गर्मियों का मौसम में अगर घर में शादी हो, तो सबसे पहले महिलाएं यही सोच विचार करने बैठ जाती हैं कि इस मौसम में वे पहनेंगी क्या। खासतौर पर अगर लहंगा पहनने का मन हो तो दुविधा और भी ज्यादा बढ़ जाती है, क्योंकि लहंगा देखने में तो बहुत अच्छा लगता है मगर पहनने के बाद यह बहुत हैवी लगता है। आमतौर पर हम सभी की यही धारणा होती है कि अगर डिजाइनर लहंगा पहनना है, तो वह हैवी ही होगा, मगर वक्त के साथ-साथ फैशन ट्रेंड्स में बहुत सारे बदलाव आए हैं। लहंगे में भी अब बहुत सारे ट्रेंड्स देखने को मिल जाएंगे। अब तो लहंगे में ऐसे फैब्रिक्स और पैटर्न भी देखने को मिल रहे हैं, जो खासतौर पर समर सीजन के लिए होते हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल में सेलेब्रिटीज के कुछ ऐसे ही लहंगा लुक्स दिखाएंगे, जो इस सीजन में आप भी अपने लिए रीक्रिएट करा सकती हैं।
कंटेम्प्रेरी लहंगा डिजाइंस
आजकल आपको लहंगों में भी कंटेंपरेरी डिजाइंस देखने को मिल जाएंगे। इस तरह के लहंगे में आपको थोड़ा इंडो-वेस्टर्न टच भी देखने को मिलेगा। इस तस्वीर में आप एक्ट्रेस के ऐसे ही एक लहंगा लुक को देख सकती हैं। आजकल लेस फैब्रिक काफी ट्रेंड में है और इस तस्वीर में एक्ट्रेस ने फैशन लेबल रोज रूम का डिजाइनर लहंगा कैरी किया हुआ है। इस तरह के लहंगे में आपको विक्टोरियन एलिगेंस मिलेगा और आप भीड़ में सबसे अलग नजर आएंगी। अगर आप दिल्ली में रहती हैं, तो तिलक नगर, चांदनी चौक और लाजपत नगर कुछ ऐसी मार्केट्स हैं, जहां से आप ऐसे ही फैब्रिक्स खरीद सकती हैं। यहां आपको सस्ते दामों पर अच्छे फैब्रिक्स मिल जाएंगे। आप इस तरह का लहंगा अपने लिए किस अच्छे लोकल डिजाइनर से डिजाइन करा सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें- Shloka Mehta Fashion: एक्सपेंसिव लुक पाने के लिए श्लोका मेहता के लहंगा लुक्स को किया जा सकता है री-क्रिएट, जानें कैसे?
गोटा पत्ती लहंगा
गोटा पत्ती वर्क राजस्थानी एंब्रॉयडरी का एक बहुत ही सुंदर उदाहरण हैं। इस एम्ब्रॉयडरी को आप साड़ी से लेकर लहंगे तक सभी में देख सकती हं। बेस्ट बात तो यह है कि गोटा पत्ती वर्क दिखने में हैवी लगता है और जब आप इसे कैरी करेंगी तो यह बहुत ही लाइटवेट होता है। आपको बाजार में गोटा पत्ती वर्क वाले लहंगे में बहुत सारी डिजाइंस मिल जाएंगी। आप इस तरह के लहंगे को किसी लोकल डिजाइनर से डिजाइन भी करा सकती हैं। इस तस्वीर में राधिका मर्चेंट ने फैशन डिजाइनर अनुराधा वकील द्वारा डिजाइन किया हुआ बहुत ही खूबसूरत लहंगा पहना है। आप गर्मियों के मौसम में इस तरह का डबल शेडेड और गोटा पत्ती वर्क वाला लहंगा कैरी कर सकती हैं। इसके साथ आप पर्ल और कुंदन से तैयार किया गया सुंदर सा चोकर सेट भी पहन सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें- Isha Ambani Lehenga: ईशा अंबानी के इन लहंगा डिजाइंस पर टिक जाएंगी आपकी नजरें, जानें कैसे करें री-क्रिएट
3डी एंब्रॉयडरी लहंगा
3डी एम्ब्रॉयडरी आजकल काफी फैशन में है और इस तरह की एंब्रॉयडरी आपको मनीष मल्होत्रा के डिजाइनर आउटफिट्स में देखने को मिलेगी। इस तस्वीर में श्लोका मेहता ने भी मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया हुआ खूबसूरत लहंगा पहना हुआ है। इस तरह का लहंगा आप भी अपने लिए डिजाइन करा सकती हैं। इस लहंगे के साथ आप न्यूड मेकअप और लाइटवेट ज्वेलरी पहनकर भी खूबसूरत लग सकती हैं। इस तरह का लहंगा डे और नाइट किसी भी वक्त आप पहन सकती हैा। इस लहंगे को और भी ज्यादा हैवी लुक देना चाहती हैं, तो आप इसमें थोड़ा सीक्वेंस वर्क भी करा सकती हैं। लहंगे के साथ आप डिजाइनर चोली क्लब करें और लाइटवेट ऑर्गेंजा या नेट का दुपट्टा कैरी कर लें।
प्रिंटेड लहंगा
गर्मियों फ्लोरल प्रिंट वाले लहंगे भी आप कैरी कर सकती हैं। इसमें आपको रॉ-सिल्क, ऑर्गेंजा और शिफॉन आदि फैब्रिक्स में लहंगे मिल जाएंगे। इस तरह के लहंगे बहुत ही लाइटवेट होते हैं और पहनने के बाद बहुत अच्छा लुक भी आता है। अगर आपको डे वेडिंग के लिए लहंगा चाहिए तो आप इस तरह के लहंगे को अपने लिए चुन सकती हैं। बेस्ट बात तो यह है कि, इस तरह के लहंगों के साथ आप लाइवेट ज्वेलरी और लाइट मेकअप करके बहुत अच्छा लुक पा सकती हैं। इस तरह के लहंगे के साथ आप क्रॉप चोली, क्रॉप टॉप और ब्रालेट चोली आदि पहन सकती हैं।
फिश कट पर्ल लहंगा
90 के दशक में फिश कट लहंगे का ट्रेंड प्रचलित था और अब एक बार फिर से इस तरह के लहंगे महिलाओं के मध्य लोकप्रिय हो रहे हैं। हालही में सारा अली खान ने भी एक शादी के फंक्शन में फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किया हुआ फिश कट लहंगा पहना था। इस लहंगे में केवल पर्ल वर्क किया गया था। इस लहंगे के साथ सारा अली खान ने जो चोली पहनी थी वह भी बेहद खास थी। आपको बाजार में बेशक इस तरह के लहंगे महंगे मिलें, मगर आप किसी अच्छे और लोकल फैशन डिजाइनर से इस तरह के लहंगों को डिजाइन करा सकती हैं। आपको पर्ल एंब्रॉयडरी के साथ डायमंड ज्वेलरी सेट कैरी कर सकती हैं। इस तरह के लहंगे को आप डे या नाइट किसी भी फंक्शन में पहन सकती हैं। इस तरह के आउटफिट के साथ आपको मेकअप भी बहुत ज्यादा हैवी करने की जरूरत नहीं है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों