Golden Bangles: गोल्डन कलर के साथ खूब जचेंगी लाल-हरे रंग की ये चूड़ियां, कलाइयों को मिलेगा फैंसी लुक

Bangles Design: हाथों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए आप गोल्डन के साथ में बिना शाइन वाली कई तरह के कंगन और चूड़ियों को पहन सकती हैं।

 
golden colour bangles set design

Bangles For Married Women: स्टाइलिश दिखने के लिए हम आउटफिट से लेकर ज्वेलरी तक के डिजाइन को चुनने के लिए कलर कंट्रास्ट का खास ख्याल रखते हैं। हाथों की बात करें तो ट्रेडिशनल लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए हम चूड़ी पहनते हैं।

golden bangle set

हर लुक को खास बनाने के लिए हम स्टाइलिंग काफी सोच-समझकर करना पसंद करते हैं। वहीं कई कलर्स ऐसे भी हैं जो लगभग हर तरह के कपड़ों के साथ में बेस्ट लुक देने का काम करते हैं। हम बात कर रहे हैं गोल्डन कलर की। तो आइये देखते हैं गोल्डन कलर की चूड़ियों के नए सेट। साथ ही, बताएंगे इन चूड़ियों के सेट बनाने के कुछ आसान टिप्स-

हरे रंग के साथ में गोल्डन चूड़ियां

green bangles with golden color

हरे रंग की चूड़ियों को पहनना शुभ माना जाता है। इसमें आपको मैट, थ्रेड वर्क, शिमर वाली में कई डिजाइन की पतली चूड़ियां मिल जाएंगी। इन चूड़ियों को आप गोल्डन कलर की पतली और मीडियम साइज की चूड़ी और साथ में गोल्डन चौड़े कंगन के साथ में पहन सकती हैं। इसमें आपको नाग वाले डिजाइन भी देखने को मिल जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: Green Bangles: कलाइयों पर खूब जचेंगी हरी रंग की चूड़ियों के ये नए सेट, देखें डिजाइंस

लाल रंग के साथ में गोल्डन चूड़ी सेट

red golden bangles set

लाल रंग लगभग हर तरह के कपड़ों के साथ में पहना जा सकता है। वहीं इस कलर फैमिली में आपको कई ब्राइट, वार्म, मैरून, डार्क, डीप कलर ऑप्शन भी देखने को मिल जाएंगे। इस तरह में आप प्लेन कांच की चूड़ियां पहन सकती हैं। वहीं किसी पार्टी में जा रही हैं तो फैंसी लुक पाने के लिए वेलवेट के डिजाइन वाली चूड़ियों का सेट बनाकर पहन सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Choodi Designs: हाथों की शोभा बढ़ाएंगे हरे रंग की चूड़ी के खास डिजाइंस, देखें तस्वीरें

मल्टी कलर चूड़ी सेट डिजाइन

multi shade bangle set

गोल्डन कलर के साथ में चूड़ी सेट बना रही हैं तो इसके साथ में आप ब्राइट कलर की कई चूड़ियों को पहन सकती हैं। इस तरह के चूड़ी सेट के लिए आप ग्लिटर वाली पतली चूड़ियों को चुनें। इस तरह के चूड़ी सेट आप प्लेन गोल्डन कलर के साथ में सेट बनाकर भी हाथों में पहन सकती हैं।

अगर आपको चूड़ियों के ये खास डिजाइंस और इन्हें स्टाइल करने का आसान तरीका पसंद आया हों, तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें उपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी।यहां क्लिक करें

Image Credit: GLIMOUR JEWELLERY, jewelemarket,Studio_Kalai, etsy


HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP