अंडरआर्म्स का कालापन हो सकता है आसानी से साफ, अगर ट्राई करेंगी ये घरेलू नुस्खे

अंडरआर्म्स के कालेपन की समस्या से निजात पाने के लिए आप एक्सपर्ट द्वारा बताए गए घरेलू नुस्खें को ट्राई कर सकती हैं।
clean dark underarms
अंडरआर्म्स के काले होने की वजह से महिलाओं को कई बार शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। वहीं इस वजह से महिलाएं स्लीवलेस कपड़े भी नहीं पहनती हैं। लेकिन, अब आसानी से अंडरआर्म्स कालापन साफ हो सकता है। अंडरआर्म्स के कालेपन को आसानी से साफ करने की जानकारी ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी ने दी है। एक्सपर्ट ने एक घरेलू नुस्खा बताया है जिसका सही तरह से इस्तेमाल करने से अंडरआर्म्स का कालापन साफ हो सकता है।

दही की मदद से साफ हो सकते हैं कालेअंडरआर्म्स

curd BENEFITS FOR HAIR

एक्सपर्ट ने बताया कि दही की मदद से अंडरआर्म्स का कालापन आसानी से साफ हो सकता है। दही कई सारे गुणों से भरपूर है और ये सभी गुण सेहत के साथ-साथ बालों और त्वचा के लिए फायदेमंद है। वहीं इसमें में मौजूद गुण अंडरआर्म्स के कालेपन को साफ करने में मददगार साबित हो सकते हैं। वहीं एक्सपर्ट ने ये भी बताया कि दही के साथ आलू का रस और तेल का इस्तेमाल करने से भी अंडरआर्म्स का कालापन साफ हो सकता है।

सामग्री

1 चम्मच दही
2 चम्मच आलू का जूस
1/2 चम्मच तेल

इस तरह करें इस्तेमाल

dark underarm

  • एक कटोरी में दही लें।
  • इसमें आलू का जूस का मिलाएं
  • इसके बाद इसमें तेल को मिक्स करें।
  • इन तीनों चीजों को मिलाकर पेस्ट बना लें।
  • इस पेस्ट को अंडरआर्म्स के कालेपन वाली जगह पर बनाएं।
  • पेस्ट अप्लाई करने के बाद मसाज करें।
  • इसके बाद इसे धो लें।
  • इस उपाय को हफ्ते में दो दिन करें।

नोट - किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले आप एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। साथ ही एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।

इसे भी पढ़ें-काले अंडरआर्म्स को इस एक चीज से करें साफ, पसीने की बदबू भी जाएगी भाग

अगर आपको एक्सपर्ट द्वारा बताया गया ये घरेलू नुस्खे पसंद आए हों, तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें उपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Image credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP