दिवाली पार्टी के लिए ट्राई करें ये चोटी हेयर स्टाइल और बालों को दें खूबसूरत लुक

दिवाली पर ट्रेडिशनल लुक के साथ यूनिक और ट्रेंडी ब्रेड हेयरस्टाइल ट्राई करना चाहती हैं तो यहां से आइडिया ले सकती हैं।

 

hairstyle ideas

शहरों में कई जगहों पर दिवाली पार्टी आयोजन किया जाता है, जहां लड़कियां ट्रेडिशनल लुक में नजर आती हैं। ट्रेडिशनल लुक में परफेक्ट लगे, इसके लिए लड़कियां छोटी-छोटी बातों का ख्याल रखती हैं, लेकिन बात जब हेयरस्टाइल की आती है तो सभी अपने बालों को खुला रखना पसंद करती हैं। हेयरस्टाइल को लेकर अक्सर लड़कियों को कन्फ्यूज रहती हैं, उन्हें समझ नहीं आता कि ट्रेडिशनल लुक के लिए कौन सी हेयर स्टाइल रखें। ट्रेडिशनल लुक के लिए आप चाहें तो चोटी बना सकती हैं।

वहीं ब्रेड हेयरस्टाइल में आपको कई ट्रेंडी आइडियाज मिल जाएंगे, जिसे आप ट्रेडिशनल लुक के साथ कैरी कर सकती हैं। ब्रेड हेयरस्टाइल में आपके बाल ना सिर्फ एक जगह सेट रहते हैं बल्कि यह काफी खूबसूरत लुक भी देते हैं। इसलिए हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं कुछ ब्रेड हेयरस्टाइल आइडियाज, जिसे आप ट्रेडिशनल लुक के साथ कैरी कर सकती हैं।

फिशटेल प्लेट

fishtail

आपको फिशटेल प्लेट में कई सारे आइडियाज मिल जाएंगे, जिसे अलग-अलग तरीके से बनाया जाता है। अगर आपके बाल पतले हैं और काफी सिल्की हैं तो इस तरीके से आप अपनी चोटी बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए आपको ऊपर से अपने बालों को दो हिस्से में बांटना होगा और उसे ध्यान से सेट करते हुए नीचे तक लपेटते हुए लाना है। आप अपने लुक के अनुसार क्लिप या बेबी पिन का उपयोग कर सकती हैं। बता दें कि सिंपल तरीके से लंबे बालों को सेट रखना चाहती हैं तो यह हेयरस्टाइल परफेक्ट ऑप्शन है।

इसे भी पढ़ें:मैक्सी स्कर्ट को इन शर्ट्स के साथ करें स्टाइल, दिखेंगी बेहद खूबसूरत

बबल ब्रेड

bubble braid

प्रियंका चोपड़ा का यह ब्रेड लुक ना सिर्फ डिफरेंट है बल्कि ज्यादातर लड़कियां इसे पसंद भी करती हैं। खास बात है कि इसे आप अपनी ट्रेडिशनल और वेस्टर्न दोनों के साथ ट्राई कर सकती हैं। दरअसल, दिवाली पार्टी के लिए अगर आप जंप सूट, स्कर्ट पहनने वाली हैं तो उसके साथ आप बबल ब्रेड ट्राई कर सकती हैं। दरअसल, इन दिनों ज्यादातर लड़कियां फेस्टिव सीजन में ट्रेडिशनल आउटफिट में वेस्टर्न टच देना पसंद करती हैं। ऐसे में बबल ब्रेड हेयर स्टाइल को फॉलो किया जा सकता है। वहीं बबल ब्रेड आपको कई ऑप्शन मिल जाएंगे, जिसे आप अपने लुक के हिसाब से चुन सकती हैं।

हाफ ट्विस्टेड ब्रेड हेयरस्टाइल

half twisted braid

दीपिका पादुकोण का ये हेयरस्टाइल उन शॉर्ट हेयर वाली महिलाओं के लिए बेहतर विकल्प हो सकता है, जो ब्रेड बनाना पसंद करती हैं। यह ट्रेंडी लुक लॉन्ग कुर्ती या फिर साड़ी दोनों के साथ खूब चजेगा। शुरुआत में जिस तरह हम फ्रेंच चोटी बनाने के लिए बालों को साइड करते हैं, ठीक उसी तरह आपको इसे बनाना है। हालांकि, बालों को पूरा मोड़ना नहीं करना है बल्कि इसे हाफ में ट्विस्ट कर देना है। इसे आपको पिनअप की मदद से रैप कर देना है। यह हेयरस्टाइल देखने में काफी मैसी और टफ लग रहा है, लेकिन इसे बनाना बहुत आसान है।

फ्रेंच ब्रेड हेयरस्टाइल

french braid

फ्रेंच ब्रेड हेयर स्टाइल महिलाओं के बीच काफी कॉमन है। जब भी कभी चोटी बनाने का मन करता है, ज्यादातर लड़कियां फ्रेंच ब्रेड को ट्राई करती हैं। लंबे बालों में इसे अधिक पसंद किया जाता है, लेकिन बालों की लेंथ साइज नॉर्मल है तो भी आप इसे ट्राई कर सकती हैं। सोनम कपूर ने अपने इस हेयरस्टाइल के साथ रिबन को अटैच किया है। आप भी चाहें तो इसे आखिर में रिबन से फोल्ड कर सकती हैं। कोशिश करें कि अपने ट्रेडिशनल लुक के लिए जब फ्रेंच ब्रेड बना रही हैं तो मेसी और लूज बनाएं।

इसे भी पढ़ें:अगर चेहरा है थोड़ा मोटा तो ये 8 हेयरस्टाइल दे सकती हैं परफेक्ट और स्टाइलिश लुक

मेसी ब्रेड हेयरस्टाइल

messy braid hairstyle

मेसी ब्रेड हेयर स्टाइल वेस्टर्न और ट्रेडिशनल दोनों लुक के लिए बेस्ट है। बता दें कि इन दिनों कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस मेसी ब्रेड हेयर स्टाइल को फॉलो करती हैं। आपको इसमें कई सारे आइडियाज मिल जाएंगे, जिसे आप अपने आउटफिट को ध्यान में रखकर कैरी कर सकती हैं। खास बात है कि ह नॉर्मल हेयर लेंथ में भी आसानी से बनाया जा सकता है। अगर आपके बालों में वॉल्यूम ज्यादा है तो यह हेयरस्टाइल खूब पसंद किया जाएगा। दिवाली पर आप कुर्ता और धोती पैंट या फिर स्कर्ट और कुर्ती पहनने वाली हैं तो इस हेयर स्टाइल को बना सकती हैं।

Recommended Video

दिवाली पर अपने ट्रेडिशनल लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए इन हेयरस्टाइल को जरूर ट्राई करें। साथ ही, आपको यह आर्टिकल कैसा लगा? हमें कमेंट कर जरूर बताएं और इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी के साथ।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP