बॉलीवुड की धक-धक गर्ल अपनी एक्टिंग से लोगों को दीवाना बनाती हैं। लेकिन, उनके लुक्स भी उतने ही अच्छे होते हैं। इसलिए, लोग उन्हें सोशल मीडिया पर फॉलो करना पसंद करते हैं। साथ ही, जो लुक्स उनके वायरल होते हैं लोग उन्हें रीक्रिएट करना पसंद करते हैं। 50 साल से ज्यादा की उम्र वाली महिलाएं इनके लुक्स से आउटफिट आइडिया ले सकती हैं, और कुछ नए लुक्स को ट्राई करके खूबसूरत नजर आ सकती हैं। चलिए, आपको दिखाते हैं इनके लेटेस्ट लुक्स।
माधुरी दीक्षित का वेस्टर्न लुक (Madhuri Dixit Western Looks)
View this post on Instagram
माधुरी दीक्षित की तरह स्टाइलिश दिखने के लिए आप इस जंपसूट को स्टाइल कर सकती हैं। इसमें आपका लुक काफी अलग नजर आएगा। साथ ही, सूट और साड़ी से कुछ अलग पहनने को मिलेगा। उन्होंने तरूण ताहिलियानी (Tarun Tahiliani) की डिजाइन की हुई ड्रेस को वियर किया है। इसमें क्रिस्टल, पर्ल और सीक्वेंस वर्क किया गया है। आप भी इस तरह की ड्रेस को मार्केट से खरीदकर स्टाइल कर सकती हैं। इसमें लुक अच्छा नजर आएगा। इसके साथ हैवी इयररिंग्स और बैंगल्स को स्टाइल करें। मार्केट में इस तरह की ड्रेस आपको 2,000 से 3,000 रुपये में मिलेगी।
माधुरी दीक्षित का लहंगा लुक (Madhuri Dixit Lehenga Looks)
View this post on Instagram
माधुरी दीक्षित अपने लुक्स के लिए कुछ अलग ट्राई करती हैं। तभी वो जब भी कोई आउटफिट को स्टाइल करती हैं, तो खूबसूरत नजर आती हैं। आप भी सुंदर नजर आएंगी। अगर आप इनके इस लहंगा लुक को रीक्रिएट करेंगी। इसमें उन्होंने फ्लोरल प्रिंट वाले लहंगा को स्ट्राइप्स वाले ब्लाउज के साथ कैरी किया हुआ है। इसमें जो दुपट्टा है, वो भी सेम डिजाइन का है। साथ में मिनिमल ज्वेलरी को वियर किया है। इनके इस आउटफिट को अनिता डोंगरे (Anita Dongre) ने डिजाइन किया है। इस तरह के लुक्स में आप खूबसूरत नजर आएंगी। इस तरह के लहंगे आप डे वेडिंग या फंक्शन में स्टाइल कर सकती हैं। इससे लुक अच्छा लगेगा। मार्केट में इस तरह के लहंगे आपको 1500 से 2,000 रुपये में मिल जाएंगे।
इसे भी पढ़ें: बढ़ती उम्र में दिखना चाहती हैं स्टाइलिश तो माधुरी दीक्षित के इन लुक्स को करें रीक्रिएट
माधुरी दीक्षित का साड़ी लुक (Madhuri Dixit Saree Looks)
View this post on Instagram
माधुरी दीक्षित की तरह आप साड़ी डिजाइन में चेंज करेंगी तो सुंदर नजर आएंगी। इस तस्वीर में उन्होंने लेमन ग्रीन कलर की फ्लोरल वर्क साड़ी को स्टाइल किया है। इसे डिजाइनर मिश्रू (Mishru) ने बनाया है। आप भी इस तरह की स्टाइलिश साड़ी को वियर कर सकती हैं। इससे आपकी वॉर्डरोब में कुछ चेंज आएगा। साथ ही, आप सुंदर दिखेंगी। इस तरह की साड़ी आपको टिश्यू सिल्क और ऑर्गेंजा, दोनों फैब्रिक में मिल जाएगी। मार्केट में इस तरह की साड़ी आपको 2,000 से 2,500 रुपये में मिलेगी।
इस बार अपनी उम्र से कम दिखने के लिए माधुरी दीक्षित के इन लुक्स को रीक्रिएट करें। इसमें आप सुंदर भी नजर आएंगी। साथ ही, सबसे अलग भी दिखेंगी।
इसे भी पढ़ें: 50 की उम्र में दिखना चाहती हैं 30 की तो माधुरी दीक्षित के इन लुक्स को करें रीक्रिएट
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit-Instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों