Aishwarya Rai In Cannes 2024: कांस फेस्टिवल के शुरू होते ही हर कोई बॉलीवुड एक्ट्रेस के रेड कार्पेट पर आने का इंतजार कर रहा था, जो अब खत्म हो गया है। धीरे-धीरे बॉलीवुड सेलेब्स कांस फेस्टिवल में शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन उनमें से एक हैं, जो रेड कार्पेट पर नजर आईं। जैसे ही वो रेड कार्पेट पर ब्लैक गाउन पहनें नजर आईं हर किसी की निगाहें उन पर टिक गई। हर कोई उनके लुक्स को देखकर तारीफ कर रहा था। खास बात ये रहीं की उनके हाथ में लगी चोट के बाद भी उन्होंने अपने लुक्स में कोई कमी नहीं छोड़ी। चलिए आपको बताते हैं, किस तरह के आउटफिट को लुक को क्रिएट किए नजर आईं ऐश्वर्या राय बच्चन।
ऐश्वर्या राय बच्चन का कांस 2024 का दूसरा लुक
View this post on Instagram
एक्ट्रेस ने जहां हाथ में चोट लगने के बावजूद कांस 2024 में बेहद ग्रासफुली वॉक किया है, तो वही इनके दूसरे लुक को फैंस ने कुछ खास पसंद नहीं किया है।बता दें कि डिजाइनर फाल्गुनी शेन पीकॉक ने इस स्टाइलिश सिल्वर पोम-पोम डिजाइन वाले गाउन को डिजाइन किया है।
ऐश्वर्या राय बच्चन का कांस फेस्टिवल लुक (Aishwarya Rai Bachchan Looks In Cannes 2024)
ऐश्वर्या राय जब भी कांस में शिरकत करती हैं, तो कुछ अलग ही लुक को हर बार रीक्रिएट करती हैं। इसलिए हर कोई इनके लुक्स और आउटफिट को लेकर एक्साइटेड रहता है। इस बार भी वो सबसे अलग लुक में नजर आईं, जिसकी तारीफ पूरे सोशल मीडिया पर हो रही है। इसके लिए उन्होंने ब्लैक कलर के कोर्सेटिड गाउन को स्टाइल किया हुआ है। इस गाउन के लिए ब्लैक, गोल्डन और व्हाइट कलर को चूज किया गया। इसी कलर को ध्यान में रखते हुए उनके पूरे लुक को क्रिएट किया गया है।
ऐश्वर्या राय बच्चन ने इस डिजाइनर का पहना आउटफिट
ऐश्वर्या राय बच्चन ने इस बार रेड कार्पेट के लिए ब्लैक, व्हाइट और गोल्डन कलर के कोर्सेटिड गाउन को स्टाइल किया। जिसे फाल्गुनी शेन पीकॉक (Falguni Shane Peacock India) ने डिजाइन किया है। इसमें पूरे गाउन को ब्लैक कलर से तैयार किया गया है, जिसमें लॉन्ग टेल भी लगाई गई है। साथ ही में क्लासी लुक क्रिएट करने के लिए व्हाइट कलर की पफ स्लीव्स लॉन्ग श्रग को एड किया गया है। इसमें गोल्डन फॉइल का इस्तेमाल करके फूलों को बनाया गया है, ताकि एक यूनिक एलिमेंट आउटफिट में एड किया जा सके। इससे यह आउटफिट अच्छा लग रहा है।
इसे भी पढ़ें: Cannes 2024: हॉट पिंक कलर के बार्बी लुक में नजर आईं एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला, देखें तस्वीरें
ऐश्वर्या राय का मेकअप और ज्वेलरी
इस कोर्सेट गाउन के साथ ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने मेकअप लुक को सिंपल न्यूड रखा है। बस आंखों को हाइलाइट करने के लिए शिमर आई मेकअप और विंग आईलाइनर क्रिएट किया है। लिपस्टिक में उन्होंने न्यूड शेड को अपने लिप्स पर लगाया है। हेयर को उन्होंने थोड़ा सा बाउंस देखकर ओपन रखा है। कानों में उन्होंने हाफ-हूप इयररिंग्स को स्टाइल किया है, जो उनके आउटफिट के साथ अच्छा लग रहा है।
ऐश्वर्या राय बच्चन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। उनके आउटफिट के साथ-साथ हर कोई उनकी चोट के बारे में भी बात करता नजर आ रहा है। हर किसी का कहना है कि चोट होने के बाद भी वो इतनी ग्रेसफुल तरीके से इवेंट में शामिल हुई हैं।
इसे भी पढ़ें: Cannes 2024: तारक मेहता का उल्टा चश्मा स्टार दीप्ति साधवानी ने कान्स 2024 में डेब्यू कर तोड़ा ये रिकॉर्ड
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit-Instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों