herzindagi
nita ambani in red saree looks

Nita Ambani Red Saree: लाल साड़ी में नजर आईं नीता अंबानी, ब्लाउज पेंटिंग है खास

नीता अंबानी की साड़ी डिजाइंस हमेशा खास होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि वो अपनी साड़ियों को अलग-अलग तरह के डिजाइंस के साथ क्रिएट करती हैं, ताकि लुक अच्छा लगे।
Editorial
Updated:- 2024-09-06, 13:55 IST

नीता अंबानी की साड़ियां हमेशा खास रहती है। जब भी वो कोई साड़ी वियर करती हैं, तो वो सोशल मीडिया पर वायरल रहती हैं। इस बार भी उनका लाल साड़ी लुक वायरल हो रहा है। इस साड़ी को भी उन्होंने खास तरीके से तैयार किया है। इन साड़ियों को वो अपने किसी खास दिन पर ही वियर करती हैं। इस बार उन्होंने इस लाल साड़ी को NMACC के एक फंक्शन में स्टाइल किया है। चलिए आपको बताते हैं नीता अंबानी की इस साड़ी की खासियत। साथ ही, बनाने हैं कैसे इसे उन्होंने किया स्टाइल।

नीता अंबानी की लाल साड़ी 

Nita ambani red saree ideas

इस तस्वीर में नीता अंबानी ने लाल साड़ी को स्टाइल किया है। जिसमें प्रिंटेड बॉर्डर डिजाइन क्रिएट किया गया है। इसमें जो एम्ब्राइडरी की गई है वो राजाधीराज डिजाइन में किया गया। इसमें मोर, हाथ और फूल पत्तियों के डिजाइन को बनाया गया है। इससे इनका साड़ी लुक अच्छा लग रहा है। इस साड़ी को सिल्क फैब्रिक के साथ डिजाइन किया गया है। साड़ी को उन्होंने सीधे पल्लू में वियर किया है। 

साड़ी का ब्लाउज है खास 

अक्सर ऐसा देखा गया है कि नीता अंबानी की साड़ी के साथ-साथ उनका ब्लाउज भी सबसे अलग और अट्रैक्टिव रहता है। इस बार भी साड़ी के साथ उन्होंने अलग प्रिंट वाले ब्लाउज को स्टाइल किया। इसमें राधा और कृष्ण के डिजाइन को क्रिएट किया गया है। इसके साथ इसमें कलर भी अलग-अलग भरे गए हैं। इससे यह साड़ी देखने के बाद अच्छी लग रही है। इस डिजाइन को हाइलाइट करने के लिए आउटलाइन भी की गई है, ताकि हर कोई इसे देख सके। 

इसे भी पढ़ें: Nita Ambani Fashion: घागरा से लेकर साड़ी तक में काफी स्टाइलिश नजर आईं नीता अंबानी, देखें प्री-वेडिंग फंक्शन के सभी लुक्स

साड़ी के साथ ऐसे किया लुक क्रिएट 

Saree style ideas

साड़ी लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने साथ में लॉन्ग नेकलेस को स्टाइल किया। साथ में पहनने के लिए राउंड इयररिंग्स को वियर किया है। इस तरह की ज्वेलरी साड़ी के साथ अच्छी लग रही है। इसके साथ ही उन्होंने बालों में बन हेयर स्टाइल को क्रिएट किया है। इसमें फ्लावर लगाए गए हैं। इससे यह हेयर स्टाइल बेहद अच्छा लग रहा है। 

इसे भी पढ़ें: Nita Ambani Fashion Look: हाथों की मेहंदी की तरह खास था उनके लहंगे का ब्लाउज, जानें क्या था अलग

नीता अंबानी ने हर बार की तरह इस बार भी लुक को अलग तरीके से क्रिएट किया है। जिसमें वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। साथ ही, इसमें उनका लुक भी सबसे अलग लग रहा है। 

 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Instagram 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।