चेहरे की सुंदरता बढ़ाने के लिए हम बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। इसमें से कई सारे लोग ऐसे होते हैं, जो आजकल चलने वाले ट्रीटमेंट को लेते हैं। ऐसा इसलिए ताकि उनके चेहरे पर निखार नजर आए। लेकिन क्या आपको पता है कि आपको चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए बाजार के प्रोडक्ट की जरूरत नहीं है।
इसके लिए आप घर में रखे चावल का इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर आपके घर में उबले हुए चावल बच गए हैं, तो इसे आप अपने चेहरे के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं। चलिए आपको बताते हैं कैसे इस्तेमाल किया जा सकते हैं चावल।
चावल के फेस मास्क बनाने के लिए सामग्री
- चावल- एक कटोरी
- शहद- 2 चम्मच
- एलोवेरा जेल -2 चम्मच
- गुलाब की पंखुडियों का पेस्ट - 2 चम्मच
चावल के फेस मास्क को बनाने के तरीका
- इसके लिए आपको उबले हुए चावल को अच्छे से मैश करना है।
- अब इसमें एलोवेरा जेल और शहद को मिक्स करना है।
- फिर इसमें गुलाब की पंखुडियों से बने पेस्ट को डालना है।
- इन सभी चीजों को हल्का पानी डालकर मिक्स करना है।
- थीक पेस्ट को अपने चेहरे को अप्लाई करना है।
- इसे 10 से 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाना है।
- फिर पानी से चेहरे को साफ कर लेना है।
- इसे लगाने से आपके चेहरे का गुलाबी निखार कुछ ही दिनों में नजर आएगा।
इन बातों का रखें ध्यान
- अगर आप चेहरे पर चावल लगा रही हैं, तो वो पके हुए होने चाहिए।
- चावल के साथ किसी और चीज को लगाने से पहले एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।
- अगर आप फेस मास्क बना रही हैं, तो इसे ज्यादा समय के लिए स्टोर करके न रखें। चेहरे पर लगाने के लिए ताजा मास्क बनाएं।
- एक्ने या पिंपल्स की प्रॉब्लम में इस फेस मास्क का इस्तेमाल बिना एक्सपर्ट की सलाह के न करें।
चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले एक्सपर्ट सलाह लेना न भूलें। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर आप पहले पैच टेस्ट कर लेंगी, तो आपको स्किन प्रॉब्लम नहीं होगी। साथ ही, आपको चेहरे का ट्रीटमेंट करवाने के लिए बार-बार डॉक्टर के पास जाना पड़ेगा।
इसे भी पढ़ें: Skin Care Routine: इस स्किन केयर रूटीन को अपनाने से आपकी बेजान त्वचा भी चमक उठेगी
नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह लेना न भूलें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों