इस हफ्ते Lakme Fashion Week के आखिरी दिन runway पर काफी कुछ देखने को मिला। जी हां यहां पर हमारी bollywood divas ने अपने fashion के खूब जलवे बिखेरे। जहां एक तरफ दीपिका पादुकोण अपनी फिल्म पद्मावत को प्रमोट करती हुईं नजर आयीं तो वहीं माधुरी दीक्षित भी अपने एक अलग अंदाज में दिखीं।
शिल्पा शेट्टी अपनी neo-ethnic साड़ी में बेहद ही खूबसूरत लग रहीं थीं।Fashion में inspiration की बात हो तो इस मामले में हमारी celebs आपको कभी निराश नहीं करतीं हैं। तो चलिये इस हफ्ते red carpet पर किसी celeb ने अपने fashion से धूम मचाई तो किस celeb का style रहा flop show. इस हफ्ते की पूरी रिपोर्ट आपको यहीं मिलेगी।
अपनी फिल्म पद्मावत से लोगों का दिल जीतने वालीं रानी पद्ममावती, यानिकी हमारी दीपिका पादुकोण fashion के मामले में हमेशा सबसे आगे रहतीं हैं। Fashion के मामले में शायद ही कभी दीपिका गलत जातीं हों। Red carpet पर अपनी इस traditional dress से दीपिका ने सबका दिल ही जीत लिया। उनकी ये dress अब तक की सबसे simple और stunning थी। आपको बता दें दीपिका का ये stunning piece Raw Mango ने डिजाइन किया था।
हजारों western dresses के बीच में दीपिका ने red carpet के लिये इस dress को choose किया। उनकी ये dress अपने आपमें unique लग रही है। उनका ये traditional brocade piece लोगों का दिल जीत रहा है। हमारी तरफ से दीपिका के इस look को 9/10 नंबर मिलेंगे।
Lakme Fashion Week के आखिरी दिन runway हमारी celebs के style चका-चौंध भरा रहा। इस मौके पर बॉलीवुड की सबसे हॉटेस्ट mom करीना कपूर खान red carpet पर उतरीं। इस मौके पर करीना ने Anamika Khanna का डिजाइन carry किया था। उनका ये black look बेहद ही खूबसूरत लग रहा था।
करीना एक बॉलीवुड की एक true fashion queen हैं। विश्वास नहीं है तो आप उनकी इस black dress को ही देख लीजिये। जिसमें वो एकदम stunning लग रहीं हैं। हमारी तरफ से करीना के look को8.5/10 नंबर मिलेंगे।
बॉलीवुड में शिल्पा शेट्टी अपने look को लेकर जानीं जातीं हैं। उनका हर look अपने आप में अलग और खूबसूरत होता है। इसीलिये इस हफ्ते भी हमने शिल्पा शेट्टी को अपनी इस खास सीरीज़ में शामिल किया है। Dressing के मामले में शिल्पा का style हमेशा ही थोड़ा हटकर होता है।
उनकी हर पसंद अपने आपमें अलग और gorgeous होती है। हाल ही में मुंबई में हई एक ceremony में शिल्पा अपनी इस neo-ethnic साड़ी में नजर आयीं। उनकी इस खूबसूरत साड़ी को Falguni and Shane Peacock ने डिजाइन किया था।
Read more: आपने 30's में दिखना है stunning तो भूलकर भी कभी ना करें ये beauty mistakes
पूरे बॉलीवुड में शिल्पा उन celebs में से एक हैं, जो भी पहनतीं हैं वो हर बार अपने आप में हिट रहता है। यहां तक की उनका dresses को पहनने का तरीका हर बार थोड़ा अलग होता है। उनका येpiece उनके look को और ज्यादा stunning बना रहा है। शिल्पा के इस look को हमारी तरफ से 7/10 नंबर मिलेंगे।
बॉलीवुड में अपनी beauty से जानीं जानें वालीं माधुरी दीक्षित का look हमेशा से ही सबसे अलग रहा है। उम्र का फांसला उनके fashion का रास्ता कभी रोक ही नहीं सकता। वैसे तो माधुरी bollywood की सबसे ज्यादा busy रहने वालीं celebs में से एक हैं।
फिर चाहे किसी reality show का production हो या फिर red carpet, वो हर बार अपने amazing look में नजर आतीं हैं। विश्वास नहीं तो उनका ये look देख लीजिये। जिसे उन्होंने हाल ही में red carpet पर carry किया था। उनका ये outing clad साड़ी Ridhi Mehra ने डिजाइन की थी।
आपको बता दें की इससे पहले माधुरी कई sexy gowns को पहन चुकीं हैं। वहीं जब traditional की बात होती है तो उसमें भी वो एक fashion queen नजर आतीं हैं। उनकी ये नीली साड़ी और उनका खूबसूरत ब्लाउज काफी खूबसूरत लग रहा है। माधुरी के इस look को हमारी तरफ से 7.5/10 नंबर मिलेंगे।
Read more: Face round हो या square, ये रहा आपके face के हिसाब से complete contouring guide
बॉलीवुड में मलाइका अरोड़ा खान और Anita Dongre काफी पॉप्युलर हैं। जहां एक तरफ मालइका एक true fashion star हैं तो वहीं अनीता डोंगरे एक legendary डिजाइनर हैं। लेकिन हाल ही में मलाइका द्वारा पहना गया ये piece इस बात को गलत साबित करता है। जी हां हाल ही मलाइका अरोड़ा ने Anita Dongre का डिजाइन किया हुआ ये piece पहना था। मलाइका की ये choice हमें काफीlazy लगती है।
Bollywood में जब आपकी छवि एक fashion star की हो, तो ऐसे में red carpet के parameter का अंदाजा लगाना आपके लिये कई बार थोड़ा मुश्किल होता है। जी हां मलाइका के look को देखकर भी कुछ ऐसा ही लग रहा है। वैसे ऐसा बहुत ही कम होता है जब मलाइका red carpet पर कुछ गलत carry करतीं हों। लेकिन उनका ये look काफी boring था। मलाइका के इस look को हमारी तरफ से 5/10 नंबर ही मिलेंगे।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।