Cannes Festival 2024: कॉन्स फेस्टिवल 2024 शुरू हो गया है। इस फेस्टिवल में शामिल होने के लिए दुनियाभर के सेलिब्रिटी शामिल हो रहे हैं। भारत से भी कई सारी बड़ी हस्तियां इस इवेंट में शामिल होने के लिए कॉन्स फेस्टिवल में जा रही हैं। इस बार कुछ नए चेहरे भी नजर आएंगे। तारक मेहता का उल्टा चश्मा स्टार दीप्ति साधवानी कान्स के पहले दिन रेड कार्पेट पर वॉक करती नजर आईं। इस इवेंट पर उन्होंने ऑरेंज कलर का गाउन वियर किया। उनका यही लुक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। चलिए आपको बताते हैं उनके लुक में क्या है खास।
दीप्ति साधवानी का तीसरा कांस 2024 लुक
View this post on Instagram
इस खूबसूरत ट्रेल गोल्डन कलर के गाउन को डिजाइनर निखिता टंडन ने डिजाइन किया है। वहीं बोल्ड न्यूड मेकअप लुक और प्रिंसेस स्लीक हाई पोनीटेल क्लीन हेयर स्टाइल के साथ लुक को कम्प्लीट किया गया है। इस थिघ हाई स्लिट सीक्वेन वर्क गाउन में एक्ट्रेस का लुक बेहद ग्लैमरस लुक देता नजर आ रहा है।
दीप्ति साधवानी ने लुक्स से जीता लोगों का दिल (Deepti Sadhwani Cannes 2024 Looks)
View this post on Instagram
कान्स में दीप्ति ने ऐसी एंट्री मारी की हर कोई उन्हें देखता रह गया। उन्होंने जो इस इवेंट के लिए ऑरेंज का गाउन वियर किया। इसके साथ उन्होंने लॉन्ग टेल श्रग को स्टाइल किया। दीप्ति के इस गाउन को डिजाइनर आंचल डे ने तैयार किया है। इसमें वो सबसे अलग नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने कानों में हैंगिंग डायमंड इयररिंग्स और हाथ में ब्रेसलेट पहना। मेसी बन बालों में क्रिएट किया। साथ ही, मेकअप को थोड़ा ऑरेंज टच के साथ क्रिएट किया
स्लिट कट गाउन में दिखी सबसे खूबसूरत
View this post on Instagram
फ्रांस में होने वाले कान्स फेस्टिवल में दीप्ति ने लॉन्ग टेल श्रग के नीचे जो गाउन वियर किया है। इसमें शिमरी सी थ्रू फैब्रिक से बना हुआ है, जिसमें साइड स्लिट डिजाइन को क्रिएट किया गया है। वहीं इसे ऑफ शोल्डर में क्रिएट किया गया है। इसलिए भी यह गाउन अट्रैक्टिव और खूबसूरत लग रहा है। खास बात यह है कि दीप्ति साधवानी ने जिस तरीके से कैरी किया है उसमें वो खूबसूरत नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर भी उनके अलग-अलग पोज वायरल हो रहे हैं।
इसे भी पढ़ें: Cannes 2024: हॉट पिंक कलर के बार्बी लुक में नजर आईं एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला, देखें तस्वीरें
गाउन पहन किया रिकॉर्ड ब्रेक
View this post on Instagram
दीप्ति ने कान्स फेस्टिवल में गाउन वियर किया है, उसमें कुछ खास एलिमेंट जोड़े गए हैं। इसलिए इसके श्रग को लॉन्ग बनाया गया है। इसमें नेट को रफल करके करके तैयार किया गया है। इसमें फुल स्लीव्स को भी ऐसे ही तैयार किया गया है। कान्स में सबसे अलग नजर आने की वजह से वो आजकल सोशल मीडिया पर चर्चा में चल रही हैं। आप भी इन तस्वीरों में इनके लुक्स को देख सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Fashion Trend: पार्टी में स्टाइलिश दिखने के लिए पहनें इस डिजाइन की बॉडीकॉन ड्रेस
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit-Instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों