कुर्ता और कुर्ती को ट्रेडिशनल आउटफिट का हिस्सा माना जाता है। साथ ही समय के साथ-साथ इनमें कई तरह के बदलाव आए हैं और आजकल यह फैशन ट्रेंड में भी हैं। इसके साथ ही यह कहना गलत नहीं होगा कि कुर्ता और कुर्तियां दोनों ही पहनने में बेहद कंफर्टेबल होते हैं।
लेकिन, क्या आपने कभी कुर्ता या कुर्ती पहनी है?आप सोच रहे होंगे कि मैं आपसे ये कैसा सवाल पूछ रही हूं। अगर आपका जवाब हां है कि आपने दोनों ही पहनें हैं तो क्या आप जानती हैं कुर्ता और कुर्ती दोनों अलग-अलग होती हैं। शायद नहीं तो आपको बता दें कि कुर्ता और कुर्ती दोनों ही अलग होते हैं। ऐसे में आज हम आपको इन दोनों के बीच का अंतर बताएंगे तो चलिए जानते हैं इस बारे में।
आपने कुर्ता तो जरूर पहना होगा। लेकिन, आपने कभी सोचा है कि कुर्ता और कुर्ती दोनों अलग-अलग होते हैं और ऐसी कौन-सी चीज है जो इन दोनों को अलग बनाती हैं तो बता दें कि कुर्ता बिना कॉलर के साथ ढीली-ढाली शर्ट जैसा दिखती है जो घुटनों से थोड़ा ऊपर होता है। कुर्ता को आमतौर पर कैजुअल, ट्रेडिशनल और कंफर्टेबल क्लोथ के रूप में पहना जाता हैं। ज्यादातर कुर्ता सिल्क और कॉटन के कपड़े से बनाए जाते हैं और इसे ज्यादातर महिलाएं पहनती हैं।
अगर आपको ऑफिस जाना है या डे पार्टी के लिए कहीं बाहर जाना है तो आप कुर्ता पहन सकती हैं। कुर्ता को आप बेल बॉटम जींस के साथ पेयर कर सकती हैं। यह लुक ऑफिस वियर के लिए एकदम परफेक्ट है। साथ ही अगर आपको कभी भी यह समझ नहीं आए कि आपको क्या पहनना चाहिए तो उस स्थिती में कुर्ता अच्छा ऑप्शन होते हैं।
कुर्तियां स्लाइड स्लिट में आती हैं जो कमर के ऊपर तक होती है और जिससे मिड्रिफ होता है। बता दें कि कुर्ती कुर्ता के मुताबिक लंबी होती हैं। कुर्ती पहनने का चलन दूसरी शताब्दी ईसा पूर्व से शुरू हुआ था और यह आज भी सबसे ज्यादा नॉर्थ रिजन में पॉपुलर है। इसके साथ ही कुर्तियां कई वैरायटी में आती हैं इसमें पंजाबी कुर्ती, बिहारी कुर्ती, उत्तर प्रदेश, सिंध, गुजरात और राजस्थान सहित विभिन्न शैलियां शामिल हैं। इसके अलावा कुर्तियां में भी कई प्रकार के कॉलर होते हैं जैसे वी-नेक, बोट-नेक, मैंडरिन-कॉलर, कीहोल और ऑफ-शोल्डर आदि। वे डाई मिक्स और रंगों की एक विस्तृत श्रृंखला में उपलब्ध हैं और लिनन, रेशम, कपास और शिफॉन जैसे स्त्री अनुकूल कपड़ों का उपयोग करते हैं।
अगर आप किसी फंक्शन या पूजा में जा रही हैं तो कुर्ती आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकती है। कुर्ती देखने में बेहद खूबसूरत लगती हैं और आप इसे कई तरह के बॉटम वियर के साथ पेयर कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:क्या आप भी जानती हैं शरारा और गरारा के बीच अंतर?
इसे भी पढ़ें:लॉन्ग कुर्ती में दिखना है स्टनिंग तो पहले जान लें यह स्टाइलिंग रूल्स
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहे हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Instagram.Com & Google.Com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।