Best Hairstyle Ideas : कुर्ती के साथ ट्राई करें ये 3 हेयर स्टाइल और दिखें सबसे अलग

अगर आप कुर्ती में  परफेक्ट लुक पाना चाहती हैं, तो इसके लिए आर्टिकल में कुछ हेयर स्‍टाइल की झलक दिखाई गई, जिन्हें आप घर पर काफी आसानी से बना सकती हैं।

  • Style Talk
  • Editorial
  • Updated - 2023-04-06, 16:47 IST
Hairstyle on short kurti

जिस तरह आपके आउटफिट आपके लुक को पूरा करते हैं। वैसे ही आउटफिट के साथ कैरी किया गया हेयर स्टाइल भी आपके लुक में चार चांद लगा देता है। कॉलेज हो या ऑफिस हर जगह एक अलग हेयर स्टाइल आपको और लोगों से काफी अलग बनाता है। इसलिए आपको हमेशा सही हेयर स्टाइल का चुनाव करना चाहिए, जो आपको अच्छा लुक दे सके। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि, आप कौन से हेयर स्टाइल को अपनी कुर्ती के साथ कैरी कर सकती हैं।

पोनीटेल विद फ्रंट हेयर ब्रेड्स

यह हेयर स्टाइल काफी स्टाइलिश लगता है, शॉर्ट कुर्ती के साथ आप इसे बालों में बना सकती हैं। बेस्‍ट बात तो यह है कि इस हेयर स्‍टाइल को बनाने में काफी कम समय लगता है।

क्या-क्या चाहिए

  • कॉम्ब
  • हेयर पिंस
  • हेयर बैंड

पोनीटेल विद फ्रंट हेयर ब्रेड्स कैसे बनाएं?

  • पोनीटेल विद फ्रंट ब्रेड को बनाने के लिए हेयर को अच्छे से कॉम्ब करें।
  • इसके बाद बालों में साइड पार्टीशन कर लें।
  • एक साइड के पार्ट किए हुए हेयर की आपको चोटी करनी होगी।
  • इसके बाद इसे एक पिन की मदद से पीछे की ओर सेट करना है।
  • इसके बाद पोनीटेल बनानी है।

साइड हेयर ब्रेड्स

Hairstyle for kurti

साइड हेयर ब्रेड्स सबसे ज्यादा लॉन्ग कुर्ती के साथ अच्छी लगती है। इसे बनाने का तरीका भी काफी सिंपल है। आप इसे बिना किसी की मदद के भी आसानी से घर पर बना सकती हैं।

क्या-क्या चाहिए

  • कॉम्ब
  • कर्लर
  • हेयर पिंस

साइड हेयर ब्रेड्स कैसे बनाएं?

  • इसे बनाने के लिए सेंटर पार्टिंग करें और बालों को दो भागों में बांट लें।
  • इसके बाद एक तरफ की चोटी यानि ब्रेड बनाना शुरू करें।
  • इसके बाद दूसरी तरफ की ब्रेड बनाएं।
  • जब दोनों तरफ की ब्रेड बन जाए तो उसे पिंस की मदद से सेट कर लें।
  • इसके बाद कर्लर से नीचे के हेयर कर्ल कर लें।
  • इस तरह आसानी से फटाफट बन जाएगी साइड ब्रेड्स।

फ्रंट पफ हेयर स्टाइल

Hairstyle for women

आजकल ये स्टाइल काफी ट्रेंड कर रही है और इसे काफी पसंद किया जा रहा है। हम महिलाएं थोड़ा अलग लुक पाने के लिए जब आसान हेयर स्टाइल की तलाश में होती हैं, तो फ्रंट पफ हेयर स्टाइल सबसे पहले जहन में आती है। यह हेयर स्टाइल कुर्ती पर काफी क्लासी लुक देता है।

क्या क्या चाहिए

  • कॉम्ब
  • हेयर पिंस
  • हेयर बैंड

फ्रंट पफ हेयर स्टाइल कैसे बनाएं

  • इसे बनाने के लिए आप अपने बालों को अच्छी तरह से कॉम्ब कर लें।
  • इसके बाद माथे के बीचो बीच से बाल लें।
  • बालों को पीछे की ओर ले जाकर ऊपर की तरफ उठाएं।
  • इसके बाद जब पफ बन जाए तो उसे पिंस की मदद से सेट कर लें।
  • इसके बाद पोनीटेल के लिए बाल इकट्ठा करें और हेयर बैंड लगा लें।

इसके अलावा भी आप अलग-अलग तरह के हेयर स्टाइल कुर्ती के साथ कैरी कर सकती हैं। मगर हमने जो आपको आर्टिकल में हेयर स्टाइल बताए हैं वह बेस्‍ट हैं और बहुत ही कम समय में बनाए जा सकते हैं।

Recommended Video

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें, और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP