herzindagi
nora  birthday

बर्थडे स्‍पेशल: नोरा फतेही के इन 4 सलवार सूट डिजाइन से लें फैशन टिप्‍स

अगर आप अपने लिए डिजाइनर सलवार सूट तलाश रही हैं, तो आपको एक बार नोरा फतेही के इन 4 लुक्स को जरूर देखना चाहिए।
Editorial
Updated:- 2022-02-05, 11:57 IST

नोरा फतेही को बॉलीवुड में कदम रखे अच्‍छा वक्‍त बीत चुका है और अपने बेहतरीन डांस के बल पर उन्होंने अच्‍छी खासी लोकप्रियता भी हासिल कर ली है। बिग बॉस सीजन 10 में नोरा वाइल्‍ड कार्ड एंट्री के द्वारा बिग बॉस हाउस में आई थीं। वह ज्‍यादा वक्‍त बिग बॉस हाउस में तो नहीं रहीं मगर, बिग बॉस रियलिटी शो उनके जीवन का टर्निंग प्‍वाइंट बन गया। बिग बॉस के घर से बेघर होने के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री ने उन्हें खुली बाहों से अपना लिया। आज इंडस्ट्री की टॉप डांसर की जब बात की जाती है तो नोरा का नाम सबसे पहले आता है। नोरा फतेही का आज बर्थडे है। नोरा को अधिकतर वेस्टर्न आउटफिट्स में ही देखा गया है। मगर, आज हम आपको नोरा के कुछ एथनिक लुक्स दिखाएंगे। अगर आप अपने लिए डिजाइनर सलवार सूट तलाश रही हैं तो आपको एक बार नोरा फतेही के इन 4 सलवार सूट लुक्स पर गौर जरूर फरमाना चाहिए।

नोरा फतेही जितनी खूबसूरत वेस्टर्न लुक में लगती हैं, उससे भी ज्यादा वह इंडियन अटायर में दिखती हैं। नोरा फतेही के सलवार सूट लुक्स से आइडिया लेकर आप अपने लिए भी इस तरह के सूट्स रीक्रिएट करवा सकती हैं।

इसे जरूर पढ़े: सिर्फ 5000 रुपए लेकर भारत आई थीं नोरा, खुद बताई अपने स्ट्रगल की कहानी

nora fatehi  salwar suit  online

लुक-1

इस तस्‍वीर में नोरा फतेही ने फैशन डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला द्वारा डिजाइन किया हुआ ऑफ व्हाइट जॉर्जेट शेरवानी कुर्ता पहना है। यह कुर्ता अबू जानी संदीप खोसला के 'बर्ड ऑफ पैराडाइज' कलेक्‍शन से है। इस कुर्ते पर मल्टी कलर थ्रेड एंब्रॉयडरी की गई है। पूरे कुर्ते में बर्ड मोटिफ हैं। इसके साथ ही इसमें मिरर वर्क किया गया है। इस कुर्ते को नोरा ने मैचिंग दुपट्टे और ऑफ व्हाइट सिंपल पैजामी के साथ पहना है। अगर आपको नोरा फतेही के कुर्ते का यह स्टाइल पसंद आया है तो आप भी इसे किसी लोकल डिजाइनर से खुद के लिए डिजाइन करवा सकती हैं।

इसे जरूर पढ़े: तो इसलिए पसंद है नोरा फतेही को 'पेरिस'

nora fatehi   latast salwar suit

लुक-2

इस तस्‍वीर में नोरा फतेही ने अबू जानी संदीप खोसला का डिजाइन किया हुआ फ्रंट ओपन कुर्ता प्लाजो के साथ पहना है। इस कुर्ते पर गोटा पट्टी वर्क किया गया है। मिंट ग्रीन कलर का यह कुर्ता नोरा को काफी रिफ्रेशिंग लुक दे रहा है। इस कुर्ते में हाफ चाइनीज कॉलर दिया गया है जो कुर्ते की ब्‍यूटी को और भी इनहैंस कर रहा है। नोरा ने इस सलवार सूट के साथ दुपट्टा (सलवार सूट के साथ दुपट्टा ड्रेप करने के स्‍टाइलिश अंदाज )नहीं लिया है। नोरा के इस ड्रेस को आसानी से आप किसी लोकल डिजाइनर से रिक्रिएट करवा सकते हैं।

nora fatehi   salwar suit designs

लुक-3

नोरा का यह लेमन येलो शरारा सूट वाकई बेहद खूबसूरत है। यह सूट फैशन डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला ने डिजाइन किया है। नोरा ने जॉर्जेट का शॉर्ट कुर्ता पहना है जिस पर बारीक चिकनकारी का काम है।

वहीं नोरा के शरारे पर भी चिकनकारी का जाल वर्क किया गया है। शॉर्ट कुर्ते और शरारा के साथ नोरा ने मैचिंग का दुपट्टा भी लिया हुआ है। अगर आपको नोरा का यह लुक पसंद आ रहा है तो आप भी इसे रीक्रिएट करवा सकती हैं।

nora fatehi   salwar suit pictures

लुक- 4

नोरा फतेही ने इस तस्‍वीर में भी शॉर्ट स्लीवलेस कुर्ती और उसके साथ प्रिंटेड शरारा पहना हुआ है। इसके साथ नोरा ने नेट का दुपट्टा लिया है। अगर आप कोई लाइटवेट ड्रेस तलाश रही हैं तो नोरा फतेही का यह लुक सबसे अच्‍छा विकल्‍प है। आप इसे किसी भी लोकल दर्जी से आसानी से डिजाइन करवा सकती हैं।

नोरा फतेही का आपको कौन सा लुक सबसे बेस्‍ट दिख रहा है एक बार हमें जरूर बताएं। यह फैशन टिप्‍स अगर आपको पसंद आई हों तो आप इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Nora Fatehi/ Instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।