :  काली बाजुओं से हैं परेशान तो अपनाएं एलोवेरा जेल के ये घरेलू नुस्‍खें

कैसे करें इस्तेमाल?

underarms smell removal at home

  • घर पर अंडरआर्म्स के कालेपन को कम करने के लिए सबसे पहले एक बाउल में करीब 2 से 3 चम्मच मुल्तानी मिट्टी की डालें।
  • इसमें आप करीब आधे नींबू का रस मिलाएं।
  • इन दोनों को अच्छी तरह से मिला लें और अंडरआर्म्स में लगायें।
  • इसे लगाने के लिए आप ब्रश का इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • पैक को अंडरआर्म्स में लगाने से पहले ध्यान रखें कि आर्मपिट की त्वचा साफ हो।
  • करीब 15 से 20 मिनट तक इस पैक को लगा रहने दें।
  • इसे साफ पानी और कॉटन की मदद से साफ कर लें।
  • यह पैक आप हफ्ते में करीब 2 से 3 बार तक लगा सकती हैं।
  • बता दें कि लगातार इस पैक का इस्तेमाल करने से आपके अंडरआर्म्स से आने वाली बदबू कम हो जाएगी।

 

 

अगर आपको गर्मियों  में अंडरआर्म्स से आने वाली बदबू को दूर करने के टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।