Cannes Festival: जब भी कांस की शुरुआत होती है, तो इस फेस्टिवल में पहुंचने के लिए दुनियाभर के सेलिब्रिटी आते हैं। रेड कार्पेट पर अपने लुक्स को दर्शाते हैं। लेकिन कई सारे सेलेब्स ऐसे हैं, जिनका इंतजार पूरी दुनिया को होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि हर बार वो सेलेब्स अपने लुक्स को अलग तरीके से रीक्रिएट करते नजर आते हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन उनमें से एक हैं। जब भी वो रेड कार्पेट पर पहुंचती हैं, तो मीडिया के कैमरे उनके हर एक मूमेंट को कैमरे में कैद करना नहीं भूलते। लेकिन जब से आराध्या बच्चन ने कांस में पहुंचना शुरू किया है। हर किसी को इंतजार रहता है कि वो अपनी मां के साथ किस लुक में नजर आएंगी। चलिए आपको दिखाते हैं उनके कुछ खास लुक्स जिसमें वो बेहद खूबसूरत नजर आईं हैं।
आराध्या बच्चन का रेड गाउन लुक (Aaradhya Bachchan Cannes Look)
View this post on Instagram
साल 2018 में हुए कांस फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय बच्चन बटरफ्लाई ड्रेस में नजर आईं थी। इस लुक को हर किसी ने पसंद किया था। लेकिन जब आराध्या बच्चन उनके साथ आईं तो हर कोई उन्हें देखता ही रह गया। अपनी मां की सारी लाइमलाइट बेटी ने अपनी ओर खींच लीं। उस साल के कांस में आराध्या बच्चन रेड कलर के फ्रॉक स्टाइल गाउन पहनें नजर आईं थी, जिसमें वो प्रिंसेस जैसी लग रही हैं। इनके इस लुक को हर किसी ने पसंद किया था। इसमें वो बेहद क्यूट लग रही थी।
आराध्या बच्चन का येलो ड्रेस लुक (Aaradhya Bachchan looks)
कान्स 2019 आराध्या बच्चन फिर दोबारा से अपनी मां ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ कांस में नजर आईं थी। इस बार उन्होंने येलो कलर का फ्रॉक गाउन पहना हुआ था। जिस पर शोल्डर पर एक बड़ा सा गुलाब का फूल बना हुआ था। इसमें भी वो क्यूट नजर आईं थी। इसके साथ उन्होंने सिंपल हेयर कट करवाया था, जो इस लुक के साथ काफी अच्छा लग रहा था।
इसे भी पढ़ें: Cannes 2024: टूटे हाथ के साथ रेड कार्पेट पर पहुंचीं ऐश्वर्या राय, अपने लुक्स से लूटी लाइमलाइट
आराध्या बच्चन का कांस लुक
साल 2022 में आराध्या बच्चन अपनी मां के साथ रेड कार्पेट पर नजर आईं। इस बार उन्होंने इस फेस्टिवल के लिए रेज कलर शाइनी ड्रेस को स्टाइल किया। साथ में ड्रेस से मैचिंग हेयरबैंड भी लगाया। इसमें भी वो बेहद सुंदर और प्यारी लग रही थी। इस लुक को देखकर सोशल मीडिया पर आराध्या बच्चन की काफी तारीफ हो रही थी।
आराध्या बच्चन का कांस 2024 लुक
इस बार भी कांस फेस्टिवल में अपनी मां ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ आराध्या बच्चन को स्पॉट किया गया। इस बार वो सिंपल लुक में नजर आईं। उन्होंने इस बार कैजुअल टीशर्ट और ब्लैक स्वीट पैंट को स्टाइल किया। आराध्या बच्चन ने जो टी शर्ट पहनी थी। उसमें व्हाइट बटरफ्लाई की डिटेलिंग का काम हुआ था। हेयर स्टाइल सिंपल था। बस उन्होंने सिर पर ब्लैक कलर हेयर बैंड को लगाया हुआ था।
हर बार की तरह इस बार भी आराध्या बच्चन ने अपनी मां के साथ हाथ पकड़े फोटो खिंचवाई। इस तस्वीरों में दोनों ही खूबसूरत नजर आ रही हैं।
इसे भी पढ़ें: Cannes 2024: रेड कार्पेट पर नजर आईं शार्क टैंक की जज नमिता थापर, लुक्स पर डालें नजर
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit-Instagram/ Social Media
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों