वैसे तो बॉलीवुड की कोई भी एक्ट्रेस स्टाइलिश दिखने के लिए कोई भी कसर नहीं छोड़ती हैं। वहीं बॉलीवुड आइकॉन रेखा का फैशन स्टेटमेंट इतने सालों के बाद भी टॉप पर है। हालांकि वह ट्रेडिशनल वियर के साथ ही तरह-तरह के एक्सपेरिमेंट करती हैं।
आइकोनिक लुक पाने के लिए एक्ट्रेस रेखा कोई भी मौका नहीं छोड़ती हैं। इनके सभी लुक्स ग्रेसफुल होने के साथ-साथ में काफी रॉयल भी नजर आ रहे होते हैं। तो आइये देखते हैं रेखा के कुछ स्टाइलिश और आइकोनिक लुक्स। साथ ही बताएंगे इन लुक्स की खासियत के बारे में-
वैसे तो एक्ट्रेस के साड़ी लुक्स आए दिन सोशल मीडिया पर देखने को नजर आ जाते हैं। वहीं इनके स्टाइलिश लुक्स में से एक इनका मनीष मल्होत्रा के स्टाइल किए ये लुक्स भी हैं। अपने लुक्स को 90s से इंस्पायर किया गया है। वहीं यह सभी लुक्स रेखा ने एक फोटोशूट के दौरान पहने हैं।
इसे भी पढ़ें: वेडिंग सीजन में रेखा की तरह दिखना है स्टाइलिश तो फॉलो करें ये टिप्स
रेखा के आइकोनिक लुक की बात करें तो सिल्क साड़ी में कांजीवरम डिजाइन को सबसे ज्यादा पसंद किया जाने लगा है। इस तरह के लुक के साथ एक्ट्रेस बालों का जुड़ा बनाकर हेयर एक्सेसरीज के लिए फ्रेश गजरे को लगाना पसंद करती हैं। वहीं रेड लिप्स और हैवी ज्वेलरी स्टाइल कर रेखा बेहद खूबसूरत नजर आती हैं।
इसे भी पढ़ें: रेखा के इन आइकॉनिक मूवी लुक्स को देख फैंस भी कहते हैं दिल चीज क्या है आप हमारी जान लीजिए
धोती स्टाइल साड़ी के साथ लूज पल्लू को एक्ट्रेस ने स्टाइल किया है। इस तरह के लुक को हैदराबादी स्टाइल कहा जाता है। हालही में हुई सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी में एक्ट्रेस ने बेहद खूबसूरत हैदराबादी स्टाइल साड़ी को स्टाइल किया है। गोल्डन बॉर्डर वाली साड़ी के साथ में इस लुक में रेखा फैशन स्टेटमेंट क्रिएट करती नजर आ रही हैं।
अगर आपको साड़ी के ये डिजाइंस पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें उपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।