पोनीटेल एक ऐसा हेयरस्टाइल है, जिसे बेहद ही सिंपल माना जाता है और इसलिए लड़कियां इसे केजुअल स्टाइलिंग में कैरी करना पसंद करती हैं। लेकिन वास्तव में पोनीटेल हेयरस्टाइल इतना भी सिंपल नहीं है। अगर आप चाहें तो पोनीटेल हेयरस्टाइल को कई तरीकों से कैरी कर सकती हैं। मसलन, पोनीटेल हेयरस्टाइल में पफ लुक ऐसा ही स्टाइल है, जो आपको एक स्टाइलिश और डिफरेंट लुक देता है। इस हेयरस्टाइल को कई बड़ी-बड़ी बॉलीवुड अदाकाराएं भी कैरी करना पसंद करती हैं। खासतौर से, दीपिका पादुकोण जैसी टॉप एक्ट्रेस तो पफ पोनीटेल हेयरस्टाइल में कई बार नजर आ चुकी हैं। वैसे पफ पोनीटेल हेयरस्टाइल को भी आप कई तरीके से बना सकती हैं। जरूरी नहीं है कि आप पफ लुक को फ्रंट में ही कैरी करें। आप इसे बैक पर भी बना सकती हैं। इसके अलावा आप अगर आप चाहें तो बालों की सेंटर पार्टिंग करने के बाद भी पफ पोनीटेल लुक कैरी कर सकती हैं। तो चलिए आज हम आपको पफ पोनीटेल हेयरस्टाइल बनाने के तीन अलग-अलग तरीके बता रहे हैं-
पहला तरीका

यह तरीका आसान है और आप इसे किसी पार्टी के लिए भी बना सकती हैं। इसमें आप पफ लुक को लो पोनीटेल स्टाइल में कैरी कर सकती हैं। इसके लिए आप फ्रंट एरिया से कुछ बालों को ऐसे ही छोड़ दें और अपने हेड से थोड़े बाल लेकर बैक कॉम्बिंग करें। इससे आपके बालों को हेड से पफ लुक मिलेगा। इसके बाद आप सारे बालों को एक साथ लें और लो पोनीटेल बनाएं।
दूसरा तरीका

अगर आप बालों की पार्टिंग करके हेयरस्टाइल बनाना चाहती हैं तो ऐसे में आप इस तरह से पफ विद पोनीटेल स्टाइल बनाएं। इसके लिए आप फ्रंट से थोड़े बाल ऐसे ही छोड़ दें। इन बालों की आप सेंटर पार्टिंग करें। अब आप हेड से बाल लेकर बैक कॉम्बिंग करते हुए पफ लुक दें। इसके बाद आप फ्रंट के हेयर के साथ बाकी बचे बालों को पीछे ले जाएं और पोनीटेल बनाएं। इस लुक में आप लो पोनीटेल से लेकर नार्मल पोनीटेल बना सकती हैं। इस तरह के पोनीटेल स्टाइल को आप आउटिंग से लेकर ऑफिस में भी आसानी से कैरी कर सकती हैं। यह आपको एक एलीगेंट और गार्जियस लुक देता है।
इसे जरूर पढ़ें: Latest lehenga Designs: दोस्त की शादी में लहंगा पहनना चाहती हैं तो देखें 10 लेटेस्ट डिजाइन
तीसरा तरीका

इन दिनों हेयरस्टाइल में मैसी लुक को काफी पसंद किया जा रहा है। ऐसे में अगर आप भी पफ पोनीटेल हेयरस्टाइल को एक मैसी लुक देना चाहती हैं तो ऐसे में आप इस तरह से पफ लुक क्रिएट करें। इसके लिए आप पहले फ्रंट से हेयर लेकर बैक कॉम्बिंग करते हुए पफ बनाएं। आप अपनी पसंद के अनुसार पफ की हाइट तय कर सकती हैं। इसके बाद आप पफ हेयर और बाकी बचे हुए बालों को एक साथ लेकर हाई पोनीटेल बना सकती हैं। इसके बाद आप पोनीटेल के कुछ-कुछ बालों को मैसी लुक दें।
चौथा तरीका

इस तरीके से पफ पोनीटेल बनाते समय बालों को फ्रंट पफ लुक ही दिया जाता है, लेकिन इसमें पोनीटेल को मैसी नहीं बल्कि स्लीक लुक में कैरी किया जाता है। जिसके कारण यह आपको बेहद गार्जियस लुक देता है। इसके लिए आप पहले फ्रंट हेयर से पफ बनाएं। इसके बाद पफ हेयर और बाकी बचे हेयर से पोनीटेल बनाएं। इसके बाद आप एक टेल कॉम्ब में हेयरस्प्रे करके उससे बेहद हल्के हाथों से बालों पर इस्तेमाल करें। ऐसा करने से आपके हेयरस्टाइल को एक स्लीक लुक मिलेगा। ध्यान रखें कि इसमें आपके बाल बिल्कुल भी इधर-उधर ना निकलें। इसके बाद आप पोनीटेल को ऐसे ही छोड़ सकती हैं। इसके अलावा अगर आप चाहें तो बालों की लेंथ को लाइट कर्ल्स भी किया जा सकता है। इससे आपके बालों को अतिरिक्त वॉल्यूम मिलता है।
अगर आपको भी यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Recommended Video
Image Credit: Instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों