herzindagi
kurti button latest designs in hindi

सिंपल बटन से दें अपनी रेगुलर कुर्ती को स्टाइलिश टच, देखें क्लासी डिजाइन्स

अगर आप अपनी सिंपल कुर्ती को डिजाइनर बनाना चाहती हैं, तो यकीनन बटन के ये लेटेस्ट डिजाइन आपके काम आ सकते हैं। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2022-09-08, 14:31 IST

गर्मियों में महिलाएं कुर्तियां ही पहनना पसंद करती हैं क्योंकि कुर्ती एक ऐसा परिधान है, जिसे आप कई तरह से वियर कर सकती हैं जैसे- प्लाजो, जींस या पैंट आदि। इसलिए महिलाओं के वार्डरोब में आपको हर डिजाइन की कुर्तियां मिल जाएंगी जैसे- लॉन्ग कुर्ती, शॉर्ट कुर्ती आदि।

हालांकि, मार्केट में हर तरह की कुर्तियां आपको मिल जाएंगी, लेकिन कुछ महिलाएं ऐसी भी होती हैं जिन्हें बाहर से सिंपल कुर्तियां डिजाइन करवाना पसंद होता है। मगर कई बार ऐसा होता है कि कुर्तियों के डिजाइन समझ नहीं आते हैं।

अगर आपको भी कुर्तियों के डिजाइन समझ नहीं आ रहे हैं, तो आप इस लेख में बताए गए बटन के डिजाइन से सिंपल कुर्ती को स्टाइलिश टच दे सकती हैं। जी हां, कुर्ती में लगे बटन न सिर्फ क्लासी लगते हैं बल्कि आपके ड्रेसिंग सेंस में भी चार-चांद लगा सकते हैं।

कुर्ती विद फैब्रिक बटन डिजाइन

Fabric button kurti designs

आप अपनी सिंपल कुर्ती को स्टाइलिश लुक देने के लिए फैब्रिक बटन का इस्तेमालकर सकती हैं। आप फैब्रिक बटन कुर्ती के हिसाब से सेलेक्ट कर सकती हैं और अलग-अलग पैटर्न के कुर्ती पर लगा सकती हैं। वैसे तो आजकल कुर्ती के नेक पर ज्यादातर फैब्रिक बटन का इस्तेमाल किया जाता है।

मगर बटन लगाने के लिए आप नेक के डिजाइन में बदलाव कर सकती हैं। हालांकि, आपको कई तरह के डिजाइन आपको मिल जाएंगे, लेकिन आप तस्वीर में दिखाए गए डिजाइन को सेलेक्ट कर सकती हैं। यकीनन यह आपके लुक में चार-चांद लगाने का काम करेगा।

कुर्ती विद गोटा बटन डिजाइन

Kurti gota lace button designs

आप कुर्ती को डिजाइनर बनाने के लिए गोटा बटन लगाकर नेक डिजाइन करवा सकती हैं क्योंकि गोटा बटन से न सिर्फ आपकी कुर्ती अच्छी लगेगी बल्कि यह आपको स्टाइलिश लुक भी देगा। आप बटन को कई तरह से लगा सकती हैं जैसे- डबल गोटा बटन डिजाइन, सिंगल गोटा बटन डिजाइन आदि।

इसे ज़रूर पढ़ें-लंबी लड़कियां कुर्ती में दिख सकती हैं बेहद स्‍टाइलिश, अपनाएं ये 5 टिप्‍स

इस कुर्ती को आप डेली वियर में पहनने के बजाय पार्टी वियर में पहन सकती हैं। आप इसके साथ कई तरह की एक्सेसरीज जैसे- माला, इयररिंग्स आदि भी पहन सकती हैं क्योंकि इसे पहनने के बाद आपको बिल्कुल वेस्टर्न लुक मिलेगा।

कुर्ती विद मोती बटन डिजाइन

kurti moti button designs

अगर आपकी कुर्ती बिल्कुल प्लेन है तो इसे आप मोती डिजाइन से स्टाइलिश टच दे सकती हैं। आप न सिर्फ कुर्ती की नेक पर बल्कि आस्तीनों पर भी मोती लगा सकती हैं। आप बटन अपनी कुर्ती के हिसाब से सेलेक्ट कर सकती हैं, लेकिन बेहतर होगा कि आप कुर्ती के कलर की मैचिंग के बटन रखें। मैचिंग बटन आपको क्लासी लुक देने का काम करेंगे। (लॉन्ग कुर्ती के स्टाइलिंग रूल्स)

साथ ही साथ अगर आप डेली वियर में कुर्ती पहनना पसंद करती हैं, तो बटन के साथ नेक के डिजाइन आपके लुक में चार-चांद लगा देगा। आप बटन के साथ वी-नेक को क्रिएटिव तरीकों से डिजाइन करवा सकती हैं जैसे- गोल गाला विद वी-नेक, डोरी वाला वी-नेक आदि।

कुर्ती विद रेडीमेड बटन डिजाइन

Kurti with plastic button designs

आप अपनी कुर्ती पर सिंपल और रेडीमेड बटन भी लगा सकती हैं। आपको कलर से लेकर हर साइज में बटन के डिजाइन मिल जाएंगे, जिसे आप अपनी पसंद के हिसाब से सेलेक्ट कर सकती हैं जैसे- आप कुर्ती पर गोल या चकोर बटन लगा सकती हैं। हालांकि, यह बिल्कुल भी जरूरी नहीं है कि आप कुर्ती पर कुर्ती के मैचिंग के ही बटन लगाएं।

इसे ज़रूर पढ़ें-क्या आप भी जानती हैं कुर्ता और कुर्ती के बीच अंतर?

आप क्लासी कॉम्बिनेशन ट्राई कर सकती हैं जैसे- अगर आपकी कुर्ती ब्लैक है, तो आप इसके साथ पिंक या हल्के कलर को सेलेक्ट कर सकती हैं। यकीनन यह आपकी कुर्ती को क्लासी बनाने का काम करेंगे।

उम्मीद है कि आपको बटन के ये सभी डिजाइन पसंद आए होंगे। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें, साथ ही कमेंट भी करें। डाइट से जुड़े ऐसे ही और आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit_ (@Freepik and Amazon)

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।