Bangles For Married Women: हर लुक को खास बनाने के लिए हम अपने स्टाइलिंग को हमेशा बदलते रहते हैं। वहीं अगर बात ट्रेडिशनल लुक को स्टाइलिश बनाने की करें तो हम इसके साथ अक्सर चूड़ी पहनना पसंद करते हैं। चूड़ी के डिजाइन को आप मार्केट के अलग-अलग खरीदकर को ट्राई कर सकती हैं। वट सावित्री व्रत इस साल 6 जून को रखा जाएगा। इसकी तैयारियां महिलाएं पहले से ही करनी शुरू कर देती है। साड़ी या सूट के साथ पहनने के लिए जब चूड़ी की बात आती है, तो इसके लिए अक्सर हम ऑनलाइन सर्च करते हैं। लेकिन कुछ समझ नहीं आता है। ऐसे में आप आर्टिकल से चूड़ी के अलग-अलग डिजाइन को खरीद सकती हैं।
अगर आपकी साड़ी रेड कलर की है और इसमें गोल्डन वर्क हो रखा है, तो आप इसके साथ रेड और गोल्डन कलर मिक्स करके चूड़ी को वियर कर सकती हैं। इसमें आप प्लेन रेड चूड़ी को खरीदें। इसके साथ गोल्डन स्टोन वर्क चूड़ी लगाएं। इसके बाद इसमें गोल्डन कलर के चौड़े कड़े लगाएं। अब इसका सेट बनाएं और चूड़ी को साड़ी या सूट के साथ पहनें। इस तरह की चूड़ी में हाथ अच्छे लगेंगे। इस तरह की चूड़ी आपको बाजार में 50 रुपये डिब्बी मिल जाएगी।
अगर आप सूट वियर कर रही हैं, तो आप मिनाकारी वर्क चूड़ी को वियर कर सकती हैं। इसमें आपको सूट से मैचिंग चूड़ी मिल जाएंगी। साथ ही, आप चाहें तो इसके साथ प्लेन और मीनाकारी वर्क चूड़ी के सेट बनाकर पहन सकती हैं। साथ में कंगन लगाएंगी, तो इससे चूड़ी का सेट और भी अच्छा लगेगा। जब आप इसे व्रत वाले दिन पहनेंगी तो हाथ सुंदर लगेंगे।
इसे भी पढ़ें: Bangles Designs: लाल चूड़ी के साथ मैच कर पहनें ये कलर, हाथ दिखेंगे खूबसूरत
आप साड़ी या सूट के साथ जरकन वर्क वाली चूड़ी भी पहन सकती हैं। इसमें आपको गोल्डन, रेड, ब्लू, ग्रीन और पिंक कलर की चूड़ी मिल जाएगी। इसके साथ मैचिंग कड़े भी मिल जाएंगे। इससे हाथ में पहनने वाली चूड़ी का सेट और भी अच्छा लगेगा। इसमें आप चाहें, तो सूट या साड़ी में किसी और कलर को कॉन्ट्रास्ट करके पहन सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Golden Bangles: गोल्डन कलर के साथ खूब जचेंगी लाल-हरे रंग की ये चूड़ियां, कलाइयों को मिलेगा फैंसी लुक
इस बार वट सावित्री व्रत में इन चूड़ी को वियर करें। यह साड़ी और सूट दोनों पर अच्छी लगेंगी। बस आपको सही नाप और डिजाइन का ध्यान रखना पड़ेगा।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Amazon
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।