दीपिका पादुकोण अपने पति रणवीर सिंह के साथ रोमांटिक डांस करते हुए नजर आईं। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी इन दिनों बॉलीवुड का सबसे चर्चित मुद्दा बना हुआ है। दीपिका के लिए उनकी ननद ने स्पेशल पार्टी रखी थी जिसमें वो रणवीर के साथ जमकर ठुमके लगा रही थी।
रणवीर सिंह की बहन रितिका भवनानी ने भाई और भाभी दीपिका पादुकोण के लिए शनिवार रात एक शानदार पार्टी दी जिसमें दोनों स्टार्स रंग-बिरंगे आउटफिट में नजर आए। इस पार्टी में दीपिका-रणवीर ने खुलकर डांस किया और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
View this post on Instagram
रणवीर सिंह ने इस पार्टी में दीपिका पादुकोण के लिए अपने प्यार का इजहार किया। रणवीर सिंह ने पार्टी में सबके सामने कहा, “मैंने दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की से शादी कर ली है।“ इसके बाद दीपिका स्टेज पर आती हैं और बोलती हैं, "हम दोनों बेहद अलग हैं।“
View this post on Instagram
दीपिका पादुकोण अपने डिसेंट स्टाइल के लिए मशहूर हैं। शादी के पूरे फंक्शन्स में दीपिका बेहद क्लासिक लुक्स में नजर आईं लेकिन इस पार्टी के लिए उन्होंने फूलों से सजे कपड़े पहने थे।
Read more: देखिए, दीपिका और रणवीर के रिस्पेशन की शानदार वीडियो और फोटोज
सोशल मीडिया पर इस पार्टी से जुड़े वीडियो वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में रणवीर सिंह उनके आउटफिट का मजाक भी बना रहे हैं। रणवीर ने इस पार्टी में डिजाइनर मनीष अरोड़ा का कलरफुल जैकेट पहना था।
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी से ज्यादा चर्चाएं उनके लिबास और पहनावे को लेकर हो रही हैं। शनिवार रात भी एक पार्टी में कुछ ऐसा ही देखने को मिला। रणवीर की बहन रितिका भवनानी ने बीती रात ही वैवाहिक बंधन में बंधे इस कपल के लिए मुंबई के लग्जरी हयात होटल में शानदार डिनर पार्टी का आयोजन किया था।
इस पार्टी में दीपिका सब्यासाची द्वारा डिजाइन किए गए लहंगे में नजर आईं। फ्लोवर मल्टीपल कलरफुल लहंगे के साथ डीप नेट ब्लाउज और नेट दुपट्टा दीपिका की खूबसूरती को चार चांद लगा रहा था लेकिन इस बार दीपिका अपनी खूबसूरत ड्रेस नहीं बल्कि हेयरस्टाइल को लेकर ट्रोल हो रही हैं।
Read more: दीपिका ने रणवीर संग साथ फेरे लेने से पहले अपने से दूर कर दी एक्स बॉयफ्रेंड की निशानी
रणवीर सिंह की बहन रितिका भवनानी ने भाई और भाभी दीपिका पादुकोण के लिए शनिवार रात एक शानदार पार्टी दी जिसके बाद दोनों के कुछ वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे। कुछ फोटोज ऐसे थे जिसमें दीपिका के लुक का मजाक बनाया जा रहा था और साथ ही उनके फैंस सोशल मीडिया पर लिख रहे थे कि दीपिका आपका ये लुक पहले भी कही देखा है तो कुछ फैंस बोल रहे थे कि दीपिका ये क्या किया।
वैसे आपको बता दें कि दीपिका ने इस पार्टी के लिए अपने पसंदीदा डिजाइनर सब्यसाची के ब्राइडल कलेक्शन 2018 का लहंगा पहना। इस लहंगे को सब्यसाची ने खास नाम दिया, ‘दिल-गुलदस्तां’ नाम से इस लहंगे ने कई सेलिब्रिटिज का दिल लुटा।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।