herzindagi
bindi designs for married woman

Bindi Designs : शादीशुदा महिलाएं इस तरह से लगाएं बिंदी, दिखेंगी बेहद खूबसूरत

Bindi Designs For Married Woman : कहा जाता है कि बिंदी लगाने से शादीशुदा महिलाओं के चेहरे की रौनक ही अलग हो जाती है।
Editorial
Updated:- 2022-09-08, 17:58 IST

(How To Style Bindi For Married Woman In Hindi)  हर महिला सुंदर दिखने के लिए अपने लुक में तरह-तरह के बदलाव आए दिन करती रहती हैं। 

इसके लिए महिलाएं इंटरनेट की मदद लेकर भी काफी तरह के ट्रेंड्स को फॉलो करती हैं।

वहीं कुछ महिलाएं आज भी ऐसी मौजूद हैं, जिन्हें बेहद सिंपल रहना पसंद होता है।

अब सिंपल रहने वाली महिलाएं हो या फिर लेटेस्ट स्टाइल को फॉलो करने वाली मॉडर्न शादीशुदा महिलाएं, बिंदी लगाना लगभग सभी को पसंद होता ही है।

कहा जाता है कि बिंदी लगाने से हर शादीशुदा महिला का शृंगार पूरा हो जाता है।

साथ ही ये चेहरे की रौनक को भी बढ़ा देता है।

इसलिए आज हम आपको दिखाएंगे बिंदी के कुछ डिजाइन और इन्हें लगाने से आप किस तरह स्टाइलिश दिख सकती हैं।

 

गोल बड़ी बिंदी (Big Gol Bindi For Married Woman)

Big Gol Bindi For Married Woman

  • वैसे तो इस तरह की बिंदी बंगाली महिलाएं हो लगाती हैं।
  • लेकिन आप भी इस तरह की बिंदी को साड़ी के साथ लगा सकती हैं।
  • इस तरह की बिंदी गोल चेहरे वाली महिलाओं पर बेहद खूबसूरत दिखाई देती हैं।
  • ध्यान रहें कि इस तरह की बिंदी को लगाते समय आप ज्वेलरी का खास ख्याल रखें।
  • ज्वेलरी के ऑप्शन के लिए आप हैवी झुमके ट्राई कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें :  Fashion Tip : इस करवा चौथ इन हेयर एक्सेसरीज को करें ट्राई, मिलेगा लाजवाब लुक

चांद वाली बिंदी (Chand Bindi For Married Woman)

Chand Bindi For Married Woman

  • इस तरह की बिंदी देखने में बेहद खूबसूरत दिखाई देती है।
  • हालांकि वैसे तो इस तरह की बिंदी महाराष्ट्र में लगाई जाती है।
  • इस तरह की बिंदी को ओवल शेप के चेहरे पर ज्यादा खिली हुई दिखाई देती है।
  • कोशिश करें कि आप इस तरह की बिंदी को सिल्क की साड़ी के साथ ही स्टाइल करें।
  • ऐसा करने पर आपका लुक बेहद लाजवाब दिखाई देगा।
  • साथ ही आपका लुक कंप्लीट भी लगने लगेगा।

इसे भी पढ़ें :  सिंपल बटन से दें अपनी रेगुलर कुर्ती को स्टाइलिश टच, देखें क्लासी डिजाइन्स

 

गोल छोटी बिंदी (Small Gol Bindi For Married Woman)

Small Gol Bindi For Married Woman

  • वैसे तो ये एक साधारण सी बिंदी है, लेकिन अगर आपका चेहरा डायमंड शेप का है, तो आप कुछ इस तरह की बिंदी को ट्राई कर सकती हैं।
  • इस तरह की बिंदी को आप साड़ी से लेकर कुर्ती तक किसी भी ड्रेस के साथ लगा सकती हैं।
  • कोशिश करें कि आप इस तरह की बिंदी लगाने के बाद बालों को खुला ही रखें।
  • ऐसा करने से आपका लुक कंप्लीट दिखाई देगा।
  • आप इस तरह की बिंदी में और भी कई कलर्स को चुन सकती हैं।

 

इसी के साथ अगर आपको हमारी बताई गई ये बिंदी स्टाइलिंग टिप्स पसंद आई हो तो इस लेख को शेयर करना बिल्कुल न भूलें।

साथ ही ऐसे अन्य लेख पढ़ने के लिए आप हरजिंदगी को फॉलो करें।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।