herzindagi
image

ब्लैकहेड्स रिमूव करने के लिए दही है बेहद फायदेमंद, बनाएं ये मास्क

अगर आप ब्लैकहेड्स की समस्या से नेचुरल तरीके से निजात पाना चाहती हैं तो ऐसे में आप दही की मदद से फेस मास्क बनाकर अप्लाई करें। इससे आपको काफी फायदा मिलेगा।
Editorial
Updated:- 2024-10-05, 11:46 IST

ब्लैकहेड्स का सामना हम सभी ने किया ही है। अगर आपने कभी शीशे में गौर से देखा होगा तो आपने अपनी नाक या ठुड्डी पर उन छोटे-छोटे काले धब्बों को देखा होगा। यकीनन ये ब्लैकहेड्स आपको परेशान कर सकते हैं। आमतौर पर, ब्लैकहेड्स तब बनते हैं जब डेड स्किन सेल्स, ऑयल और बैक्टीरिया आपके पोर्स क्लॉग कर देते हैं। ऐसे में हम तरह-तरह के उपाय अपनाते हैं। हालांकि, बैक्टीरिया की समस्या को दूर करने के लिए दही बेहद ही कारगर साबित हो सकती है।

ऐसा इसलिए है, क्योंकि दही में लैक्टिक एसिड होता है। यह एक जेंटल एक्सफ़ोलिएंट की तरह काम करता है और डेड स्किन सेल्स को रिमूव करने से लेकर पोर्स को ओपनअप करने में मददगार है। साथ ही, यह प्रोबायोटिक्स से भरपूर है, जो आपकी स्किन को हेल्द, स्मूथ व ग्लोइंग बनाती है। केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स की जगह ब्लैकहेड्स रिमूव करने के लिए दही का इस्तेमाल करना बेहद अच्छा विकल्प माना जाता है। तो चलिए आज इस लेख में आरवीएमयूए एकेडमी की फाउंडर, सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और स्किन केयर एक्सपर्ट रिया वशिष्ट आपको कुछ ऐसे ही दही के मास्क के बारे में बता रही हैं, जो ब्लैकहेड्स की अपीयरेंस को कम करने में मददगार है-

दही और ओटमील मास्क

curd face mask

अगर आपको ब्लैकहेड्स की शिकायत है तो आप दही और ओटमील की मदद से फेस मास्क बनाकर अप्लाई करें। जहां ओटमील नेचुरल एक्सफोलिएंट के रूप में काम करता है और धीरे-धीरे डेड स्किन सेल्स को हटाता है। वहीं, दही आपकी स्किन को सूदिंग अहसास देता है।

इसे भी पढ़ें- ब्लूबेरी की मदद से बनाएं ये तीन फेस मास्क और पाएं दमकती स्किन

आवश्यक सामग्री-

  • 2 बड़े चम्मच दही
  • 1 बड़ा चम्मच बारीक पिसा हुआ ओटमील

मास्क बनाने का तरीका-

  • सबसे पहले एक बाउल में दही और ओटमील को मिलाकर पेस्ट बना लें।
  • अब आप इसे चेहरे पर लगाएं और कुछ मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें।
  • आप इसे 15-20 मिनट तक लगा रहने दें।
  • अंत में, गुनगुने पानी से धो लें और स्किन को मॉइश्चराइज करें।

दही और स्ट्रॉबेरी से बनाएं मास्क

दही और स्ट्रॉबेरी का कॉम्बिनेशन भी ब्लैकहेड्स को रिमूव करने में कारगर है। स्ट्रॉबेरी में सैलिसिलिक एसिड होता है, जो पोर्स को ओपन अप करने और ब्लैकहेड्स को कम करने में मदद करता है। वही, दही स्किन को नमी प्रदान करने के साथ-साथ ब्लैकहेड्स को कम करने में सहायक है।

आवश्यक सामग्री-

  • 2 बड़े चम्मच दही
  • 2-3 क्रश की हुई स्ट्रॉबेरी
  • मास्क बनाने का तरीका-
  • सबसे पहले स्ट्रॉबेरी को मसलकर दही में मिलाएं।
  • अब आप इसे चेहरे पर लगाएं।
  • ब्लैकहेड्स वाले एरिया पर अधिक फोकस करें।
  • इसे 15-20 मिनट तक लगा रहने दें, फिर गुनगुने पानी से धो लें।

दही और एग व्हाइट से बनाएं मास्क

face mask curd

यह मास्क भी ब्लैकहेड्स को रिमूव करने के लिए बेहद प्रभावी है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि एग व्हाइट आपकी स्किन को टाइटन करने और पोर्स को ओपनअप करने में मददगार है। इससे ब्लैकहेड्स की अपीयरेंस काफी कम होती हैं। वहीं, दही स्किन को एक्सफोलिएट करने और उसे नमी प्रदान करने में सहायक है।

riya expert advice

आवश्यक सामग्री-

  • 2 बड़े चम्मच दही
  • 1 एग व्हाइट
  • मास्क बनाने का तरीका-
  • मास्क बनाने के लिए अंडा तोड़कर एग व्हाइट अलग कर लें।
  • अब एग व्हाइट को फेंटें और दही के साथ मिलाएं।
  • आप अपने चेहरे पर, खास तौर पर ब्लैकहेड्स वाले एरिया पर इन्हें लगाएं।
  • करीबन 20 मिनट तक इसे ऐसे ही लगा रहने दें।
  • अंत में, ठंडे पानी से चेहरा धो लें।

इसे भी पढ़ें- Rice Face Mask: उबले हुए चावल से निखारें त्वचा, ऐसे बनाएं फेस मास्क

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।