बॉलीवुड सेलेब्स अपनी शादी में लाखों- करोड़ो रुपये खर्च केवल अपने लुक पर करते हैं। वहीं हाल ही में कुछ सेलेब्स ने अपनी शादी में बेहद खूबसूरत ब्राइडल सूट कैरी किया था। अगर आप भी इस गर्मी शादी करने वाले हैं तो आपको अपने लुक के साथ अपने कंफर्ट का भी ध्यान रखना चाहिए। आप अपने इस स्पेशल ड्रे पर लहंगा या साड़ी की जगह ब्राइडल सूट भी कैरी कर सकती हैं। जी हां, आज हम आपको बताएंगे कि किन सेलेब्स ने अपनी शादी में ब्राइडल सूट कैरी किया था। आप उनसे इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
तापसी पन्नू
तापसी पन्नू ने अपने बॉयफ्रेंड मैथियास बोए संग शादी रचा ली है। अभिनेत्री ने अपने इस खास दिन पर ब्राइडल सूट पहना था। अपनी इंडियन वेडिंग के लिए तापसी ने पंजाबी सूट पहना था। तापसी के इस इंडियन लुक के आउटफिट को डिजाइनर मनी भाटिया ने तैयार किया था। आप भी चाहे तो अपनी शादी में तापसी की तरह सूट पहन सकती हैं।
गुल पनाग
गुल पनाग ने बचपन के दोस्त ऋषि अत्री संग शादी रचाई थी। कपल ने चंडीगढ़ के गुरुद्वारा में शादी की थी। गुल ने अपनी शादी में पिंक कलर का सूट कैरी किया था। जिसमें वह काफी कूल नजर आ रही थी। अगर आप भी कूल लुक चाहती हैं तो अपनी शादी में इस तरीके का डिजाइनर ब्राइडल सूट कैरी कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें-होने वाली है शादी तो इन सूट डिजाइंस को खरीदना बिल्कुल भी न भूलें, आप दिखेंगी खूबसूरत
दीया मिर्जा
दीया मिर्जा ने अपनी की रस्मों के लिए लहंगा नहीं बल्कि सूट पहना था। मेहंदी सेरेमनी और अन्य फंक्शन के लिए दीया मिर्जा ने अनारकली सूट पहना था। गोल्डन येलो कलर का रितु कुमार द्वारा डिजाइन इस तरीके के सूट को आप भी अपनी शादी में पहन सकती हैं। यह कंफर्टेबल होने के साथ ही ब्राइडल लुक भी देती हैं।
इसे भी पढ़ें-ऐश्वर्या राय के ब्राइडल सूट से लें फैशन टिप्स, कुर्ते के साथ सलवार नहीं बल्कि पहनें ये स्टाइलिश बॉटम
संजीदा शेख
संजीदा शेख ने भी अपने निकाह के दौरान ग्रीन कलर का सूट पहना था। संजीदा शेख ने अपनी निकाह के दौरान चटक हरे रंग का शरारा सूट कैरी किया था। आप भी अपनी शादी में संजीदा शेख की तरह लुक क्रिएट कर सकते हैं।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image Credit- Instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों