अंबानी परिवार का गणेश उत्सव हमेशा खास रहता है। इस साल भी यह उत्सव हर बार की तरह सबसे अलग रहा। इस उत्सव में अंबानी परिवार की छोटी बहूं राधिका और बेटा अनंत अलग लुक में नजर आया। इसके साथ ही नीता अंबानी भी साड़ी लुक में बेहद सुंदर लग रही थी। चलिए आपको बताते हैं राधिका और नीता अंबानी का साड़ी लुक में क्या है खासियत। साथ ही, किस तरह से आप भी इस लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं।
नीता अंबानी का साड़ी लुक
नीता अंबानी का साड़ी लुक हर फंक्शन में खास रहता है। गणेश पूजा में भी वो बेहद सुंदर नजर आईं। इस दिन के लिए उन्होंने पर्पल कलर की साड़ी को स्टाइल किया, जिसे उन्होंने गुलाबी रंग के ब्लाउज के साथ पेयर किया। इस ब्लाउज में जरदोजी का हैवी वर्क किया गया है। साड़ी के पैटर्न की तरह लेकिन इसमें एक खास बात यह है कि इसकी बाजू और बैक के डिजाइन में भगवान गणेश की फोटो को एक गोल फ्रेम में लगाया गया है। इससे यह साड़ी सबसे अलग और खास नजर आ रही है।
इस साड़ी के साथ उन्होंने पर्ल डिजाइन वाले लॉन्ग नेकलेस को वियर किया है। कानों में बालियां और एक स्टेटमेंट रिंग को भी पहना है। लुक्स की बात करेंतो हेयर स्टाइल को उन्होंने साइड पार्टिशन करके बन क्रिएट करवाया है। वहीं मेकअप को लाइट रखा है। इसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
राधिका मर्चेंट का साड़ी लुक
इस साल हर कोई अंबानी परिवार की छोटी बहू का लुक देखने के लिए एक्साइटेड नजर आ रहे थे। यह शादी के बाद पहला त्योहार है जो उन्होंने सेलिब्रेट किया है। ऐसे में खास दिखना तो बनता है। इस पूजा के लिए उन्होंने रेशमी साड़ी को वियर किया था, जिसमें जरदोजी वर्क कढ़ाई की गई है। इसके किनारे पर सोने का वर्क किया गया है। इस साड़ी के साथ उन्होंने मैचिंग गोल्ड ब्लाउज को स्टाइल किया है। साथ में लाइट मेकअप लुक और चोकर नेकलेस को स्टाइल किया है। इस तरह के लुक में राधिका बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं।
इसे भी पढ़ें: Nita Ambani Red Saree: लाल साड़ी में नजर आईं नीता अंबानी, ब्लाउज पेंटिंग है खास
कैमरे पर नजर नहीं आया श्लोका का लुक
View this post on Instagram
इस तस्वीर में छोटी बहू राधिका और नीता अंबानी तो नजर आईं। लेकिन श्लोका मेहता ज्यादा नजर नहीं आईं। इसलिए इस जोड़ी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। आप भी अगर अंबानी परिवार की लेडीज के लुक को रीक्रिएट करना चाहती हैं, तो इसके लिए आप मिलता-जुलता गोटा लेकर साड़ी पर लगाएं। इसके साथ आर्टिफिशियल स्टोन ज्वेलरी को वियर करें। इससे आप भी गणेश उत्सव में अच्छी लगेंगी।
इसे भी पढ़ें: Nita Ambani Fashion: घागरा से लेकर साड़ी तक में काफी स्टाइलिश नजर आईं नीता अंबानी, देखें प्री-वेडिंग फंक्शन के सभी लुक्स
अंबानी परिवार के त्योहार की तरह लुक की चर्चा हर बार सोशल मीडिया पर होती है। इसलिए लोग हर बार त्योहार आने पर इनके लुक्स को देखना पसंद करते हैं।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Instagram/ Pallav Paliwal
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों