आउटफिट स्टाइल करना हम सभी को पसंद होता है। लेकिन जब इस लुक को स्टाइलिश बनाना होता है, तो हम अक्सर यही सोचते हैं कि ऐसा क्या हेयरस्टाइल बनाएं। जिसे बनाने में भी समय कम लगे। साथ ही, इसे हर आउटफिट के साथ बनाया जा सके। ऐसे में आप हाफ बन हेयरस्टाइल क्रिएट कर सकती हैं। इसे बनाने में समय भी कम लगता है। साथ ही, इसे आप इन आउटफिट के साथ बना सकती हैं।
जींस टॉप के साथ बनाएं हाफ बन हेयर स्टाइल
अगर आपको जींस टॉप के साथ कोई हेयरस्टाइल समझ नहीं आ रहा है, तो ऐसे में आप हाफ बन हेयरस्टाइल क्रिएट कर सकती हैं। यह हेयरस्टाइल बनने के बाद काफी अच्छा लगेगा। साथ ही, इसे बनाने में आपको समय भी कम लगेगा। इसके लिए पहले आपको बालों को सुलझाना है। फिर इसे आधे पार्ट में बांटना है। इसके बाद थोड़े से बालों को लेकर बन क्रिएट करना है, और पिन से इसे सेट करना है। इस तरीके से आपका हाफ बन हेयर स्टाइल बनकर तैयार हो जाएगा।
ड्रेस के साथ बनाएं हाफ बन हेयरस्टाइल
अगर आप किसी पार्टी में जा रही हैं, तो इस लुक को परफेक्ट बनाने के लिए आप हाफ बन हेयर स्टाइल को क्रिएट कर सकती हैं। इसके लिए आपको बालों को 2 हिस्सों में बांटना है। इसमें आपको ब्रेड्स तैयार करनी है। इसके बाद इन्हें रोल करके पिन की मदद से सेट करनी है। इस तरीके से आपका हेयर स्टाइल 10 से 15 मिनट में बन जाएगा।
इसे भी पढ़ें: सिंपल हेयर स्टाइल में वॉल्यूम लाने के लिए करें इन एक्सेसरीज का इस्तेमाल
सूट के साथ बनाएं हाफ बन हेयर स्टाइल
आप सूट के साथ भी हाफ बन हेयर स्टाइल भी क्रिएट कर सकती हैं। इसमें आपका लुक थोड़ा फंकी लगेगा। लेकिन आप कम्फर्टेबल फील करेंगी। इससे आपका लुक अच्छा लगेगा। इसमें आपको बालों को दो हिस्सों में बांटना है। फिर इसे ट्विस्ट करके मैसी बन हेयरस्टाइल बनाना है। इसके बाद इसे बन स्टिक या पिन लगा सकती हैं। इससे लुक अच्छा लगेगा।
एक बार हाफ बन हेयर स्टाइल बनने के बाद अच्छा लगेगा। इसे बनाना भी आसान है। इसलिए आप इसे कभी भी तैयार कर सकती हैं। साथ ही, आपको इसके साथ ज्यादा एक्सेसरीज एड करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।
इसे भी पढ़ें: Best Hairstyle Ideas : कुर्ती के साथ ट्राई करें ये 3 हेयर स्टाइल और दिखें सबसे अलग
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit-Intagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों