Cannes 2024: रेड कार्पेट पर नजर आईं शार्क टैंक की जज नमिता थापर, लुक्स पर डालें नजर

Cannes 2024: शार्क टैंक इंडिया की जज नमिता थापर कांस में रेड कार्पेट पर वॉक करती नजर आईं। इसके लिए उन्होंने अलग लुक को क्रिएट किया, जिसमें वो सुंदर लग रही हैं।

namita thapar at cannes festival

77 वे कांस फेस्टिवल में सेलिब्रिटी का पहुंचना शुरू हो गया है। हर दिन कोई इस फेस्टिवल में आता नजर आ रहा है। शार्क टैंक इंडिया की जज नमिता थापर भी रेड कार्पेट पर वॉक करती नजर आईं। इनके लुक्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। यह उनका कांस में डेब्यू है। आपको बता दें कि नमिता थापर को शार्क टैंक से एक अलग पहचान मिली है। शो के बाद हर कोई इन्हें जानता है। इसलिए वो इस बार कांस में भी नजर आईं हैं। चलिए आपको बताते हैं इनके लुक्स के बारे में। जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है।

नमिता थापर का रेड कार्पेट लुक (Namita Thapar Looks At Cannes 2024)

Namita Thapar Looks At Cannes

नमिता थापर के लुक्स और उनके स्टाइल किए हुए आउटफिट्स हर किसी को पसंद आते हैं। लेकिन जिस तरह का आउटफिट उन्होंने कांस फेस्टिवल में स्टाइल किया है। उसमें वो सबसे अलग और खूबसूरत लग रही हैं। इस इवेंट के लिए उन्होंने स्लिट कट गाउन को स्टाइल किया। इस गाउन को लेबनानी फैशन डिजाइनर एलियो अबू के ड्रेस को स्टाइल किया है।

नमिता थापर का रेड कार्पेट वॉक लुक

नमिता थापर ने रेड कार्पेट पर पहनने वाली ड्रेस के लिए ऑफ शोल्डर पफ स्टाइल वाले गाउन को स्टाइल किया है। उनकी जो टेल है उसे लॉन्ग रखा गया है, ताकि इसमें एक ग्रेस एड हो सके। इसके साथ ही थाई हाई स्लिट भी क्रिएट किया गया है। यह डिजाइन गाउन को स्टाइलिश बना रहा है। ड्रेस की कलर की बात करें तो इसके लिए उन्होंने पेस्टल ग्रीन कलर को चूज किया है। समर सीजन के हिसाब से ये बेस्ट कलर है।

इसे भी पढ़ें: Cannes 2024: टूटे हाथ के साथ रेड कार्पेट पर पहुंचीं ऐश्वर्या राय, अपने लुक्स से लूटी लाइमलाइट

नमिता थापर की ज्वेलरी और मेकअप

इस आउटफिट के साथ नमिता थापर ने डायमंड कट नेकलेस और इयररिंग्स को स्टाइल किया है, जो इस ड्रेस पर अच्छी लग रही है। हाथ में डायमंड रिंग को वियर किया है। मेकअप के लिए उन्होंने बोल्ड लिप्स को क्रिएट किया है, जिसके लिए उन्होंने रेड कलर लिपस्टिक को वियर किया है। साथ में मेकअप को लाइट रखा है। हेयर स्टाइल में उन्होंने बन क्रिएट किया है।

इस गाउन लुक में अपनी टोन्ड लैग्स को फ्लॉन्ट करते हुए वो अच्छी लग रही हैं। इस आउटफिट के लिए उन्होंने अपने शेयर किए गए पोस्ट में डिजाइनर की तारीफ भी की है। आप भी इनके इस लुक्स की तस्वीरें आर्टिकल में देख सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Cannes 2024: तारक मेहता का उल्टा चश्मा स्टार दीप्ति साधवानी ने कान्स 2024 में डेब्यू कर तोड़ा ये रिकॉर्ड

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit-Instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP