Sun Mar 22, 2026 | Updated 01:00 AM IST HZ Awards 2026
image

Face Mask For Clear Skin: चेहरे की डलनेस होगी कम, 2 मिनट में घर पर बनाएं ये Face Mask और पाएं बेदाग निखार

Face Mask For Glowing Skin: साफ चेहरा हम सभी को पसंद होता है। इसके लिए हम अक्सर अलग-अलग प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं, ताकि खूबसूरती बरकरार रहे। ऐसे में आप घर पर फेस मास्क को अप्लाई कर सकती हैं, ताकि स्किन क्लीयर नजर आए।
Editorial
Updated:- 2026-03-03, 17:30 IST

Face Mask For Glowing Skin Care For Women: महिलाओं को सुंदर नजर आना पसंद होता है। इसलिए हम अपने लिए कपड़े और ज्वेलरी खरीद लेते हैं। साथ ही मेकअप करके चेहरे का ग्लो बढ़ाने की कोशिश करते हैं, लेकिन इससे कुछ ही समय के लिए चेहरा सुंदर नजर आता है। इसके बाद चेहरा डल लगने लगता है। ऐसे में आप फेस मास्क को लगा सकती हैं। फेस मास्क को बनाने के लिए आपको बस कुछ ही चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं। आइए आपको बताते हैं।

फेस मास्क बनाने के लिए सामग्री

  • चावल का आटा- 1 चम्मच
  • दही- 1 चम्मच
  • शहद- 1 चम्मच

3 - 2026-03-03T123407.378

फेस मास्क बनाने का तरीका

  • इसके लिए आपको सबसे पहले एक कटोरी में पीसा हुआ चावल का आटा मिक्स करना है।
  • इसमें आपको 1 चम्मच दही को मिक्स करना है।
  • अब इस मिश्रण में शहद को मिक्स कर देना है।
  • इसके बाद आपको थोड़ा सा पानी डालकर इसका फेस मास्क तैयार करना है।
  • फिर इसे चेहरे पर अप्लाई करना है।

यह भी पढ़ें- Tanning Removing Tips: दही में मिलाकर लगाएं ये 2 चीजें, कुछ ही दिनों में चेहरा नजर आ सकता है साफ

फेस मास्क को चेहरे पर कैसे करें अप्लाई?

  • इसके लिए आपको सबसे पहले चेहरे को साफ करना है।
  • फिर आपको इसे चेहरे पर ब्रश की मदद से लगाना है।
  • इसे 10 से 15 मिनट के लिए सूखने दें।
  • इसके बाद चेहरे को पानी से साफ कर लें।
  • इसे लगाने से आपके चेहरे की डलनेस कम हो जाएगी। साथ ही चेहरे पर ग्लो नजर आएगा।

2 - 2026-03-03T123411.226

इन बातों का रखें ध्यान

  • अगर आप चेहरे पर किसी भी चीज को पहली बार लगा रही हैं, तो ऐसे में आप पैच टेस्ट जरूर करें।
  • चावल के आटे को पतला करके चेहरे पर लगाएं, ताकि वो सही तरीक से सूख जाए और इसे निकालने में कोई दिक्कत न हो।
  • आप शहद की जगह इसमें एलोवेरा जेल का इस्तेमाल चेहरे की फ्रेशनेस को बढ़ाने के लिए कर सकती हैं।
  • फेस मास्क को ज्यादा समय के लिए स्टोर करके न रखें।

यह भी पढ़ें- ढीली स्किन की वजह से हैं परेशान? आजमाएं ये होममेड फेस मास्क

इस तरह से आप घर पर बस 2 मिनट में फेस मास्क को बना सकती हैं, जिसे बनाने के साथ लगाने में भी आपको टाइम नहीं लगेगा। साथ ही आपके चेहरे का ग्लो भी कुछ ही दिनों में बढ़ जाएगा। आप इसे हफ्ते में 2 बार बनाकर लाएंगी।

नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image credit-Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।