हम सभी को साल 2021 में नए और अच्छे बदलाव देखने को मिले हैं। फैशन हो, ब्यूटी हो या फिर लुक्स आदि सभी चीजें काफी ट्रेंड में रही हैं। लेकिन साल 2021 में सबसे ज्यादा ट्रेंड में रहे, वो थे कुछ स्टाइलिश हेयरस्टाइल्स। जी हां, आपने भी साल 2021 में पार्टी से लेकर वेडिंग फंक्शन में ड्रेसेस के साथ कई तरह के स्टाइलिश हेयरस्टाइल्स ट्राई किए होंगे।
इसके अलावा, साल 2021 में कई सेलिब्रिटीज ने शादियां भी की, जिसमें से कई सेलिब्रिटीज ने अपने वेडिंग फोटोज सोशल मीडिया पर साझा भी किए थे। उनके फोटोज के साथ सोशल मीडिया पर उनके ब्राइडल लुक्स से लेकर ब्राइडल हेयरस्टाइल्स भी काफी ट्रेंड में रहे। लेकिन महिलाओं ने ब्राइडल हेयरस्टाइल्स सबसे ज्यादा पसंद किए, तो आइए जानते हैं साल 2021 में हेयरस्टाइल्स ट्रेंड्स के बारे में...
साल 2021 में सबसे ज्यादा ब्राइडल हेयरस्टाइल्स ट्रेंड में रहे। क्योंकि इस साल जमकर शादियां हुई हैं, आम लोगों से लेकर कई सेलिब्रिटीज ने शादी के बंधन में बंधे जैसे वरुण धवन और नताशा दलाल, प्रियंका शर्मा और शजा मोरानी, दिया मिर्जा और वैभव रेखी आदि। इनके वेडिंग फंक्शन के फोटोज के साथ इनके ब्राइडल हेयरस्टाइल्स भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए।
ब्राइडल हेयरस्टाइल्स के अलावा साल 2021 में हाफ-बबल पोनीटेल का ट्रेंड भी काफी रहा हैं। महिलाओं ने इस हेयरस्टाइल को नॉर्मल ड्रेस के साथ खूब बनाया है। आपको बता दें कि ये पोनीटेल नॉर्मल पोनीटेल की तरह ही बनाई जाती है। अगर आप जल्दी में कहीं बाहर जाने के लिए कुछ फन हेयरस्टाइलचाहती हैं, तो आप इसे जरूर ट्राई करें।
साल 2021 में ओपन हेयर के साथ डिफरेंट हेयर बैंड पहनने का चलन काफी पसंद किया गया है। महिलाओं ने अपने बालों को हेयर बैंड के साथ डिफरेंट तरीकों से स्टाइल किया है। क्योंकि हेयर बैंड से बालों को मैनेज करना भी काफी आसान हो जाता है और महिलाओं को एक स्टाइलिश लुक भी मिलता है।
वैसे तो बन हेयरस्टाइल हमेशा से ट्रेंड में रहता है लेकिन इस साल डोनट बन हेयरस्टाइल काफी ट्रेंड हुआ है। महिलाओं ने परफेक्ट इंडियन लुक पाने के लिए बन के साथ बालों को गजरे से भी सजाया है। महिलाओं ने इसे साड़ी से लेकर सूट आदि पर खूब बनाना पसंद किया है।
जब भी ट्रेडिशनल ड्रेस की बात होती है, तो महिलाएं हेयरस्टाइल में फ्रेंच चोटी को बनाना पसंद करती हैं। इस साल शरारा सूट, पंजाबी सूट आदि पर फ्रेंच चोटी बनाने का काफी चलन रहा है। आप भीफ्रेंच चोटी को डिफरेंट तरीके से स्टाइल कर सकती हैं। यह आपको एकदम परफेक्ट लुक देगा और आपको गर्मी भी नहीं लगेगी।
पिछले साल के मुकाबले इस साल पोनीटेल हेयरस्टाइल ज्यादा चलन में रहा है। क्योंकि पोनीटेल एक ऐसा हेयरस्टाइल है, जिसे आप लगभग हर ड्रेस पर स्टाइल कर सकती हैं। इसे आप कई तरह से ट्विस्ट करते हुए भी बना सकती हैं। अगर आप ऑफिस, पार्टी या अन्य किसी सेलिब्रेशन में आप पोनीटेल को स्टाइल कर सकती हैं।
साल 2021 में बहुत-सी महिलाओं का ये सबसे पसंदीदा हेयरस्टाइल रहा है। हालांकि, ये हेयरस्टाइल पिछले कुछ समय से काफी चलन में है। अगर आप थोड़ी मॉडर्न टाइप की हैं, तो यह हेयरस्टाइल आपके लिए बेस्ट है। इसे आप शॉर्ट टॉप, शॉर्ट्स आदि ड्रेस पर भी बना सकती हैं।
इसे ज़रूर पढ़ें-Year Ender- साल 2021 में महिलाओं ने सबसे ज्यादा पसंद किया ये फैशन ट्रेंड, जानें
ऑफिस में एक प्रोफेशनल लुक पाने के लिए ये साल 2021 में सबसे ज्यादा लोकप्रिय हेयरस्टाइल्स में से एक है। इसके अलावा, इस पोनीटेल को आप बस 5 मिनट में बना सकती हैं। बहुत-सी महिलाओं को यह लगता है कि इसे पहले ब्रेड करना होता है और फिर पोनीटेल बनानी होती है, तो ऐसा नहीं है। आपको इसे बनाने के लिए बालों को ट्विस्ट करना होगा। (पंजाबी सूट के साथ ट्राई करें यह स्टाइलिश हेयरस्टाइल्स)
यह हेयरस्टाइल साल 2021 रेगुलर स्टाइल में सबसे ज्यादा ट्रेंड में रहा है। क्योंकि इसे बनाना बेहद आसान है अगर आपके बाल एकदम स्ट्रेट हैं, तो आप उन्हें हल्का कर्ल करके वीच वेव्स बना सकती हैं।
महिलाओं ने साल 2021 में ओपन हेयर से ज्यादा कर्ली हेयरस्टाइल्स ज्यादा पसंद किए हैं। इसके साथ महिलाओं ने डिफरेंट हेयर हाइलाइट्सभी ट्राई की हैं। आपको सोशल मीडिया पर कई तरह के ट्रेडिंग कर्ली हेयरस्टाइल आसानी से मिल जाएंगे।
इन सभी हेयरस्टाइल के अलावा साल 2021 मेसी टॉप नॉट भी काफी लोकप्रिय रहा है। क्योंकि यह स्टाइल लुक कैजुअल्स में काफी अच्छा लगता है। इसे आप कॉलेज या आउटिंग में भी इस तरह से मैसी टॉप नॉट हेयरस्टाइल बना सकती हैं।
इसे ज़रूर पढ़ें-Year Ender 2021 : इस साल बॉलीवुड के इन सेलिब्रिटीज ने लिए सात फेरे
आपने इन हेयरस्टाइल्स में से किन हेयरस्टाइल्स को अपने बालों पर ट्राई किया हमें फेसबुक पर कमेंट करके बताएं। अगर आपको ये लेख पसंद आया हो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। साथ ही जुड़ी रहें हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- (@Google, Instagram and pinterest)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।