herzindagi
top fashion trends of  in hindi

साल 2021 में महिलाओं ने सबसे ज्यादा पसंद किया ये फैशन ट्रेंड, जानें 

आज हम आपको साल 2021 के टॉप फैशन ट्रेंड्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जिन्हें ज्यादातर महिलाओं ने अपने फैशन आउटफिट्स में शामिल किया है। 
Editorial
Updated:- 2021-12-27, 14:50 IST

महिलाएं स्टाइलिश दिखने के लिए लेटेस्ट फैशन ट्रेंड्स को फॉलो करती हैं। क्योंकि महिलाएं यहीं चाहती हैं कि उसके आउटफिट्स सबसे अलग हों और वे सबसे अच्छी दिखें। लेकिन कुछ महिलाओं के समझ नहीं आता है कि वे रोज-रोज क्या नया पहनें और क्या नया खरीदें। कई महिलाएं उन आउटफिट्स को ज्यादा प्राथमिकता देती हैं, जो आउटफिट्स एक्ट्रेसेस पहनती हैं या फिर वे आउटफिट्स जो फैशन ट्रेंड में रहते हैं। इसलिए साल 2021 में कुछ ऐसी ड्रसेस थीं, जिसे लगभग हर महिला ने अपने फैशन आउटफिट्स में शामिल किया है।

अगर आप आने वाले साल यानि साल 2022 में बेहतरीन अंदाज में अपनी ड्रेस फ्लॉन्ट करना चाहती हैं, तो आपको साल 2021 के टॉप फैशन ट्रेंड्स के बारे में जरूर जानना चाहिए। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे फैशन आउटफिट्स के बारे में बता रहे हैं, जिसे महिलाओं ने साल 2021 में पहनना काफी पसंद किया..

जंपसूट

साल 2021 में सबसे ज्यादा महिलाओं ने जंपसूट पहनना पसंद किया है। क्योंकि जंपसूट पहनने के बाद महिलाओं को किसी भी तरह की चिंता नहीं रहती है क्योंकि ये बेहद कंफर्टेबल होते हैं। चाहें घूमना फिरना हो या फिर मौज-मस्ती करनी हो, जंपसूट में महिलाएं पूरी तरह से रिलैक्स रहती हैं। वन पीस जंप सूट की बात करें, तो ये ग्लैमर को और भी ज्यादा बढ़ा देते हैं। अगर आपने अब तक जंपसूट नहीं पहना है, तो एक बार जरूर ट्राई कर सकती हैं।

प्लीटेड स्कर्ट

साल 2021 में महिलाओं ने प्लीटेड स्कर्ट को भी अपने फैशन आउटफिट्स में शामिल किया है। क्योंकि स्कर्ट से आप अलग-अलग लुक को क्रिएट कर सकती हैं, इसमें पार्टी लुक भी शामिल है। महिलाएं पार्टी लुक के लिए प्लीटेड स्कर्ट के साथ ब्लैक वन साइडेड ऑफ शोल्डर टॉप, या फिर ऑफ शोल्डर टॉप को आराम से कैरी कर सकती हैं। कई महिलाओं ने प्लीटेड स्कर्ट के साथ ब्लैक हील्स और क्लच के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया।

fashion outfits of

क्रॉप टॉप और स्कर्ट

क्रॉप टॉप एक ऐसा लेडीज वियर है, जिसे कई अलग-अलग तरीकों से आसानी से कैरी किया जा सकता है। इसलिए साल 2021 में ज्यादातर महिलाओं ने अपने फैशन आउटफिट में क्रॉप टॉप और स्कर्ट को डिफरेंट तरीकों से शामिल किए। क्योंकि महिलाएं इसे जींस से लेकर लहंग के साथ टीमअप करके वेस्टर्न से लेकर इंडियन लुक कैरी कर सकती हैं। इतना ही नहीं, क्रॉप टॉप को किसी भी मौसम में आसानी से पहना जा सकता है। आप भी इसे ट्राई कर सकती हैं।

इसे ज़रूर पढ़ें-Year Ender 2021 : इस साल बॉलीवुड के इन सेलिब्रिटीज ने लिए सात फेरे

लेदर की स्कर्ट

fashion trends in hindi

गर्मियों में स्मार्ट और स्टाइलिश लुक की बात आती है, तो स्कर्ट हमेशा फैशन में रहती है। वैसे स्कर्ट में कई वैरायटी हैं, लेकिन साल 2021 में लेदर स्कर्ट को पहनना खूब पसंद किया जा रहा है। खास बात है कि लेदर स्कर्ट को आप ओकेशन के अनुसार अलग-अलग तरीकों से कैरी कर सकती हैं।

वाइड लेग जींस

यूं तो महिलाओं के लिए बॉटम वियर में ऑप्शन्स की कोई कमी नहीं है। लेकिन साल 2021 में वाइड लेग पैंट्स ज्यादा ट्रेंड में रहीं। क्योंकि इनका अपना एक अलग ही ग्रेस होता है और शायद इसलिए महिलाएं इसे पहनना काफी पसंद करती हैं। वाइड लेग पैंट्स क्या पता 2022 में एक फिर से ट्रेंड में लौटकर आ सकती है। लेकिन साल 2022 में इन्हें स्टाइल करने का अंदाज काफी अलग होगा।

jeans

डेनिम की स्कर्ट

डेनिम एक ऐसा स्टाइल है, जो कभी भी फैशन से आउट नहीं होता। मौसम चाहे कोई भी हो, आप इसे आसानी से पहन सकती हैं। लेकिन साल 2021 में डेनिम की स्कर्ट ज्यादा ट्रेंड में रही। इसके अलावा, डेनिम जैकेट से लेकर जींस को भी महिलाओं ने डिफरेंट तरीके से कैरी किया।

शरारा

अगर हम एथनिक वियर की बात करें, तो साल 2021 में महिलाओं की पहली प्राथमिकता शरारा सूट रहे हैं। इस फेस्टिव सीजन ज्यादातर महिलाओं को शरारा सूटपहने देखा गया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शरारा सूट महिलाओं का सबसे पसंदीदा परिधान है। क्योंकि वह इसे पार्टी से लेकर किसी भी वेडिंग फंक्शन में आसानी से कैरी कर सकती हैं।

सनग्लासेस

jumpsuit

फैशन आउटफिट्स में ड्रेसेस के अलावा, सनग्लासेस भी साल 2021 में काफी ट्रेंड में रहे। महिलाओं ने डेली वियर से लेकर पार्टी वियर के साथ सनग्लासेस पहनें। हालांकि, सनग्लासेस का ट्रेंड कभी खत्म नहीं होता है। उम्मीद है कि आने वाले साल में भी सनग्लासेस का ट्रेंड बना रहेगा।

इसे ज़रूर पढ़ें-Year Beginner: साल 2022 में कैसे रहने वाले हैं ज्वेलरी के ट्रेंड्स, एक्सपर्ट से जानें

साल 2021 में इस फैशन ट्रेंड में आपने कौन-सा आउटफिट पहना? ये हमें हमारे फेसबुक के कमेंट बॉक्स पर बताएं साथ ही, इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- (@Google)

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।