Hairstyle ideas: लहंगा लुक के साथ क्रिएट करें ये हेयर स्टाइल, फोटो आएगी सुंदर

अगर आप भी लहंगा पहनने के बारे में सोच रही हैं, तो इसके साथ आपको सही तरीके से लुक को क्रिएट करना चाहिए। इससे आपका लुक सुंदर लगेगा। आप चाहें तो इसके लिए एक्ट्रेस के लुक्स को देखकर आइडिया ले सकती हैं।
hairstyle ideas

शादी हो या कोई फंक्शन लुक को अच्छे से क्रिएट करना हम सभी को पसंद तो हा। इसलिए हम अक्सर बाजार जाकर कुछ अलग तरह के कपड़ों को खरीदते हैं। फिर सोशल मीडिया पर लुक को सर्च करते हैं, ताकि उसी के हिसाब से तैयार हो सके। लेकिन जब हम लहंगा खरीदते हैं, तो इसके साथ हम अक्सर अलग तरह के हेयर स्टाइल को क्रिएट करते हैं। इसके लिए कई बार हम पार्लर जाना भी पसंद करते हैं। इस बार आपको कहीं जानें की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप सेलिब्रिटी के लुक्स से आइडिया लेकर हेयर स्टाइल बना सकती हैं। इसमें आपका लुक अच्छा लगेगा।

ब्रेड हेयर स्टाइल करें क्रिएट

Braid

अगर आपके बाल लंबे हैं, तो ऐसे में ब्रेड हेयर स्टाइल अच्छा लगेगा। इसके लिए आपको बालों को कर्ल करना है। फिर इसमें ढीली ब्रेड को क्रिएट करना है। आप चाहे तो साइड की मांग निकाल सकते हैं या बीच की मांग को भी बना सकते हैं। इसके बाद इसमें आप ओरिजनल फ्लावर या एक्सेसरीज को लगाएं। इससे आपका लुक अच्छा लगेगा। इसे बनाने में आपको 20 मिनट का टाइम लगेगा। आपका हेयर स्टाइल बन जाएगा।

बालों को कर्ल करके बनाएं हेयर स्टाइल

Curl hairstyle

आपके बाल छोटे हैं, तो ऐसे में आप फोटो में नजर आने वाले हेयर स्टाइल को बना सकती हैं। इसके लिए आपको बालों में कर्ल करना है। इसके बाद इसे ट्विस्ट करके पिन से सेट करना है। फिर इसमें फूलों को लगाना है। इससे आपका हेयर स्टाइल बहुत कम टाइम में बन जाएगा। इसके बाद आपका लहंगा लुक अच्छा लगेगा। इससे आप भी पार्लर जाने से बच जाएगी।

इसे भी पढ़ें: Bridal Hair Accessories: दुल्हन के हेयर स्टाइल को अट्रैक्टिव बनाने के लिए इन एक्सेसरीज का करें इस्तेमाल

बालों में क्रिएट करें सिंपल बन

Bun hairstyle ideas

अगर आपको लहंगा लुक को अट्रैक्टिव बनाना है, तो ऐसे में आप बन हेयर स्टाइल को भी क्रिएट करना चाहिए। इसके लिए आप पहले बालों को इकट्ठा करके चोटी बनाएं। फिर इसे ट्विस्ट करके बन बनाएं और पिन से सेट करें। इसके बाद इसमें गजरा लगाएं। अब आप चाहें तो मांग टीका लगा सकती हैं। इससे आपका हेयर स्टाइल भी अच्छा लगेगा। साथ ही, आपका लुक सुंदर दिखेगा।

इसे भी पढ़ें: Braid Hairstyle Accessories: अगर इस्तेमाल करेंगी ये एक्सेसरीज तो ब्रेड हेयर स्टाइल लगेगा खूबसूरत

इस बार ट्राई करें ये हेयर स्टाइल। साथ ही, आपका लुक अच्छा लगेगा। इसके बाद आपको पार्लर जानें की जरूरत नहीं पड़ेगी।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP