मेरी जिंदगी में एक बेकार दिन आया था जब मुझे ऊपर-नीचे बनी आईब्रोज़ का सामना करना पड़ा। इस दिन का सामना मैंने दिल्ली में किया जब मैं दिल्ली आकर पहली बार पार्लर गई थी। घर पर मैं अपनी दोस्त से ही बना लेती थी। इसलिए वहां मुझे कभी पार्लर जाने की जरूरत नहीं पड़ी थी। लेकिन जब मैं चार साल पहले दिल्ली आई थी तो मुझे पहली बार पार्लर जाना पड़ा। उस पार्लर वाली ने मेरे आईब्रोज़ ऊपर-नीचे बना दिया। उस दिन से मैंने वो पार्लर जाना छोड़ दिया और अगली बार आईब्रोज़ चार महीने के बाद बनाए।
आपके साथ भी ऐसा हुआ होगा। हर महिला के साथ होता है। जैसे हर महिला अपनी जिंदगी में एक बार यौन शोषण या छेड़खानी का सामना करती है वैसे ही हर महिला को एक बार ना एक बार गलत आईब्रोज़ का भी सामना करना पड़ता है।
जिन महिलाओं की परफेक्ट आईब्रोज़ होती हैं उन्हें तो किसी तरह की मेहनत नहीं करनी होती। लेकिन जिस महिला के आईब्रोज़ पतले या छोटे होते हैं, उन्हें आईब्रोज़ को लेकर काफी मेहनत करनी पड़ती है। अगर आपके साथ भी ऐसा है और आप अपनी आईब्रोज़ को खूबसूरत बनाना चाहती हैं तो इन गलतियों से बचें।
कई महिलाएं आईब्रोज़ में आए एक्स्ट्रा बालों को प्लकर के जरिये निकालती हैं। ऐसा करने के दौरान कई महिलाएं ज्यादा बालों को प्लक से निकाल देती हैं। जिससे आईब्रोज़ के बाल पतले हो जाते हैं। प्लकर से बाल निकालने के दौरान बाल जड़ से भी कई बार निकल जाते हैं। जिससे उनकी ग्रोथ कम हो जाती है। ऐसे में अगर आईब्रोज़ पतली हो जाएंगी तो आप कुछ नहीं कर पाएंगी। इसलिए प्लकर से बाल निकाले ही नहीं और निकालती भी हैं तो बाल तब निकालें जब वो पूरी तरह से उग जाएं।
नोट- प्लकर से आईब्रोज़ के बाल निकालने पर आंखों पर जोर भी पड़ता है।
कई महिलाओं की शिकायत होती है कि उनकी दोनों आईब्रोज़ बराबर नहीं बनती। अगर आपकी भी ये शिकायत है और आप दोनों आईब्रोज़ को बराबर करने में काफी मेहनत करती हैं तो आपकी मेहनत बेकार है। क्योंकि दोनों आईब्रोज़ बराबर नहीं होतीं।
Read More: इस तरह से केवल 10 मिनट में बनाएं अपनी आंखों को आकर्षक
कई महिलाएं आईब्रोज़ पेंसिल का ज्यादा यूज़ करती हैं। आप ऐसा ना करें। आईब्रोज़ पेंसिल का ज्यादा इस्तेमाल आईब्रोज़ को रंगा हुआ और बनावटी लुक देता है। कई महिलाएं अपनी पतली और हल्की आईब्रोज़ को घना लुक देने के लिए ब्रो पेंसिल का यूज़ करती हैं। ऐसा ना करें। इससे ऐसा लगता है कि आपने अपनी आईब्रोज़ को पेंट किया हुआ है।
कई महिलाएं बॉलीवुड ऐक्ट्रेस की जैसी आईब्रोज़ पाने के लिए नैसर्गिक आकार को नज़रअंदाज़ कर देती हैं। खासकर महिलाओं को आर्क शेप में आईब्रोज़ बनाने का शौक होता है। ऐसे में वो अपने आईब्रोज़ से छेड़खानी कर देती है। जबकि ऐसा करना गलत होता है। इससे आपकी आईब्रोज़ की ना नैचुरल शेप रह पाती है और ना ही मनचाहा शेप उन्हें मिल पाता है।
कई महिलाएं बॉलीवुड ऐक्ट्रेस काजल की तरह आईब्रोज़ रखने की सोचती हैं। लेकिन काजल के ऊपर दोनों जुड़ी हुई आईब्रोज़ जिस तरह से अच्छी लगती हैं वैसे ये सबके ऊपर अच्छी नहीं लगती। इसलिए अच्छा होगा कि आप बीच के बालों को हटवा ही लें। यह आपके चेहरे को सुंदर लुक देता है।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।