अनारकली सूट पहनने का क्रेज हर महिला को होता है। बाजार में भी आपको तरह-तरह की वैरायटी और डिजाइन के अनारकली कुर्ते मिल जाएंगे आपको हैवी से लेकर, लाइटवेट तक के अनारकली सूट बाजार में मिल जाएंगे। मगर हैवी अनारकली कुर्ते केवल कुछ ही अवसरों पर पहने जा सकते हैं। ऐसे में कई बार वॉर्डरोब में अनारकली कुर्ते रखे-रखे पुराने हो जाते हैं और कई बार उनका फैशन आउट हो जाता है। ऐसे में महिलाएं उन कुर्तों को वॉर्डरोब में ही बंद करके रख देती हैं।
हालांकि, हम आपको पहले भी बता चुके हैं कि अनारकली कुर्ते को कई दूसरे आउटफिट्स में कनर्वट किया जा सकता है। खासतौर पर अगर आपके पास फ्लोर लेंथ अनारकली कुर्ता है तो आप उससे लहंगा बनवा सकती हैं। चलिए हम आपको इससे जुड़े कुछ आसान टिप्स देते हैं।
इसे जरूर पढ़ें- बड़े ब्रेस्ट को छोटा दिखाने के लिए इस तरह करें कुर्ती का चुनाव
अगर अनारकली कुर्ते में कलियां बनी हुई हैं, तो ऐसे कुर्ते का लहंगा बनाया जा सकता है। कुर्ते में जितनी कलियां होंगी लहंगे का घेर उतना अच्छा बनेगा। आप चाहें तो लहंगे का घरे ज्यादा करने के लिए कलियों की संख्या को बढ़वा भी सकती हैं।
अगर आपके अनारकली सूट (अनारकली सूट डिजाइन)की लेंथ कम है तो उसे बढ़वाने के लिए आप फ्रिल डिटेलिंग का इस्तेमाल कर सकती हैं। आजकल लहंगे में फ्रिल और रफल लुक काफी देखा जा रहा है। यह आपके लहंगे को इंडो-वेस्टर्न लुक देता है।
गोटा वर्क ट्रेंड में है और यह आपके सिंपल से अनारकली कुर्ते को डिजाइनर लुक दे सकता है, खासतौर पर अगर आप अनारकली कुर्ते को लहंगे में कन्वर्ट कर रही हैं, तो आप चौड़े बॉर्डर वाला गोटा अनारकली की हेमलाइन पर लगवा सकती हैं। इससे आपके लहंगे को वेट, घेर और अच्छा लुक तीनों एक साथ मिल जाएंगे।
इसे जरूर पढ़ें- अपने पुराने अनारकली कुर्ते को 5 तरह से दें नया लुक
अनारकली से लहंगा तैयार करवा रही हैं, तो उसके अपर पार्ट से आप ब्लाउज तैयार करवा सकती हैं। आप चाहें तो अलग से फैब्रिक लेकर लहंगे से मैच करता हुआ ब्लाउज भी बनवा सकती हैं। वहीं आप अनारकली से बने हुए लहंगे के साथ शॉर्ट या लॉन्ग कुर्ती भी पहन सकती हैं।
अनारकली से लहंगा तैयार करवा रही हैं, तो उसे और भी खूबसूरत लुक देने के लिए आप अलग से दुपट्टा भी डिजाइन करवा सकती हैं। बेस्ट होगा की आप नेट फैब्रिक का दुपट्टा कैरी करें। इस तरह के दुपट्टे पर आप मैचिंग गोटा वर्क करवा सकती हैं। दुपट्टे के साथ आपके लहंगे को कंप्लीट लुक भी मिल जाएगा।
उम्मीद है कि आपको ये स्टाइल टिप्स पसंद आए होंगे। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। इस तरह और भी आर्टिकल्स पहनने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Textilebuzz, Utsav Fashion
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।